दिल्ली स्थित काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRRI) ने 209 प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत जूनियर सचिवालय सहायक (Junior Secretariat Assistant) और जूनियर स्टेनोग्राफर (Junior Stenographer) के पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा मई/जून 2025 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण (Medical Test) से गुजरना होगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 (JSA) और लेवल-4 (जूनियर स्टेनोग्राफर) के अनुसार वेतनमान मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और आवश्यक दस्तावेजों को अच्छी तरह से जांच लें।
इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार CSIR-CRRI की आधिकारिक वेबसाइट www.crridom.gov.in आगे पोस्ट में दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने और परीक्षा की तैयारी शुरू करने की सलाह दी जाती है।
Delhi CSIR CRRI Recruitment 2025 Out: महत्वपूर्ण जानकारी
Recruitment Organization | CSIR-CRRI, New Delhi |
---|---|
Advt. No. | CRRI/02/PC/JSA-JST/2025 |
Post Name | Junior Secretariat Assistant, Junior Stenographer |
Total Vacancies | 209 |
Job Location | New Delhi |
Salary/ Pay Scale | Level 2 (JSA) & Level 4 (Jr. Steno) |
Application Mode | Online |
Eligibility | Male & Female Candidates |
Official Website | www.crridom.gov.in |
Delhi CSIR CRRI Recruitment 2025 Notification PDF:
CSIR CRRI भर्ती 2025 नोटिफिकेशन PDF अधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है, जिसमें CSIR CRRI भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया, लिंक, योग्यता और चयन प्रक्रिया दी गई है. इच्छुक उम्मीदवारों को आगे बढ़ाने से पहले CSIR CRRI भर्ती 2025 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके अच्छे से पढ़ लेना चाहिए. आपकी सुविधा के लिए हमने CSIR CRRI भर्ती 2025 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया है.
Delhi CSIR CRRI Recruitment 2025 – Download PDF Now
CSIR-CRRI भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 22 मार्च 2025
- ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 2025
- लिखित परीक्षा तिथि: मई/जून 2025 (संभावित)
Vacancies & Qualification
पद नाम | कुल रिक्तियां | योग्यता |
जूनियर सचिवालय सहायक (जनरल/एफ एंड ए/एस एंड पी) | 177 | 12वीं पास + टाइपिंग |
जूनियर स्टेनोग्राफर | 32 | 12वीं पास + स्टेनो |
CSIR-CRRI भर्ती 2025: आयु सीमा
पद नाम | अधिकतम आयु सीमा |
जूनियर सचिवालय सहायक | 28 वर्ष से अधिक नहीं |
जूनियर स्टेनोग्राफर | 27 वर्ष से अधिक नहीं |
नोट: सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।
CSIR-CRRI भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट www.crridom.gov.in पर जाएं।
- भर्ती अनुभाग में “CSIR CRRI भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- आवेदन जमा करने के बाद प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।