Latest Hindi Banking jobs   »   NIACL Apprentice Recruitment 2026

NIACL Apprentice Bharti 2026: 550 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 23 जून से आवेदन शुरू

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने Apprentice Recruitment 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एनआईएसीएल अपरेंटिस भर्ती 2026 के तहत देशभर में 550 Apprentice पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

जो उम्मीदवार बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 क्यों है खास?

  • 550 पदों पर भर्ती
  • केवल ग्रेजुएशन योग्यता
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बीमा कंपनी
  • बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सेक्टर में अनुभव का मौका
  • Regional Language Test के जरिए स्थानीय उम्मीदवारों को फायदा

NIACL Apprentice Notification 2026 जारी

NIACL द्वारा फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification) जल्द जारी की जाएगी, जिसमें राज्यवार और श्रेणीवार रिक्तियों का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Notification Out (Short) for 550 Vacancies, Check Details_3.1

यह भर्ती 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप के लिए होगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹12,300 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बीमा क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उन्हें भविष्य में बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में बेहतर अवसर मिल सकें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

इवेंट तिथि
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी 17 जून 2026
विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा
ऑनलाइन आवेदन शुरू 23 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026

NIACL Apprentice Vacancy 2026

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 550 पद घोषित किए गए हैं।

पद रिक्तियां
Apprentice 550

राज्यवार एवं कैटेगरी-वाइज वैकेंसी की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी।

NIACL Apprentice Eligibility Criteria 2026

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • जिस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

01 जून 2026 के अनुसार:

न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
21 वर्ष 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

NIACL Apprentice 2026 – आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा और यह गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) है।

श्रेणी आवेदन शुल्क GST सहित
General/OBC ₹800 ₹944
Women/SC/ST ₹600 ₹708
PwBD ₹400 ₹472

एनआईएसीएल अपरेंटिस चयन प्रक्रिया 2026

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:

चरण 1: Online Written Test

  • ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों की योग्यता, सामान्य ज्ञान और बैंकिंग/फाइनेंस से संबंधित समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।

चरण 2: Regional Language Test

  • ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इस चरण में:

  • स्थानीय भाषा का ज्ञान जांचा जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) होगा।

इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

NIACL Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें?

Step-by-Step Process

  1. NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Homepage पर “Quick Help” सेक्शन खोलें।
  3. “Recruitment” विकल्प चुनें।
  4. “Recruitment of Apprentices 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  5. “Apply Online” पर जाएं।
  6. नया रजिस्ट्रेशन करें।
  7. आवेदन फॉर्म भरें।
  8. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  9. आवेदन शुल्क जमा करें।
  10. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

FAQs

NIACL Apprentice Recruitment 2026 में कितनी वैकेंसी निकली हैं?

कुल 550 Apprentice पदों पर भर्ती की जाएगी।

NIACL Apprentice 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 23 जून 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे

NIACL Apprentice के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन Online Written Test और Regional Language Test के आधार पर किया जाएगा।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: