Latest Hindi Banking jobs   »   LIC असिस्टेंट मेंस : हिंदी भाषा...

LIC असिस्टेंट मेंस : हिंदी भाषा क्विज़ 15 दिसम्बर 2019

LIC असिस्टेंट मेंस : हिंदी भाषा क्विज़ 15 दिसम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_2.1
आप सभी जानते हैं कि LIC प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और 22 दिसम्बर 2019 को मेंस की परीक्षा आयोजित होने वाली हैं. LIC में इस वर्ष पहली बार हिंदी भाषा को एक विषय के रूप में जोड़ा गया है, इसलिए प्रश्न पत्र में कैसे प्रश्न पूछे जायेंगे यह बताना मुश्किल है, पर अनुमान है कि परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम के बीच होगा.परीक्षा में आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 यहाँ, हिंदी भाषा की क्विज़ लेकर आया है. जिससे आपको मेंस परीक्षा के  लिए  हिंदी भाषा की तैयारी को पूरा कर पायेंगे. यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो हिंदी के साथ स्वयं को सहज महसूस करते हैं. हम अपनी अध्ययन सामग्री की गुणवत्ता का पूरा भरोसा दिलाते हैं कि इसकी मदद से आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी. हमारे साथ अपनी तैयारी शुरू करें और अपनी सफलता सुनिश्चित करें. आज की इस हिंदी भाषा प्रश्नावली 15 दिसम्बर 2019 में हम आपको अनुच्छेद में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध करा रहे हैं.   


निर्देश(1-5)  दिए गए अनुच्छेद में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति करने के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 
किसी देश से शिक्षित और ..(1).. लोगों का अपने देश को छोड़कर दूसरे देश जाना प्रतिभा पलायन के नाम से जाना जाता है। यह अपने देश की तुलना में अन्य देशों में बेहतर नौकरी की ..(2).. के कारण होता है। इसके अलावा औद्योगिक या संगठनात्मक स्तरों पर भी प्रतिभा पलायन जैसी स्थिति देखी जा सकती है, जब किसी कंपनी या उद्योग से बड़े पैमाने पर पलायन हो, क्योंकि अन्य कंपनी दूसरी कंपनी के मुकाबले ..(3).. वेतन और अन्य लाभ प्रदान करती है। प्रतिभा पलायन देश, संगठन और उद्योग के लिए नुकसान है क्योंकि यह प्रतिभाशाली लोगों को दूर ले जाता है। शब्द प्रतिभा पलायन का इस्तेमाल अक्सर वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, इंजीनियरों और अन्य उच्च प्रोफ़ाइल पेशेवरों जैसे कि बैंकिंग और वित्त क्षेत्र में प्रवासगमन का वर्णन करने के लिए किया जाता है। उनके देश छोड़ने से मूल स्थान पर ..(4).. प्रभाव पड़ता है। भौगोलिक प्रतिभा पलायन के मामले में, विशेषज्ञता के नुकसान के अतिरिक्त, देश में उपभोक्ता व्यय में भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए यह देश की ..(5).. के लिए एक बड़ा नुकसान हो सकता है। 
                                   
Q1.  (a) प्रतिभाशाली (b) अहंकारी
          (c) यायावर (d)  दुर्भाग्यशाली

Q2. (a) शंकाओं (b) संभावनाओं
        (c) योजनाओं (d) नीतियों   

Q3. (a) बेहतर (b) अल्प
         (c) न्यूनतम (d) गुणवत्तापूर्ण 

Q4. (a) सुनियोजित (b) सकारात्मकता
         (c) नकारात्मक (d) रचनात्मक 

Q5. (a) राजनीति (b) अर्थव्यवस्था
         (c) व्यवस्था (d) स्थिति           

Directions(6-8) दिए गए मुहावरों और लोकोक्ति के अर्थ बताने के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक के लिए उपयुक्त अर्थ वाले विकल्प का चयन कीजिए।      
   
Q6. ‘उधो का लेना न माधो को देना’, मुहावरे का अर्थ है 
(a) सबसे अलग रहना 
(b) भक्ति भाव से दूर रहना
(c) हिसाब साफ रखना
(d) अपने काम से काम 

