IBPS RRB PO/Clerk 2021 Study Plan: हैलो स्टूडेंट्स, जैसा कि हम सभी जानते है कि इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2021 के लिए अपना IBPS कैलेंडर जारी कर दिया है, इसलिए सरकारी बैंकिंग सेक्टर (Goverment Bnaking Sector) में नौकरी करने का सपना देखने वाले सभी स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए. अब कभी भी SBI क्लर्क 2021, SBI PO 2021, LIC, ESIC, NABARD और अन्य बैंकिंग परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती हैं. ऐसे में एस्पिरेंट के लिए किसी भी परीक्षा के लिए तैयारी शुरू करते समय सबसे चैलेंजिंग रहता हैं उस परीक्षा के सटीक सिलेबस और बेस्ट स्टडी प्लान का होना, इसलिए आज इस आर्टिकल में हम IBPS RRB PO और क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2021 के बेस्ट स्टडी प्लान पर चर्चा करेंगे.
IBPS और SBI प्रीलिम्स 2021 परीक्षाओं के लिए ऐसे शुरू करें तैयारी…
IBPS RRB के लिए परीक्षा का आयोजन अगस्त के महीने में किया जाना है, इसलिए उम्मीद है कि IBPS, RRB के लिए आधिकारिक अधिसूचना मई/जून 2021 के महीने में जारी करेगा. Bankersadda की टीम RRB PO / Clerk परीक्षा के लिए एक बेस्ट स्टडी प्लान लेकर आई है, जिसमे प्रीलिम्स परीक्षा के दोनों विषयों यानि रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड को कवर किया जाएगा. RRB क्लर्क परीक्षा में 2 चरण होते हैं यानी प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा, जबकि RRB PO में 3 चरण होते हैं यानी प्रीलिम्स, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू प्रोसेस.


SBI PO 2025 की तैयारी ...
IBPS RRB Study Plan 2024 - IBPS RRB प...
जानें IBPS RRB के लि...


