RRB NTPC UG परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, CBT 1 परीक्षा 7 अगस्त से शुरू
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 06/2024 के तहत NTPC Undergraduate (UG) श्रेणी की CBT 1 परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। RRB NTPC UG परीक्षा 2025 के आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों की प्रतीक्षा अब समाप्त हो गई है, क्योंकि RRB ने आधिकारिक नोटिस के माध्यम से स्पष्ट किया है कि परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
इस पोस्ट में हमने RRB NTPC UG परीक्षा तिथि 2025, एग्जाम सिटी स्लिप, कॉल लेटर और जरूरी निर्देश के बारे में पूरी जानकरी प्रदान की है-
RRB NTPC UG Exam Date 2025 Notice Out
RRB NTPC UG परीक्षा तिथि 2025 के लिए जारी अधिकारिक नोटिस नीचे दिया गया है, आप RRB NTPC UG परीक्षा तिथि 2025 डाउनलोड करके पूरी जानकारी देख सकते है-
RRB NTPC UG Exam Date 2025 official Notice
RRB NTPC UG परीक्षा पूरे देश में लाखों अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जो Station Master, Clerk, Trains Clerk जैसे अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती का सपना देख रहे हैं. RRB NTPC UG परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले, और E-Call Letter (एडमिट कार्ड) परीक्षा से 4 दिन पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपना Aadhaar कार्ड साथ रखें और पूरी तैयारी के साथ समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचे.
RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा शेड्यूल 2025
नीचे दी गई टेबल में कैंडिडेट RRB NTPC UG परीक्षा तिथि 2025 के बारे पूरी जानकारी देख सकते है-
RRB NTPC UG CBT 1 Exam Date 2025 | |
---|---|
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | RRB NTPC UG CBT 1 |
भर्ती अधिसूचना | CEN 06/2024 |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
परीक्षा तिथि | 07 अगस्त से 08 सितंबर 2025 तक |
परीक्षा सिटी स्लिप जारी | परीक्षा से 10 दिन पहले |
ई-एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से 4 दिन पहले |
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन | आधार आधारित अनिवार्य |
RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा 2025 की तारीख अब आधिकारिक रूप से घोषित हो चुकी है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को और अधिक धार देनी चाहिए और परीक्षा संबंधित सभी अपडेट के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट और हमारे पोर्टल से जुड़े रहना चाहिए।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- Aadhaar कार्ड अनिवार्य रहेगा। सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकें।
- E-Call Letter परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
RRB NTPC UG परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता
रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाए। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार आधारित पहचान से फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।