Latest Hindi Banking jobs   »   22th December Daily Current Affairs 2022:...

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 22 दिसंबर, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: National Mathematics Day, Puma India, Olympic Games Paris 2024, Blind T20 World Cup 2022, Oscars 2023, Orunodoi 2.0 Scheme आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 17 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 17 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

National Mathematics Day: जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस?

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1

भारत में हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) मनाया जाता है। भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन पर इस खास दिन को मनाया जाता है। जिन्होंने गणित के क्षेत्र में अपना अतुल्यनीय योगदान दिया है।

गणित के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर स्कूलों तथा महाविद्यालयों में गणित से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस दिवस की घोषणा 26 फरवरी, 2012 को डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी।

 

निधन

 

पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1

कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने और पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन हो गया। केशव मूर्ति ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

89 वर्षीय केशव मूर्ति उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद परिवार में पत्नी और बेटी बचे हैं। बता दें कि कि केशव मूर्ति का जन्म गमाका कलाकारों के परिवार में हुआ था और उन्होंने अपने पिता से इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

 

खेल

 

प्यूमा इंडिया ने अनुष्का शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर बनाया

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

कैजुअल और एथलेटिक फुटवियर के निर्माता और डिजाइनर, प्यूमा ने बॉलीवुड अभिनेता और उद्यमी अनुष्का शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। एसोसिएशन का उद्देश्य “महिला उपभोक्ता खंड के प्रति प्यूमा की मजबूत प्रतिबद्धता को तेज करना” है।

अभिनेता पूरे वर्ष असंख्य गतिविधियों और ब्रांड अभियानों के माध्यम से चुनिंदा संग्रह सहित ब्रांड के जूते, परिधान और सहायक उपकरण का प्रचार करेगा।

 

Blind T20 World Cup 2022: भारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हराया

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

तीसरे नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। बेंगलुरु में खेल गए ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बनाए थे।

जवाब में बांग्लादेश तीन विकेट 157 रन ही बना सका। नेत्रहीन टी20 विश्व कप का फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच बेंगलुरु में खेला गया।

 

Viacom18 करेगा पेरिस Olympic खेलों का भारत में सीधा प्रसारण

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

वायकॉम 18 मीडिया को अगले ओलंपिक खेलों के प्रसारण का विशिष्ट मीडिया अधिकार मिला है। अगले ओलंपिक खेल 2024 में पेरिस में होने हैं। कंपनी को भारत और उपमहाद्वीप क्षेत्र के लिए प्रसारण का अधिकार हासिल हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और वायकॉम 18 मीडिया की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि कंपनी को गंगवॉन के शीतकालीन युवा ओलंपिक खेलों के लिए भी गैर-विशिष्ट अधिकार मिला है। वायकॉम 18 मीडिया…वायकॉम और नेटवर्क 18 समूह का संयुक्त उद्यम है।

 

विविध

 

भारतीय रेलवे ने कश्मीर में देश की सबसे लंबी ‘एस्केप टनल’ खोली

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

जम्मू कश्मीर में 111 किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन बनिहाल-कटरा रेल लाइन में 12.89 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने का काम पूरा हो गया है। यह भारत की सबसे बड़ी ‘एस्केप’ सुरंग है। मुख्य सुरंग (12.75 किलोमीटर लंबी) के साथ एक एस्केप सुरंग बनायी गई है।

आपात स्थिति में बचाव और बहाली कार्यों को सुगम बनाने के लिए एस्केप टनल का प्रावधान किया गया है। यह प्रतिष्ठित उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन (यूएसबीआरएल) परियोजना का हिस्सा है।

 

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर NAAC द्वारा A ग्रेड प्राप्त करने वाला भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय बन गया है

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर, पंजाब राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद ग्रेडिंग में 3.85 स्कोर करके A ग्रेड प्राप्त करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) की स्थापना 1994 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के एक स्वायत्त संस्थान के रूप में की गई थी जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

NAAC संस्थान की ‘गुणवत्ता स्थिति’ की समझ प्राप्त करने के लिए कॉलेजों, विश्वविद्यालयों या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन और प्रत्यायन आयोजित करता है।

 

राज्य

 

देश के पहले और विश्व के दूसरे इन्फैंट्री संग्रहालय आम जनता के लिए खुला

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

इन्फैंट्री स्कूल की स्थापना के 75वें वर्ष की पूर्व संध्या पर और विजय दिवस मनाने के लिए देश का पहला इन्फैंट्री संग्रहालय आम जनता के लिए खोला गया।

इन्फैंट्री स्कूल महू के तत्वावधान में विश्व स्तरीय संग्रहालय की स्थापना इन्फैंट्री को थीम लाइन इन्फैंट्री द अल्टीमेट के साथ प्रदर्शित करने के इरादे से की गई है। इस म्यूजियम का निर्माण 2007 में शुरू किया गया था। वहीं 2017 में बनकर तैयार होने के बाद इसे सेना के अधिकारियों जवानों के लिए खोला गया था।

 

नियुक्ति

 

