Latest Hindi Banking jobs   »   SBI PO Salary

SBI PO Salary Revised: SBI PO का सालाना पैकेज 20 लाख के पार, देखें पे-स्केल, जॉब प्रोफाइल और प्रमोशन डिटेल्स

SBI PO भारत की सबसे लोकप्रिय और आकर्षक बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण इसका शानदार वेतन पैकेज और प्रतिष्ठित जॉब प्रोफाइल है। अन्य बैंकिंग नौकरियों की तुलना में SBI PO को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि इसमें बेहतर सैलरी, तेज प्रमोशन और व्यापक करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऑफर किया जाने वाला वेतन न सिर्फ बेसिक पे के मामले में अच्छा होता है, बल्कि इसमें कई आकर्षक भत्ते और सुविधाएं भी शामिल होती हैं। SBI PO को मिलने वाले भत्तों में महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सिटी कम्पेनसेटरी अलाउंस (CCA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य लाभ शामिल होते हैं, जो कुल सैलरी को काफी बढ़ा देते हैं।

इसके अलावा, इन-हैंड सैलरी भी काफी प्रतिस्पर्धी होती है, जो उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। जॉब प्रोफाइल की बात करें तो SBI PO को बैंकिंग ऑपरेशन, कस्टमर हैंडलिंग, लोन प्रोसेसिंग और ब्रांच मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां दी जाती हैं, जिससे उन्हें बैंकिंग सेक्टर की गहरी समझ मिलती है।

इस लेख में हमने SBI PO वेतन 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी दी है, जिसमें सैलरी स्ट्रक्चर, भत्ते, इन-हैंड सैलरी और जॉब प्रोफाइल के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि उम्मीदवार बेहतर तैयारी और करियर प्लानिंग कर सकें।

कैसे बनती है SBI PO सैलरी की सैलरी 

SBI PO बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए एक ड्रीम जॉब है क्योंकि बैंक करियर में विकास के लिए अपार अवसर प्रदान करता है. फाइनल चयन के बाद उम्मीदवारों को “परिवीक्षाधीन अधिकारी” के रूप में नियुक्त किया जाता है और उन्हें परिवीक्षा अवधि से गुजरना पड़ता है जो दो साल तक बढ़ाई जा सकती है.

SBI PO अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड-1 कर्मचारी को 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के पे स्केल पर 56,480 रु का बेसिक पर दिया जाएगा. यहां, दी गई तालिका में उम्मीदवार एसबीआई पीओ वेतन संरचना (SBI PO Salary Structure) चेक कर सकते हैं.

  • प्रारंभिक मूल वेतन (दो वार्षिक वृद्धि सहित): ₹56,480
  • महंगाई भत्ता (15.97%): ₹11,545.86
  • मकान किराया भत्ता (HRA): ₹5,648.00
  • शहर क्षतिपूर्ति भत्ता: ₹2,300.00
  • लर्निंग भत्ता: ₹850.00
  • विशेष भत्ता: ₹14,967.20
  • सकल वेतन (Gross Salary): ₹91,791.06
  • कटौतियाँ: ₹9,617
  • शुद्ध वेतन (Net Salary): ₹82,174

SBI PO वेतन में ये होंगी कटौती

एसबीआई पीओ के कुल वेतन में की जाने वाली कटौती पर नीचे दी गई है, जिसमें प्रत्येक अनुभाग से कटौती की गई राशि पर बताई गई है.

  • कर्मचारी भविष्य निधि (PF) योगदान: ₹5,648.00
  • व्यावसायिक कर: ₹200
  • मासिक आयकर कटौती: ₹3,769.00
  • कुल कटौती: ₹9,617.00

SBI PO मिलने वाले विभिन्न भत्ते और सुविधाएँ

SBI PO सैलरी 2024 में न केवल एक अच्छी मौद्रिक राशि शामिल है, बल्कि इसमें कई प्रकार भत्ते भी शामिल हैं जो कुल एमाउंट में ऐड होते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में चयनित उम्मीदवारों को कई लाभ प्रदान किए जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:

  1. चिकित्सा बीमा कवर: SBI PO को 100% तक का चिकित्सा बीमा कवर मिलता है, जबकि उनके परिवार के सदस्यों को 75% तक का कवर प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, उम्मीदवार देश भर में चयनित चिकित्सा सुविधाओं में कैशलेस उपचार का लाभ उठा सकते हैं।
  2. विभिन्न भत्ते: SBI PO को समाचार पत्र भत्ता, पुस्तक एवं पत्रिका भत्ता, पेट्रोल भत्ता, मकान रखरखाव भत्ता, टेलीफोन बिल प्रतिपूर्ति, और मनोरंजन भत्ता जैसे लाभ मिलते हैं, जो उनकी दैनिक आवश्यकताओं और जीवनशैली को समर्थन देते हैं।
  3. रियायती ब्याज दरों पर ऋण सुविधाएं: बैंक अपने कर्मचारियों को हाउस लोन, कार लोन, और पर्सनल लोन पर रियायती ब्याज दरें प्रदान करता है, जिससे वे अपने वित्तीय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

इन लाभों के माध्यम से, SBI अपने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स को एक संतुलित और समृद्ध करियर प्रदान करने का प्रयास करता है।

SBI PO Career Growth- करियर ग्रोथ के अवसर

SBI देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकों में से एक है, ऐसे में कर्मचारियों को नौकरी से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करना चाहिए। एसबीआई नौकरी स्टैण्डर्ड (प्रोफाइल), स्थिति और वेतन को बढ़ाने के लिए बैंक के मौजूदा कर्मचारियों के लिए सालाना पदोन्नति परीक्षा (Promotion Exams)आयोजित करता है। इस प्रकार, यह नौकरी उत्कृष्ट करियर ग्रोथ प्रदान करती है। एक चयनित उम्मीदवार को दो साल की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में काम करनी होती है। उसके बाद, पदोन्नति पद इस प्रकार हैं:

एसबीआई पीओ प्रमोशन (SBI PO Promotion)

  • सहायक प्रबंधक (Assistant Manager)
  • उप प्रबंधक (Deputy Manager)
  • प्रबंधक (Manager)
  • मुख्य प्रबंधक (Chief Manager)
  • सहायक महाप्रबंधक (Assistant General Manager)
  • उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager)
  • महाप्रबंधक (General Manager)
  • मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager)
  • उप प्रबंध निदेशक (Deputy Managing Director)
  • प्रबंध निदेशक (Managing Director)
  • अध्यक्ष (Chairman)
Related Posts:
SBI PO Syllabus SBI PO Previous Year Papers
SBI PO Notification SBI PO Cut Off
prime_image

FAQs

SBI PO की इन-हैंड सैलरी कितनी होती है?

SBI PO को लगभग 82,174 वेतन मिलेगा.

एसबीआई पीओ का बेसिक पे क्या है?

SBI PO का बेसिक पे 56,480 रुपये है.

एसबीआई पीओ को क्या भत्ते मिलते हैं?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा SBI PO को मिलने वाले भत्तों में महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सिटी कम्पेनसेटरी अलाउंस (CCA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य लाभ शामिल होते हैं, जो कुल सैलरी को काफी बढ़ा देते हैं।

एसबीआई पीओ की जिम्मेदारियां क्या-क्या होती है?

जॉब प्रोफाइल की बात करें तो SBI PO को बैंकिंग ऑपरेशन, कस्टमर हैंडलिंग, लोन प्रोसेसिंग और ब्रांच मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां दी जाती हैं, जिससे उन्हें बैंकिंग सेक्टर की गहरी समझ मिलती है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me