Latest Hindi Banking jobs   »   Who Was The First Woman President...

Who Was The First Woman President Of India? जानिए कौन है भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति? देखें पूरी जानकरी

Who Was The First Woman President Of India in Hindi?

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इतिहास रचते हुए 25 जुलाई, 2007 को भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह वरिष्ट राजनीतिज्ञ और पेशे से वकील थीं, जो भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।वह भारत की 12वीं राष्ट्रपति थीं और राजस्थान के राज्यपाल के पद पर काबिज होने वाली पहली महिला राज्यपाल थीं। उन्होंने 25 जुलाई, 2007 से जुलाई 2012 तक देश के लिए सेवा प्रदान की। प्रतिभा पाटिल का जन्म ‘जलगाँव’ के ‘नदगाँव’ नामक ग्राम में 19 दिसम्बर, 1934 को हुआ था। इनके पिता का नाम ‘नारायण राव पाटिल’ था, जो पेशे से सरकारी वकील थे। उस समय देश पराधीनता की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। ऐसे में यह कल्पना करना कि देश स्वाधीन होगा और स्वाधीन भारत की महामहिम राष्ट्रपति नदगाँव ग्राम की एक बेटी बनेगी, सर्वथा असम्भव ही था। आज इस लेख में हम भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के बारे में संपूर्ण चर्चा करने जा रहे हैं।

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति: प्रतिभा पाटिल

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की 12वीं राष्ट्रपति थीं। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला और पहली महाराष्ट्रियन थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य थीं, उन्हें सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (United Progressive Alliance – UPA) द्वारा नामित किया गया था। प्रतिभा पाटिल के पिता सरकारी वकील थे, इस कारण परिवार में बेटी की शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल था। प्रतिभा पाटिल ने आरम्भिक शिक्षा नगरपालिका की प्राथमिक कन्या पाठशाला से आरम्भ की थी। कक्षा चार तक की पढ़ाई श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने उसी पाठशाला में की। फिर इन्होंने जलगाँव के नये अंग्रेज़ी स्कूल में कक्षा पाँच में दाखिला ले लिया।

वर्तमान में उस स्कूल को ‘आर.आर. विद्यालय’ के नाम से जाना जाता है। विद्यालय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए भी प्रतिभा पाटिल ने अपने व्यक्तित्व का विकास अन्य गतिविधियों में लिप्त रहते हुए किया। भाषण, वाद-विवाद एवं खेलकूद की गतिविधियों में भी प्रतिभा पाटिल का वैशिष्ट्य भाव उभरकर सामने आया। वह मात्र शैक्षिक पुस्तकों में ही लिप्त नहीं रहती थीं, वरन् व्यक्तित्व के सभी पहलुओं की ओर उनका ध्यान था। प्रतिभा पाटिल को शास्त्रीय संगीत के प्रति भी गहरा लगाव था। टेबल टेनिस की भी वह निपुण खिलाड़ी थीं।

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति: द्रौपदी मुर्मु

द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। उन्होंने 25 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी. वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 21 जुलाई, 2007 को सुबह 11 बजे शुरू हुई गिनती में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (यूपीए) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे चरण की गिनती में ही हरा दिया। उन्हें जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रही हैं। वह 18 मई, 2015 से 12 जुलाई, 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं।

भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची को देख सकते हैं –

List of all Presidents of India
Name Starting date Closing date
1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी 1950 13 मई, 1962
2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई, 1962 13 मई, 1967
3. डॉ. जाकिर हुसैन 13 मई, 1967 3 मई 1969
4. वराहगिरी वेंकट गिरि 3 मई 1969 20 जुलाई 1969
5. मोहम्मद हिदायतुल्लाह 20 जुलाई 1969 24 अगस्त 1969
6. वराहगिरी वेंकट गिरि 24 अगस्त 1969 24 अगस्त, 1974
7. फ़ख़रुद्दीन अली अहमद 24 अगस्त 1974 11 फरवरी, 1977
8. बासप्पा दनप्पा जत्ती 11 फरवरी 1977 25 जुलाई, 1977
9. नीलम संजीव रेड्डी 25 जुलाई 1977 25 जुलाई, 1982
10. ज्ञानी जैल सिंह 25 जुलाई 1982 25 जुलाई, 1987
11. रामास्वामी वेंकटरमण 25 जुलाई 1987 25 जुलाई 1992
12. शंकर दयाल शर्मा 25 जुलाई 1992 25 जुलाई, 1997
13. कोचेरिल रमन नारायणन 25 जुलाई 1997 25 जुलाई, 2002
14. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 25 जुलाई 2002   25 जुलाई, 2007
15. प्रतिभा पाटिल 25 जुलाई 2007 25 जुलाई, 2012
16. प्रणब मुख़र्जी 25 जुलाई 2012 25 जुलाई, 2017
17. श्री राम नाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 25th July 2022
18. द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 वर्तमान

 

FAQs

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी?

प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति कौन थीं?

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *