Latest Hindi Banking jobs   »   ibps-clerk-vacancy-2026-state-wise-bank-wise

IBPS क्लर्क में 11,403 वैकेंसी! आपके स्टेट में कितनी सीटें? पूरी लिस्ट देखकर तुरंत करें ऑनलाइन एप्लाई

अगर आप बैंकिंग जॉब की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (पूर्व में क्लर्क) पदों पर रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस बार उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात जैसे राज्यों में बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली गई है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका बना है। इस आर्टिकल में आपको स्टेट वाइज वैकेंसी, बैंक वाइज वैकेंसी, कैटेगरी वाइज सीटें, वैकेंसी ट्रेंड, एक्सपर्ट टिप्स और महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।

 

IBPS क्लर्क 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन एप्लाई प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। वहीं, प्रीलिम्स एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर 2026 तथा मेन्स एग्जाम 27 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इवेंट डेट
नोटिफिकेशन जारी जारी
ऑनलाइन एप्लाई शुरू 1 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
प्रीलिम्स एग्जाम 10 एवं 11 अक्टूबर 2026
मेन्स एग्जाम 27 दिसंबर 2026

IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026 -Detail

IBPS ने इस वर्ष 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर रिक्रूटमेंट की घोषणा की है। यह भर्ती कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP CSA-XVI) के माध्यम से देश के विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों में की जाएगी।

इस बार कई बड़े राज्यों में अच्छी संख्या में वैकेंसी जारी हुई हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपनी स्टेट प्रेफरेंस के अनुसार बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

स्टेट वाइज IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026

स्टेट/यूटी वैकेंसी
उत्तर प्रदेश 1,731
कर्नाटक 1,414
महाराष्ट्र 1,051
पश्चिम बंगाल 946
गुजरात 698
तमिलनाडु 675
मध्य प्रदेश 570
बिहार 491
पंजाब 481
दिल्ली 415
राजस्थान 392
असम 349
ओडिशा 337
छत्तीसगढ़ 265
हरियाणा 196
तेलंगाना 191
आंध्र प्रदेश 186
झारखंड 182
उत्तराखंड 145
केरल 108
हिमाचल प्रदेश 97
जम्मू-कश्मीर 67
त्रिपुरा 64
गोवा 61
अरुणाचल प्रदेश 45
मणिपुर 42
नागालैंड 31
सिक्किम 28
पुडुचेरी 26
मेघालय 22
चंडीगढ़ 20
अंडमान एवं निकोबार 18
दादरा एवं नगर हवेली 18
मिजोरम 17
लक्षद्वीप 11
दमन एवं दीव 7
लद्दाख 6
कुल 11,403

बैंक वाइज IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026

बैंक वैकेंसी
केनरा बैंक 2,500
पंजाब नेशनल बैंक 2,016
इंडियन बैंक 1,700
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1,419
बैंक ऑफ बड़ौदा 1,200
इंडियन ओवरसीज बैंक 780
बैंक ऑफ इंडिया 500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 500
यूको बैंक 412
पंजाब एंड सिंध बैंक 376
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया NR
कुल 11,403

कैटेगरी वाइज IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026

कैटेगरी वैकेंसी
UR 4,740
OBC 2,815
SC 1,910
EWS 996
ST 942
कुल 11,403

IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026: प्रमुख हाइलाइट्स

  1. 11,403 पदों पर रिक्रूटमेंट
  2. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1,731 वैकेंसी
  3. कर्नाटक दूसरे स्थान पर 1,414 पद
  4. केनरा बैंक ने सबसे अधिक 2,500 पद जारी किए
  5. पंजाब नेशनल बैंक में 2,016 पद
  6. इंडियन बैंक में 1,700 पद
  7. लद्दाख (6) और दमन एवं दीव (7) में सबसे कम वैकेंसी
  8. अब क्लर्क पद का आधिकारिक नाम कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) है।

IBPS क्लर्क वैकेंसी ट्रेंड (2021–2026)

वर्ष वैकेंसी
2021 7,855
2022 6,035
2023 4,545
2024 11,826
2025 15,701
2026 11,403

किन राज्यों में बेहतर अपॉर्च्युनिटी दिख रही है?

अगर केवल वैकेंसी के आधार पर देखें, तो उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात में सबसे अधिक अवसर उपलब्ध हैं। हालांकि अंतिम कॉम्पिटिशन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या और कटऑफ पर भी निर्भर करेगा।

क्या आपको IBPS क्लर्क 2026 के लिए एप्लाई करना चाहिए?

यदि आपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण रिक्रूटमेंट में से एक है। अच्छी वैकेंसी, देशभर में पोस्टिंग और नियमित प्रमोशन के अवसर इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।

pdpCourseImg


FAQs

IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026 में कुल कितनी वैकेंसी जारी हुई हैं?

IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026 में कुल 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पद है

Q6. सबसे ज्यादा वैकेंसी किस स्टेट में है?

सबसे ज्यादा वैकेंसी उत्तर प्रदेश (1,731 पद) मे है.

सबसे ज्यादा वैकेंसी किस बैंक में है?

सबसे ज्यादा वैकेंसी किस केनरा बैंक (2,500 पद) में हैं.

क्या क्लर्क का नाम बदलकर CSA कर दिया गया है?

हाँ. अब पद का आधिकारिक नाम कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: