Latest Hindi Banking jobs   »   REET Mains Result 2026 Out

REET Mains Result 2026 Out: लेवल-2 का रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट और कटऑफ PDF

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 4 जून 2026 को REET Mains Level-2 Hindi, English और Social Science (SST) विषयों का परिणाम (REET Mains Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट @rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। इससे पहले बोर्ड संस्कृत और विज्ञान विषयों का रिजल्ट घोषित कर चुका है।

REET भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,759 पदों पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने हिंदी, इंग्लिश और SST विषय की परीक्षा दी थी, वे अब अपना रोल नंबर मेरिट लिस्ट PDF में खोज सकते हैं। इसके साथ ही विषयवार कटऑफ और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

लाखों अभ्यर्थियों ने दी थी REET परीक्षा

REET Mains Teacher Recruitment 2026 के लिए करीब 9.22 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 8.9 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब RSSB ने लेवल-2 के हिंदी, इंग्लिश और सोशल साइंस विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं।

REET Mains Result 2026 Out: लेवल-2 का रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट और कटऑफ PDF – Latest Hindi Banking jobs_3.1

यह भर्ती राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

REET Mains Level 2 Result 2026 Subject Wise

विषय रिजल्ट स्थिति
REET Mains Level 2 Hindi Result 2026 जल्द ही शेयर किया जाएगा
REET Mains Level 2 English Result 2026 जल्द ही शेयर किया जाएगा
REET Mains Level 2 SST Result 2026 जल्द ही शेयर किया जाएगा
REET Mains Level 1 Result 2026 11 जून 2026 को जारी होगा

REET 3rd Grade Teacher Result 2026 कैसे चेक करें?

अगर आपने REET Mains Level-2 परीक्षा दी है तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

Step 1:

  • RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2:

  • होमपेज पर उपलब्ध “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।

Step 3:

  • “Merit-wise Result and Cut Off Marks for Document Verification” लिंक खोजें।

Step 4:

  • अपने विषय (Hindi, English या SST) के सामने दिए गए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।

Step 5:

  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

Step 6:

  • Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजें।

Step 7:

  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

REET Mains Cut Off 2026 भी जारी

RSSB ने रिजल्ट के साथ Category Wise Cut Off Marks भी जारी किए हैं। कटऑफ के आधार पर ही उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य, OBC, EWS, SC और ST वर्ग के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित की गई है।

कटऑफ मार्क्स से उम्मीदवार अपनी चयन संभावनाओं का आकलन कर सकते हैं।

Document Verification (DV) के लिए जरूरी दस्तावेज

मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:

  1. REET Mains Admit Card 2026
  2. REET Score Card / Eligibility Certificate
  3. 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  4. 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  5. Graduation Degree Certificate
  6. B.Ed / D.El.Ed प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/EWS)
  8. राजस्थान निवास प्रमाण पत्र
  9. पासपोर्ट साइज फोटो
  10. आधार कार्ड / वोटर आईडी / अन्य वैध पहचान पत्र

सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित (Self Attested) फोटोकॉपी साथ रखना अनिवार्य होगा।

REET Mains लेवल-1 Result कब आएगा

RSSB द्वारा जारी सूचना के अनुसार REET Mains Level-1 Teacher Result 2026 को 11 जून 2026 को घोषित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने लेवल-1 परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

चयनित अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में शामिल है उन्हें निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। दस्तावेजों की सफल जांच के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी और नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

FAQs

REET Mains Level 2 Result 2026 कब जारी हुआ?

RSSB ने 4 जून 2026 को हिंदी, इंग्लिश और SST विषयों का रिजल्ट जारी किया है।

REET Mains Result 2026 कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Mains Level 1 Result 2026 कब आएगा?

बोर्ड के अनुसार लेवल-1 का रिजल्ट 11 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

REET Mains 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,759 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: