भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 821 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ऐसे में यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है जो कम समय में प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं। SBI की इस भर्ती ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया है।
SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Concurrent Auditor के 821 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 14 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 14 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 जून 2026 |
| आयु गणना तिथि | 14 मई 2026 |
| इंटरव्यू डेट | जल्द जारी होगी |
इन रिक्तियों पर होगी भर्ती – Circle Wise Details
| सर्किल | पद |
|---|---|
| अमरावती | 21 |
| बेंगलुरु | 64 |
| भोपाल | 38 |
| भुवनेश्वर | 57 |
| चंडीगढ़ | 47 |
| चेन्नई | 54 |
| गांधीनगर | 36 |
| गुवाहाटी | 21 |
| हैदराबाद | 26 |
| जयपुर | 95 |
| कोलकाता | 44 |
| लखनऊ | 30 |
| महाराष्ट्र | 61 |
| मुंबई मेट्रो | 80 |
| नई दिल्ली | 50 |
| पटना | 38 |
| तिरुवनंतपुरम | 59 |
| कुल पद | 821 |
इस भर्ती में जयपुर सर्किल में सबसे ज्यादा 95 पद जारी किए गए हैं, जबकि मुंबई मेट्रो और बेंगलुरु में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।
SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 नोटिफिकेशन
उम्मीदवार SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में रिक्त पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, वेतन/रिम्यूनरेशन, चयन प्रक्रिया, कॉन्ट्रैक्ट अवधि, जॉब प्रोफाइल और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है।
SBI Concurrent Auditor 2026 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करें
कौन कर सकता है आवेदन?
SBI द्वारा जारी विज्ञापन संख्या CRPD/RS/2026-27/08 के अनुसार यह भर्ती बैंक के Internal Audit Department (IAD), Corporate Centre Hyderabad के अंतर्गत की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल SBI और उसके e-Associate Banks से रिटायर हुए अधिकारी ही आवेदन कर सकेंगे।
SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026- यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
SBI ने साफ किया है कि इस भर्ती में केवल वे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए नोटफकैशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें-
हालांकि कुछ विशेष नियमों के तहत 58 वर्ष + 30 वर्ष सेवा पूरी करने वाले अधिकारी 60 वर्ष की आयु के बाद पात्र माने जा सकते हैं।
SBI Concurrent Auditor चयन प्रक्रिया 2026
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Interview के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
- Shortlisting
- Interview (100 अंक)
- Final Merit List
SBI ने कहा है कि केवल पात्रता पूरी करने से इंटरव्यू कॉल की गारंटी नहीं मिलेगी।
Merit List कैसे बनेगी?
Final Merit List केवल Interview Marks के आधार पर तैयार होगी।
अगर दो उम्मीदवारों के समान अंक होंगे, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
SBI Concurrent Auditor भर्ती 2026 Eligibility
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए SBI ने कोई विशेष शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं की है।
अनुभव
इन क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी:
- क्रेडिट
- ऑडिट
- फॉरेक्स
- बैंकिंग ऑपरेशन
- जरूरी शर्तें
SBI ने भर्ती नोटिफिकेशन में कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी रखी हैं:
- उम्मीदवार का Performance Record अच्छा होना चाहिए
- Integrity पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए
- रिटायरमेंट से पहले 5 वर्षों में कोई बड़ी Penalty नहीं होनी चाहिए
- CBI या किसी जांच एजेंसी का मामला लंबित नहीं होना चाहिए
- उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए
SBI Concurrent Auditor Salary 2026
| रिटायर्ड ग्रेड | मासिक वेतन |
|---|---|
| MMGS-III | ₹45,000 |
| SMGS-IV | ₹50,000 |
| SMGS-V | ₹65,000 |
| TEGS-VI | ₹80,000 |
इसके अलावा:
- Cluster Audit
- Currency Chest Verification
- Forex Transactions
जैसे अतिरिक्त कार्यों के लिए ₹2000 प्रति विजिट अलग से दिया जाएगा।
Concurrent Auditor का काम क्या होता है?
Concurrent Auditor बैंक की शाखाओं में Internal Audit और वित्तीय निगरानी का काम करता है।
मुख्य जिम्मेदारियां:
- बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच
- Fraud Detection
- Risk Monitoring
- Compliance Checking
- Forex Audit
बैंकिंग सेक्टर में यह एक जिम्मेदार और अनुभवी प्रोफाइल मानी जाती है।







UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026...
Bihar Daroga Vacancy 2026: बिहा...
Jharkhand Police Vacancy 2026: 23,673 ...