दिनेश कुमार शुक्ला एईआरबी के नए अध्यक्ष नियुक्त

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक दिनेश कुमार शुक्ला को तीन साल की अवधि के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, एईआरबी के कार्यकारी निदेशक रहे शुक्ला शीर्ष पद पर जी. नागेश्वर राव की जगह लेंगे। जबलपुर विश्वविद्यालय से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक शुक्ला 1981 में परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) में शामिल हुए थे।

 

योजना

 

असम सरकार ने ओरुनोडोई 2.0 योजना शुरू की

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजधानी के असम हाउस से ओरुनोदोई 2.0 योजना की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस योजना में 10.50 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। सरकार की लक्ष्य इस योजना में 35 लाख महिलाओं को जोड़ने का है।

वहीं, जिनके पास भूमि, बड़े घर, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अधिकांश सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों सहित कुछ चल या अचल संपत्ति है, तो उन्हें भी स्कीम से बाहर रखा जाएगा। योजना में विधवाओं, तलाकशुदा, अविवाहित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

रैंक-रिपोर्ट

 

सूर्य मंदिर और वडनगर शहर UNESCO धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 20 दिसंबर 2022 को घोषणा की है कि वडनगर शहर, गुजरात, सूर्य मंदिर मोढेरा, गुजरात और रॉक कट मूर्तियां उनाकोटि, त्रिपुरा ,यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में जोड़ दी गई हैं।

प्रस्तुतियाँ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की गई थीं, जो भारतीय स्मारकों के संरक्षण और संरक्षण के लिए जिम्मेदार है। इन तीन साइटों को जोड़ने के साथ, यूनेस्को के पास भारत की अस्थायी सूची में कुल 52 प्रस्ताव हैं।

 

साइंस

 

भारत की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान गगनयान, 2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च की जाएगी

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी; परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, गगनयान, को 2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च करने का लक्ष्य है। उन्होंने 21 दिसंबर 2022 को लोकसभा में यह जानकारी दी।

गगनयान परियोजना में 3 सदस्यों के चालक दल को 400 किमी की कक्षा में 3 दिनों के मिशन के लिए लॉन्च करके और उन्हें भारतीय समुद्री जल में उतरकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने के द्वारा मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना की गई है।

 

रक्षा-सुरक्षा

 

देश की पहली एंटी-सबमरीन कॉर्वेट INS Arnala लॉन्च

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1

भारतीय नौसेना की ताकत में और इजाफा होने वाली है। गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसइ) द्वारा निर्मित पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यूएसडब्ल्यूसी) का रक्षा मंत्रालय की वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) रसिका चौबे ने लॉन्च किया।

गौरतलब है कि जीआरएसई भारतीय नौसेना के लिए आठ एएसडब्ल्यूएसडब्ल्यूसी का निर्माण कर रहा है। ये ‘साइलेंट हंटर्स’ भारतीय नौसेना को सौंप दिए जाने पर तटीय सीमाओं पर दुश्मनों की पनडुब्बियों का पता लगाने में आसानी होगी।

 

पुरस्कार

 

Oscars 2023: फिल्म ‘RRR’ का सॉन्ग ‘नातू-नातू’ ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1

भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ का सॉन्ग ‘नातू-नातू’ (Naatu Naatu) ऑस्कर (Oscars) 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है। यह सॉन्ग बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है जो ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 15 गानों में से एक है।

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला सॉन्ग है। नातू नातु के अलावा, इस लिस्ट में अन्य गीतों में अवतार-द वे ऑफ वॉटर फिल्म से नथिंग इज लॉस्ट (Nothing Is Lost):, ब्लैंक पैंथर से ‘लिफ्ट मी अप’ (Lift Me Up) और टॉप गन: मेवरिक से ‘होल्ड माई हैंड’ (Hold My Hand)शामिल हैं।

 

अर्थव्यवस्था

 

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 25.90% की वृद्धि दर्ज की गई

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष करों के सकल संग्रह में 25 दशमलव नौ शून्य प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो कि 13 लाख 63 हजार छह सौ 49 करोड़ रुपये है। इसी अवधि में प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह 10 लाख 83 हजार एक सौ 50 करोड़ रुपये रहा।

मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2022-23 के लिए शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 19 दशमलव 81 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11 लाख 35 हजार सात सौ 54 करोड़ रुपये रहा।

 

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के बावजूद बढ़ी करेंसी सर्कुलेशन बढ़ा

 

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1

देश में करेंसी सर्कुलेशन में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। केवल एक साल में करेंसी सर्कुलेशन में 7.98 फीसदी का उछाल आया है। 3 दिसंबर 2021 को सर्कुलेशन में मौजूद कुल करेंसी का वैल्यू 29,56,672 करोड़ रुपये था जो एक साल बाद 2 दिसंबर 2022 को 7.98 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 31,92,622 करोड़ रुपये (32 लाख करोड़ रुपये) पर जा पहुंचा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद कैशलेस इकॉनमी बनाना है जिससे कालेधन पर लगाम लगाई जा सके और डिजिटल इकॉनमी को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार और आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहन देने और कैशलेस इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये हैं।

Check More GK Updates Here

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

22th December | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 

Click Here to Register for Bank Exams 2022 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for the Bank exam!

22th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_20.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *