RSSB ग्रेड-4 रिजल्ट 2025: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 53,479 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। RSSB ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल लाखों उम्मीदवार अब अपना परिणाम rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट या इस पोस्ट मे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
RSSB ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच प्रदेशभर के 1,300 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
राजस्थान RSSB क्लास-IV परीक्षा 2025: देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल
RSSB ग्रेड-4 परीक्षा 2025 को भारत की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में गिना जा रहा है। इस बार:
- 24.71 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया
- परीक्षा 3 दिनों में, 2 शिफ्टों में आयोजित हुई
- परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी / सहायक पदों पर भर्ती करना था
RSSB ग्रेड-4 भर्ती 2025: मुख्य बातें एक नजर में
- भर्ती बोर्ड: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
- पद: चतुर्थ श्रेणी / ग्रेड-4
- कुल पद: 53,479
- परीक्षा तिथि: 19–21 सितंबर 2025
- रिजल्ट तिथि: 16 जनवरी 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in
RSSB Grade 4 Result 2025 Direct Download Link
RSSB ग्रेड-4 रिजल्ट 2025 के साथ लाखों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। यह भर्ती राजस्थान सरकार की अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में है, उनके लिए अब सरकारी नौकरी का सपना साकार होने वाला है।
RSSB Grade 4 Result 2025 PDF Click Here to Download (Active Soon)
RSSB ग्रेड-4 रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें
- “Grade IV / Class 4 Result 2025” लिंक चुनें
- मेरिट लिस्ट PDF अपने आप डाउनलोड हो जाएगी
- अपना रोल नंबर खोजकर परिणाम जांचें
- भविष्य के लिए PDF सेव कर लें
RSSB ग्रेड-4 रिजल्ट के बाद आगे क्या?
रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा:
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण (यदि लागू हो)
- विभागवार नियुक्ति आदेश
बोर्ड जल्द ही कट-ऑफ मार्क्स और DV शेड्यूल से संबंधित सूचना भी जारी करेगा।


IBPS SO Final Result 2025-26 OUT: फाइनल ...
IBPS PO फाइनल रिजल्ट 2025-26 ibps.in पर ...
SBI Clerk Mains Result 2025 जल्द जारी: य...



