IBPS Clerk/CSA Notification 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत Customer Service Associate (पूर्व में Clerk) भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
IBPS Clerk Short Notice 2026 Out
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI (Customer Service Associates) भर्ती प्रक्रिया 2027-28 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसे आप नीचे दिए लिंक से चेक कर सकते है। जो उम्मीदवार पब्लिक सेक्टर बैंकों में Clerk (अब Customer Service Associate) के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती बेहद महत्वपूर्ण है।

IBPS Clerk/CSA 2026 Important Dates
IBPS Clerk/CSA ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। वहीं, IBPS Clerk/CSA Prelims Exam अक्टूबर 2026 और Mains Exam नवंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 01 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2026 |
| आवेदन सुधार (Edit Window) | रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद |
| प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) | सितंबर 2026 |
| प्रीलिम्स परीक्षा | अक्टूबर 2026 |
| प्रीलिम्स रिजल्ट | नवंबर 2026 |
| मेन्स परीक्षा | दिसंबर 2026 |
| प्रोविजनल अलॉटमेंट | मार्च 2027 |
IBPS CSA 2026 में क्या है नया?
इस वर्ष IBPS ने भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के बाद उम्मीदवारों को Application Edit Window भी मिलेगी, जिसके माध्यम से वे निर्धारित शुल्क देकर अपनी जानकारी में संशोधन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
विस्तृत पात्रता (Eligibility), आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों की संख्या, राज्यवार पदों का विवरण और परीक्षा पैटर्न विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
IBPS CSA चयन प्रक्रिया
IBPS CSA भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—
- Preliminary Examination
- Main Examination
- Document Verification
- Provisional Allotment









CG SET Notification 2026 Out: CG SET 202...
IBPS PO 2026: आवेदन की ल...
IBPS PO/SO 2026 आवेदन की ...


