Latest Hindi Banking jobs   »   Karur Vysya Bank Recruitment 2026

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026: 1284 पदों पर बड़ी भर्ती, Graduates के लिए मौका, Apply Online शुरू

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। करूर वैश्य बैंक (KVB) ने भर्ती 2026 के तहत कुल 1284 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती executive, managerial और officer-level पदों के लिए की जा रही है, जिसमें freshers से लेकर experienced candidates तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत Branch Sales & Service Executive, Relationship Manager, Credit Manager, Business Development Manager सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार KVB के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के लिए क्यों करें अप्लाई है?

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 इस साल की सबसे बड़ी private bank recruitments में से एक मानी जा रही है। इसमें freshers और experienced दोनों के लिए अवसर दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा attractive बनाता है।

इसके अलावा, अलग-अलग departments जैसे Sales, Credit, Operations और Marketing में vacancies होने से candidates अपनी expertise के अनुसार role चुन सकते हैं। खास बात यह है कि selection process relatively सरल है, जिसमें केवल shortlisting और interview शामिल है।

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 आधिकारिक PDF को अब जारी कर दिया गया है, जिसमें आपको eligibility, vacancy, age limit, selection process और apply online प्रोसेस सहित पूरी जानकारी मिलेगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 आधिकारिक PDF को डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए

यहाँ से डाउनलोड करें – करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 आधिकारिक PDF

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 – Vacancy Details (Top Positions)

पद का नाम पदों की संख्या
ब्रांच सेल्स एंड सर्विस एग्जीक्यूटिव 200
बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव – FOS 236
गोल्ड लोन ऑपरेशंस ऑफिसर 80
रिलेशनशिप मैनेजर – SBG 70
बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव – GL 70
रिलेशनशिप मैनेजर – HNI 60
सेल्स मैनेजर – क्रेडिट कार्ड 30
रिलेशनशिप मैनेजर – SMART 28
प्रायोरिटी रिलेशनशिप मैनेजर 24

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026  – योग्यता (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता:-

  • Graduation या MBA (अधिकांश पदों के लिए)

पोस्ट वाइज़ शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए नोटिफिकेशन पीडीएफ़ देखें

आयु सीमा

  • सामान्यतः 21 से 32 वर्ष

KVB Recruitment 2026 – यहां से करें आवेदन

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के योग्य उम्मीदवारआधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें और निर्देशानुसार जरूरी दस्तावेज अपलोड करना सुनिश्चित करें।

KVB Apply Online 2026: Click Here to Apply

कैसे करना होगा आवेदन (Step-by-Step)

नीचे दी प्रक्रिया के माध्यम से छात्र आसानी से करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 पर सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है-

  1. KVB की आधिकारिक वेबसाइट careers.karurvysya.bank.in पर जाएं
  2. Register/Login करें
  3. अपनी पसंद का पद चुनें
  4. “Apply” पर क्लिक करें
  5. आवेदन फॉर्म भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  7. आवेदन सबमिट करें और प्रिंट आउट लें

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

Stage 1: Shortlisting
योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन
Stage 2: Interview / Written Test

What Next: उम्मीदवार क्या करें?

  1. तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें
  2. अपने resume को strong बनाएं
  3. Banking और current affairs पर focus करें
  4. Interview preparation शुरू करें
prime_image

FAQs

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के लिए कुल 1284 पद जारी किए गए हैं।

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार KVB की आधिकारिक वेबसाइट या इस पोस्ट मे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या fresher भी करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, कुछ पदों के लिए fresher भी eligible हैं।

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

Shortlisting के बाद Interview या Written Test।

करूर वैश्य बैंक भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या चाहिए?

सामान्यतः 21 से 32 वर्ष

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me