Latest Hindi Banking jobs   »   UIIC AO Syllabusand Exam Pattern

UIIC AO Syllabus 2026: यूआईआईसी एओ सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, और मार्किंग स्कीम पूरी जानकारी

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने हाल ही में प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I) विशेषज्ञों के 250 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए  UIIC AO भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के साथ ही, UIIC AO भर्ती परीक्षा 2026 (UIIC AO Exam 2026) की तारीख भी जारी कर दी गई हैं, जिसके अनुसार पहला चरण – प्रारंभिक परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 (संभावित) जबकि मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026 (संभावित) को पूरे देश में आयोजित की जाएगी.

UIIC AO भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए UIIC AO Syllabus और Exam Pattern 2026 को समझना बेहद जरूरी है। इस वर्ष परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव किया गया है और चयन Prelims, Mains और Interview के आधार पर होगा।

UIIC AO अधिसूचना PDF के साथ, उम्मीदवारों को UIIC AO सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी जारी किया गया है. सिलेबस को जानने के बाद, उम्मीदवारों को उसके अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति की योजना बनानी चाहिए. यहां, इस पोस्ट में सेक्शन-वाइज विस्तृत UIIC AO सिलेबस 2026 (UIIC AO Syllabus 2026) प्रदान किया है.

Check Notitfication Now –

UIIC AO चयन प्रक्रिया 2026

यूआईआईसी एओ 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। उम्मीदवारों को अगली चयन प्रक्रिया में पहुंचने के लिए संबंधित चरण में निर्धारित योग्यता हासिल करनी होगी।

UIIC AO चयन प्रक्रिया के चरण

  1. प्रारंभिक परीक्षा – वस्तुनिष्ठ
  2. मुख्य परीक्षा – वस्तुनिष्ठ + वर्णनात्मक
  3. इंटरव्यू

Note:- एक महत्वपूर्ण बात यह है कि जनरलिस्ट और हिंदी ऑफिसर दोनों पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा समान है, जबकि मुख्य परीक्षा का पैटर्न और अंक वितरण अलग-अलग है।

UIIC AO Prelims परीक्षा पैटर्न 2026

यूआईआईसी एओ प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे और परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी।

प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का सेक्शनल टाइम निर्धारित है।

विषय प्रश्न अंक समय माध्यम
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट अंग्रेजी
रीजनिंग 35 35 20 मिनट अंग्रेजी/हिंदी
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 35 35 20 मिनट अंग्रेजी/हिंदी
कुल 100 100 60 मिनट

प्रारंभिक परीक्षा की महत्वपूर्ण बातें

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
  • अंग्रेजी भाषा को छोड़कर प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे।
  • प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय निर्धारित है।
  • गलत उत्तर के लिए प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-चौथाई, यानी 0.25 अंक काटे जाएंगे।

UIIC AO Mains परीक्षा पैटर्न 2026

यूआईआईसी एओ मुख्य परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी, जबकि अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

UIIC AO Generalist Mains परीक्षा पैटर्न

जनरलिस्ट पद के लिए मुख्य परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर नॉलेज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अंग्रेजी भाषा का वर्णनात्मक टेस्ट भी होगा।

विषय प्रश्न अंक समय
रीजनिंग 50 60 40 मिनट
अंग्रेजी भाषा 40 50 30 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 50 60 40 मिनट
सामान्य जागरूकता 40 60 30 मिनट
कंप्यूटर नॉलेज 20 20 10 मिनट
कुल वस्तुनिष्ठ 200 250 150 मिनट
वर्णनात्मक टेस्ट 2 30 30 मिनट

वर्णनात्मक परीक्षा में लेटर राइटिंग के 10 अंक और निबंध के 20 अंक शामिल हैं।

UIIC AO हिंदी ऑफिसर Mains परीक्षा पैटर्न 2026

हिंदी ऑफिसर पद के लिए मुख्य परीक्षा का पैटर्न जनरलिस्ट से अलग है। इसमें प्रोफेशनल नॉलेज का विशेष महत्व है, जिसमें हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण/शब्दावली, राजभाषा से संबंधित अधिनियम एवं नियम और अनुवाद से जुड़े विषय शामिल हैं।

विषय प्रश्न अंक समय
रीजनिंग 25 25 30 मिनट
अंग्रेजी भाषा 25 25 20 मिनट
प्रोफेशनल नॉलेज 50 100 50 मिनट
सामान्य जागरूकता 25 25 10 मिनट
कंप्यूटर नॉलेज 25 25 10 मिनट
कुल 150 200 120 मिनट
वर्णनात्मक टेस्ट 5 50 60 मिनट

हिंदी ऑफिसर के वर्णनात्मक टेस्ट में अंग्रेजी निबंध, हिंदी निबंध, हिंदी लेटर राइटिंग तथा अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद शामिल हैं।

UIIC AO Descriptive Test 2026

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को वर्णनात्मक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जनरलिस्ट के लिए यह अंग्रेजी भाषा का टेस्ट होगा, जिसमें लेटर राइटिंग और निबंध शामिल हैं।

  • लेटर राइटिंग – 10 अंक
  • निबंध – 20 अंक
  • कुल – 30 अंक
  • समय – 30 मिनट

UIIC AO Syllabus 2026: विषयवार सिलेबस

अब उम्मीदवारों को यूआईआईसी एओ परीक्षा के प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को समझना चाहिए। सही सिलेबस के अनुसार तैयारी करने से कम समय में महत्वपूर्ण विषयों को कवर करना आसान हो सकता है।

UIIC AO English Language Syllabus

अंग्रेजी भाषा में मुख्य रूप से ग्रामर, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, वोकैबुलरी और वाक्य आधारित प्रश्नों की तैयारी करनी चाहिए।

  • महत्वपूर्ण टॉपिक्स
  • क्लोज टेस्ट
  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
  • वाक्य सुधार
  • पैरा जम्बल
  • रिक्त स्थान भरना
  • एरर डिटेक्शन
  • वाक्य सुधार
  • पैरा/वाक्य पूर्णता
  • वाक्य पुनर्व्यवस्था
  • कॉलम आधारित प्रश्न एवं स्पेलिंग एरर
  • वर्ड स्वैप
  • वर्ड रिअरेंजमेंट
  • वाक्य आधारित त्रुटियां

UIIC AO Reasoning Syllabus 2026

रीजनिंग सेक्शन में पजल, सीटिंग अरेंजमेंट, इनइक्वैलिटी, सिलॉजिज्म, ब्लड रिलेशन, कोडिंग-डिकोडिंग और अन्य लॉजिकल रीजनिंग टॉपिक्स पर फोकस करना चाहिए।

टॉपिक उप-विषय
पजल कैटेगरी, तुलना, डेजिग्नेशन, बॉक्स, दिन, महीना, वर्ष, फ्लोर एवं फ्लैट
सीटिंग अरेंजमेंट सर्कल, स्क्वायर, ट्रायंगल, लीनियर, अनिश्चित संख्या
इनइक्वैलिटी डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट
सिलॉजिज्म ओनली ए फ्यू
इनपुट-आउटपुट शिफ्टिंग एवं अरेंजिंग आधारित
डेटा सफिशिएंसी दो कथन
ब्लड रिलेशन सामान्य ब्लड रिलेशन
कोडिंग-डिकोडिंग चाइनीज कोडिंग
विविध विषम चयन, वर्ल्ड पेयर, नंबर पेयर, नंबर ऑपरेशन
ऑर्डर एवं रैंकिंग
दूरी एवं दिशा
अल्फा/न्यूमेरिक/सिंबल सीरीज

UIIC AO Quantitative Aptitude Syllabus 2026

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में उम्मीदवारों को गणित के बेसिक कॉन्सेप्ट के साथ-साथ डेटा इंटरप्रिटेशन और डेटा सफिशिएंसी पर भी अच्छी पकड़ बनानी चाहिए।

महत्वपूर्ण टॉपिक्स

सरलीकरण एवं सन्निकटन:

  • बोडमास, वर्ग एवं घन, वर्गमूल एवं घनमूल, इंडिसेस, भिन्न, प्रतिशत आदि

नंबर सीरीज:

  • मिसिंग नंबर सीरीज, गलत नंबर सीरीज आदि

इनइक्वैलिटी:

  • लीनियर इक्वेशन, क्वाड्रेटिक इक्वेशन, क्वांटिटी कंपैरिजन आदि

अंकगणित:

  • अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, संख्या पद्धति, एचसीएफ एवं एलसीएम, औसत, आयु, साझेदारी, मिश्रण एवं एलिगेशन, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, समय एवं कार्य, पाइप एवं टंकी, लाभ एवं हानि, छूट, चाल-समय-दूरी, नाव एवं धारा, ट्रेन, क्षेत्रमिति, प्रायिकता, क्रमचय एवं संचय आदि

डेटा इंटरप्रिटेशन:

  • टेबल डीआई, मिसिंग टेबल डीआई, पाई चार्ट, लाइन चार्ट, बार चार्ट, मिक्स्ड डीआई और केसलेट आधारित प्रश्न

डेटा सफिशिएंसी:

  • दो-कथन आधारित डेटा सफिशिएंसी

UIIC AO General Awareness Syllabus 2026

सामान्य जागरूकता सेक्शन में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

महत्वपूर्ण टॉपिक्स

  • देशों और राजधानियां
  • प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक
  • बैंकिंग जागरूकता
  • करेंट अफेयर्स
  • समिट
  • सामाजिक विज्ञान
  • इतिहास
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • सामान्य विज्ञान
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • भारतीय वित्तीय प्रणाली
  • भारतीय बैंकिंग उद्योग का इतिहास
  • संक्षिप्त शब्द एवं आर्थिक शब्दावली

तैयारी टिप: सामान्य जागरूकता की तैयारी करते समय करेंट अफेयर्स के साथ बैंकिंग, वित्तीय प्रणाली और अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को भी नियमित रूप से पढ़ना उपयोगी रहेगा।

UIIC AO Computer Knowledge Syllabus 2026

कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन के लिए कंप्यूटर की मूलभूत अवधारणाओं के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे टॉपिक्स पर ध्यान देना चाहिए।

महत्वपूर्ण टॉपिक्स

  • माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
  • कंप्यूटर के प्रकार
  • कंप्यूटर के घटक
  • कंप्यूटर फंडामेंटल
  • कंप्यूटर एप्टीट्यूड
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
  • कंप्यूटर की पीढ़ियां

UIIC AO 2026 की तैयारी कैसे करें?

यूआईआईसी एओ परीक्षा में सफलता के लिए केवल सिलेबस पढ़ना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को सेक्शनल टाइमिंग और नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी चाहिए।

1. पहले सिलेबस पूरा समझें

  • हर विषय के टॉपिक्स को अलग-अलग सूचीबद्ध करें और अपनी तैयारी को प्राथमिकता के अनुसार बांटें।

2. सेक्शनल टाइमिंग की आदत डालें

  • प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट हैं। इसलिए नियमित रूप से टाइम-बाउंड प्रश्नों का अभ्यास करें।

3. रीजनिंग और क्वांट पर नियमित अभ्यास करें

  • इन दोनों सेक्शन में स्पीड और सटीकता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन प्रश्न हल करना फायदेमंद रहेगा।

4. करेंट अफेयर्स को नजरअंदाज न करें

  • विशेषकर मुख्य परीक्षा के लिए बैंकिंग, वित्तीय क्षेत्र और करेंट अफेयर्स की तैयारी लगातार करते रहें।

5. मॉक टेस्ट दें

  • मॉक टेस्ट के माध्यम से समय प्रबंधन, प्रश्न चयन और कमजोर टॉपिक्स की पहचान करें।

6. नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें

  • हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटने के कारण केवल अधिक प्रश्न हल करना लक्ष्य नहीं होना चाहिए। सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

FAQs

मुझे UIIC AO सिलेबस 2026 कहां मिल सकता है?

इस लेख में UIIC AO सिलेबस 2026 विस्तार से दिया गया है.

UIIC AO Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

UIIC AO Recruitment 2026 के तहत कुल 225 पद हैं। इनमें 200 Generalist और 25 Hindi Officer पद शामिल हैं।

UIIC AO 2026 में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

UIIC AO 2026 की परीक्षा कब होगी?

UIIC AO भर्ती परीक्षा 2026 (UIIC AO Exam 2026) नोटिफिकेशन के अनुसार पहला चरण - प्रारंभिक परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 (संभावित) जबकि मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026 (संभावित) को पूरे देश में आयोजित की जाएगी.

UIIC AO Prelims 2026 में कितने प्रश्न होंगे?

यूआईआईसी एओ प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।

UIIC AO Prelims में कौन-कौन से विषय हैं?

प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड शामिल हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.