Q7. ‘आधा तीतर आधा बटेर’ मुहावरे का अर्थ है – 
(a) उचित सामंजस्य का अभाव
(b) छोटा-बड़ा होना
(c) बेमेल तथा बेढंगा होना   
(d) रंग बिरंग होना

Q8. ‘काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढती’ लोकोक्ति का अर्थ है-  
(a) बुरे दिन हमेशा नहीं रहते 
(b) लकड़ी का बर्तन अग्नि से जल सकता है
(c) दुर्भाग्य की मार बार-बार नहीं होती 
(d) छल-कपट का व्यवहार हमेशा नहीं चलता है 
               
Directions(9-11) नीचे दिए गए शब्दों के उपयुक्त विलोम बताने के लिए चार-चार विकल्प प्रस्तावित हैं। उचित विकल्प का चयन कीजिए।   


Q9. ‘सौम्य’ 
(a) सौभाग्य
(b) दुराशय
(c) उग्र
(d) शत्रु

Q10. ‘प्रस्थान’  
(a) गमनागमन
(b) निगम
(c) निर्गम
(d) आगमन

Q11. ‘जाग्रत’   
(a) सुषुप्त 
(b) अनघ
(c) निरापद
(d) अनावृत   

Directions(12-15) निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न में दिए गए वायंश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए। 


Q12. ‘जिसका कोई शत्रु पैदा ही नहीं हुआ हो’, 
(a) आजानबाहु
(b) अजातपूर्व
(c) अज्ञातशत्रु
(d)  अजातशत्रु 

Q13. ‘जिसको देश से निकाल दिया गया हो’  इस वाक्य-खंड के लिए एक शब्द का चयन कीजिए-
(a) निर्वासित 
(b) विदेशी
(c) दण्डित
(d) प्रवासित     

Q14. ‘पीछे-पीछे चलने वाला’    
(a) पूर्वगामी
(b) पूरोगामी 
(c) अनुगामी
(d) अधोगामी
 
Q15. ‘किसी की कृपा से पूरी तरह संतुष्ट’ 
(a) कृतार्थ 
(b) ग्राह्य
(c) उपकृत
(d) अनुरक्त         

  उत्तर
  

S1. Ans. (a):               
Sol. यहाँ ‘प्रतिभाशाली’ शब्द का प्रयोग उचित है। 
S2. Ans. (b):
Sol. यहाँ ‘संभावनाओं’ शब्द का प्रयोग उचित है।
S3. Ans. (a):
Sol. यहाँ ‘बेहतर’ शब्द का प्रयोग उचित है।
S4. Ans. (c):
Sol. यहाँ ‘नकारात्मक’ शब्द का प्रयोग उचित है। 
S5. Ans. (b):
Sol. यहाँ ‘अर्थव्यवस्था’ शब्द का प्रयोग उचित है।
S6. Ans. (d):
Sol. ‘उधो का लेना न माधो को देना’, मुहावरे का अर्थ है – अपने काम से काम रखना। 
S7. Ans. (c):
Sol. ‘आधा तीतर आधा बटेर’ मुहावरे का अर्थ है – बेमेल तथा बेढंगा होना।   
S8. Ans. (d):           
Sol. ‘काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढती’ लोकोक्ति का अर्थ है- छल-कपट का व्यवहार हमेशा नहीं चलता है। 
S9. Ans. (c):
Sol. ‘सौम्य’ का विलोम शब्द ‘उग्र’ है।
S10. Ans. (d):
Sol. ‘प्रस्थान’ का विलोम शब्द ‘आगमन’ है।
S11. Ans. (a):                   
Sol. ‘जाग्रत’ का विलोम शब्द ‘सुषुप्त’ है। 
S12. Ans. (d):               
Sol. ‘जिसका कोई शत्रु पैदा ही नहीं हुआ हो’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘अजातशत्रु’ है।
S13. Ans. (a):
Sol. ‘जिसको देश से निकाल दिया गया हो’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘निर्वासित’ है।
S14. Ans. (c):
Sol. ‘पीछे-पीछे चलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘अनुगामी’ है।       
S15. Ans. (a):   
Sol. ‘किसी की कृपा से पूरी तरह संतुष्ट’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘कृतार्थ’ है।



LIC असिस्टेंट मेंस : हिंदी भाषा क्विज़ 15 दिसम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *