झारखंड पुलिस भर्ती 2025 – जानें पूरी जानकारी
Jharkhand SI Bharti 2025: झारखंड सरकार अब जल्द ही झारखंड पुलिस में 23,673 रिक्त पदों (Jharkhand Police Vacancy) को भरने की तैयारी में है। राज्य में कुल 82,277 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से ये रिक्तियां सामने आई हैं। ये पद आरक्षी, जमादार, दारोगा, और इंस्पेक्टर जैसे अहम पदों के लिए हैं। इस बार झारखंड पुलिस भर्ती 2025 (Jharkhand SI Bharti 2025) सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत बहाली की जाएगी, जिससे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका बन गया है।
Jharkhand Police Vacancy – भर्ती की मुख्य बातें
-
रिक्त पदों की संख्या: 23,673
-
पद स्तर: चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से लेकर इंस्पेक्टर तक
-
नियमावली: नई संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत होगी बहाली
-
भर्ती प्रक्रिया: आरक्षी व समकक्ष पदों पर एक साथ
-
नियुक्ति प्रक्रिया: विभागों को जल्द भेजा जाएगा अधियाचन
-
50% पद होंगे प्रोन्नति से, 50% होंगे सीधी भर्ती से
पुलिस बल की स्थिति पर भी सवाल
एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में प्रति लाख आबादी पर औसतन 211.04 पुलिसकर्मी हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 96 पुलिसकर्मी प्रति किमी² है। पुलिस बल की स्थिति को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में बहाली बेहद जरूरी मानी जा रही है।
संयुक्त भर्ती से छात्रों को मिलेगा लाभ
सरकार इस बार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से आरक्षी, दरोगा व अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती करेगी। इससे छात्रों को एक ही परीक्षा से कई पदों के लिए आवेदन का अवसर मिलेगा। साथ ही, पिछली भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को भी इस बार का अवसर मिलेगा।
कब से शुरू होगी भर्ती?
हालांकि झारखंड पुलिस भर्ती 2025 (Jharkhand SI Bharti 2025) आधिकारिक आवेदन तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन सरकार जल्द ही अधियाचन विभागों को भेजेगी। जैसे ही अधिसूचना आएगी, उम्मीदवार hindi.bankersadda.com पर सबसे पहले जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
झारखंड पुलिस भर्ती 2025 (Jharkhand SI Bharti 2025), अगर आप पुलिस या डिफेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका न छोड़ें! भर्ती से जुड़ी ताजा अपडेट, नोटिफिकेशन PDF, और फ्री स्टडी मटीरियल के लिए जुड़े रहें hindi.bankersadda.com से।