SSC CGL Tier 1 रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए गुड न्यूज! स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन ने हाल ही मे दिए एक इंटरव्यू में पक्का कर दिया कि Combined Graduate Level (CGL) Tier 1 का रिजल्ट दिसंबर 2025 के चौथे हफ्ते से पहले जारी हो जाएगा। 15 दिनों में 255 सेंटर्स पर आयोजित हुए एग्जाम के 13.5 लाख कैंडिडेट्स अब ssc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस पोस्ट मे आप SSC CGL Tier 1 Result 2025 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, स्कोरकार्ड स्टेप्स सहित अन्य महत्वपूर्ण फैक्टर चेक कर सकते है.
SSC CGL Tier 1 Result में देरी क्यों? चेयरमैन ने बताई वजह
SSC चेयरमैन ने बताया कि 45 पेपर्स के 4,500 सवालों पर कैंडिडेट्स की ऑब्जेक्शन आईं, जिन्हें ओरिजिनल पेपर सेटर्स को भेजा गया। रिव्यू के बाद ही फाइनल रिजल्ट रिलीज होगा। रिस्पॉन्स शीट 17 अक्टूबर 2025 को जारी हो चुकी है, जिसमें रोल नंबर, नाम, एग्जाम डेट, सेंटर डिटेल्स और आंसर्ड क्वेश्चन्स शामिल हैं। Tier 2 एग्जाम जनवरी-फरवरी 2026 में सिर्फ 1 दिन में हो सकता है, जबकि Tier 1 15 दिनों का था।
| पैरामीटर | डिटेल्स |
|---|---|
| रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स | 28 लाख |
| एग्जाम देने वाले | 13.5 लाख |
| एग्जाम सेंटर्स | 255 (126 शहरों में) |
| रिस्पॉन्स शीट डेट | 17 अक्टूबर 2025 |
| एक्सपेक्टेड रिजल्ट | दिसंबर 2025 (चौथा हफ्ता) |
| Tier 2 शेड्यूल | जनवरी-फरवरी 2026 |
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Download Link
SSC CGL Tier 1 Result 2025 का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि SSC जल्द ही रिजल्ट लिंक को एक्टिव करने जा रहा है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से Tier 1 का स्कोरकार्ड तथा क्वालिफाइंग स्टेटस डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट के साथ कट-ऑफ, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और अगले चरण यानी Tier 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें ताकि लिंक एक्टिव होते ही तुरंत रिजल्ट डाउनलोड किया जा सके।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Download Link (Active Soon)
SSC CGL Tier 1 Result 2025 कैसे डाउनलोड करें? डायरेक्ट स्टेप्स
रिजल्ट आने पर ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Results” सेक्शन में “SSC CGL Tier 1 Result 2025” लिंक क्लिक करें।
- रोल नंबर, DOB जैसे डिटेल्स एंटर करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
डायरेक्ट लिंक (रिजल्ट आने पर एक्टिव): [ssc.gov.in/results]
SSC CGL Tier 1 Result 2025: महत्वपूर्ण अपडेट्स
- कट-ऑफ मार्क्स: जनरल, OBC, SC/ST के लिए अलग-अलग जारी होंगे।
- मेरिट लिस्ट: रिजल्ट के साथ PDF में रोल नंबर्स लिस्ट।
- स्कोरकार्ड: सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स और नॉर्मलाइजेशन डिटेल्स।
28 लाख रजिस्ट्रेशन में से 13.5 लाख ने एग्जाम दिया, अब रिजल्ट का इंतजार। Tier 2 सिंगल डे में हो सकता है!


हरियाणा CET ग्रुप C रिजल्ट हुआ जारी, डाय...
IPPB GDS रिजल्ट 2025 आउट: राज्यवार मेरिट...
DSSSB Result 2025 OUT: विभिन्न पोस्टों क...


