इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,500 अप्रेंटिस पदों की घोषणा की है। किसी भी विषय के स्नातक 5 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत 12 महीने की ट्रेनिंग के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा, लेकिन यह स्थायी नौकरी नहीं है।
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026: एक नज़र में
- कुल सीटें: 1,500, 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में
- आवेदन की तारीख: 5 नवंबर से 25 नवंबर 2026
- योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक
- आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (1 नवंबर 2026 तक)
- स्टाइपेंड: मेट्रो/शहरी शाखा में ₹15,000 और ग्रामीण/अर्ध-शहरी शाखा में ₹12,300 प्रति माह
- चयन: ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT)
- आवेदन से पहले NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ज़रूरी
- आधिकारिक वेबसाइट: indianbank.bank.in
राज्यवार रिक्तियाँ 2026
सबसे ज़्यादा सीटें उत्तर प्रदेश में 285 हैं। उसके बाद तमिलनाडु में 270 और पश्चिम बंगाल में 145 सीटें हैं।
आवेदन के समय सिर्फ़ एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुना जा सकता है, इसलिए नीचे की तालिका ध्यान से देखें।
| राज्य/UT | SC | ST | OBC | EWS | UR | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 13 | 5 | 22 | 8 | 37 | 85 |
| अरुणाचल प्रदेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| असम | 2 | 3 | 8 | 3 | 14 | 30 |
| बिहार | 12 | 0 | 21 | 8 | 39 | 80 |
| चंडीगढ़ | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2 |
| छत्तीसगढ़ | 1 | 3 | 0 | 1 | 5 | 10 |
| गोवा | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2 |
| गुजरात | 2 | 5 | 9 | 3 | 16 | 35 |
| हरियाणा | 6 | 0 | 8 | 3 | 15 | 32 |
| हिमाचल प्रदेश | 1 | 0 | 1 | 0 | 4 | 6 |
| जम्मू और कश्मीर | 0 | 0 | 0 | 0 | 3 | 3 |
| झारखंड | 7 | 15 | 7 | 6 | 25 | 60 |
| कर्नाटक | 5 | 2 | 9 | 3 | 16 | 35 |
| केरल | 4 | 0 | 11 | 4 | 25 | 44 |
| मध्य प्रदेश | 9 | 13 | 9 | 6 | 28 | 65 |
| महाराष्ट्र | 7 | 6 | 18 | 7 | 32 | 70 |
| मणिपुर | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2 |
| मेघालय | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| नागालैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 2 |
| दिल्ली (NCT) | 4 | 2 | 8 | 3 | 15 | 32 |
| ओडिशा | 6 | 9 | 5 | 4 | 18 | 42 |
| पुदुचेरी | 1 | 0 | 2 | 0 | 6 | 9 |
| पंजाब | 13 | 0 | 9 | 4 | 19 | 45 |
| राजस्थान | 6 | 5 | 8 | 4 | 17 | 40 |
| तमिलनाडु | 51 | 2 | 72 | 27 | 118 | 270 |
| तेलंगाना | 7 | 3 | 12 | 4 | 20 | 46 |
| त्रिपुरा | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 | 1 |
| उत्तर प्रदेश | 59 | 2 | 76 | 28 | 120 | 285 |
| उत्तराखंड | 3 | 0 | 2 | 2 | 13 | 20 |
| पश्चिम बंगाल | 33 | 7 | 31 | 14 | 60 | 145 |
| कुल | 252 | 82 | 348 | 142 | 676 | 1,500 |
पात्रता मानदंड 2026
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार से मान्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
| शर्त | विवरण |
|---|---|
| न्यूनतम योग्यता | स्नातक (किसी भी विषय में) |
| स्नातक पास करने की अवधि | 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच (दोनों तारीखें शामिल) |
| रिज़ल्ट घोषित होने की सीमा | 1 नवंबर 2026 तक |
आयु सीमा
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 28 वर्ष |
| गणना की तारीख | 1 नवंबर 2026 |
| जन्मतिथि की सीमा | 2 नवंबर 1998 से 1 नवंबर 2006 के बीच |
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / OBC / EWS | ₹800 + GST |
| SC / ST / PwBD | ₹175 + GST |
यह शुल्क वापस नहीं होता।
स्टाइपेंड और ट्रेनिंग की शर्तें
| शाखा का क्षेत्र | मासिक स्टाइपेंड |
|---|---|
| मेट्रो / शहरी | ₹15,000 |
| ग्रामीण / अर्ध-शहरी | ₹12,300 |
इस राशि में बैंक और सरकार का निर्धारित योगदान शामिल है। 12 महीने की यह ट्रेनिंग आवंटित बैंक शाखा में ऑन-द-जॉब होगी, जिसमें बैंकिंग संचालन और ग्राहक सेवा का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
- हर महीना पूरा होने पर 1 आकस्मिक अवकाश मिलेगा।
- एक बार में अधिकतम 4 आकस्मिक अवकाश लिए जा सकते हैं।
- ओवरटाइम की अनुमति नहीं है।
- प्रवीणता प्रमाण पत्र (Certificate of Proficiency) के लिए 12 महीनों में 338 से ज़्यादा सवेतन प्रशिक्षण दिन पूरे करने होंगे, बशर्ते मूल्यांकन की शर्तें भी पूरी हों।
क्या यह स्थायी नौकरी है?
नहीं। यह निश्चित अवधि की ट्रेनिंग है, जो अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत होती है। इससे स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता और बैंक ट्रेनिंग के बाद नियमित या संविदा नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं है।
चयन प्रक्रिया
- NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
- ऑनलाइन आवेदन जमा करना
- ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा
- स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT)
- राज्य/UT और श्रेणी के अनुसार मेरिट लिस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल फिटनेस जाँच
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन 5 नवंबर 2026 से शुरू हुए है। इससे पहले NATS 2.0 पर रजिस्ट्रेशन पूरा करके Enrolment ID बना लेना ज़रूरी है, क्योंकि बिना पूरी NATS प्रोफ़ाइल के बैंक का आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा।
Indian Bank Apprentice Apply Online Link 2026
Indian Bank Apprentice Registration 2026 Link
- NATS 2.0 पर रजिस्ट्रेशन करें। पोर्टल पर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। प्रोफ़ाइल 100% पूरी करके NATS Enrolment ID सुरक्षित रख लें।
- इंडियन बैंक की वेबसाइट खोलें। करियर सेक्शन में “Engagement of Apprentices in Indian Bank for FY 2026-27” वाला नोटिफिकेशन ढूँढें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें। नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें। फिर मिलने वाला प्रोविज़नल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें।
- आवेदन का विवरण भरें। शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और NATS Enrolment ID डालें। एक राज्य/UT, ज़िलों की पसंद और स्थानीय भाषा चुनें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें। फोटो, हस्ताक्षर, बाएँ अँगूठे का निशान और हाथ से लिखा घोषणा-पत्र तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें। अपनी श्रेणी चुनकर ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें। पूरा फॉर्म एक बार देखकर जाँच लें, फाइनल सबमिट करें और आवेदन पत्र व भुगतान रसीद डाउनलोड कर लें।




Bihar Teacher Salary 2026: बिहाà...
SBI सिक्योरिटी ऑà¤...
बैंक ऑफ बड़ौदा W...


