Latest Hindi Banking jobs   »   RBI ग्रेड B परीक्षा 2019: लास्ट...

RBI ग्रेड B परीक्षा 2019: लास्ट मिनट टिप्स

RBI ग्रेड B परीक्षा 2019: लास्ट मिनट टिप्स | Latest Hindi Banking jobs_3.1
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने RBI ग्रेड B परीक्षा अधिसूचना सितंबर के महीने में जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चरण- I के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा 9 नवंबर 2019 को आयोजित की जाएगी और चरण II के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा 1-2 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। RBI ग्रेड B परीक्षा प्रवेश पत्र RBI द्वारा पहले ही जारी कर दिया गया है। बैंकिंग के क्षेत्र में अपने करियर को बनाने के आकांक्षी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की होगी। RBI ग्रेड B परीक्षा कोई आसान परीक्षा नहीं है, क्योंकि यह परीक्षा बहुत मेहनत और अभ्यास चाहती है। यह आर्टिकल आपको आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा के अंतिम क्षणों में आपका मार्गदर्शन करने के लिए समर्पित है,जो  इसपरीक्षा को क्रैक करने में आपकी मदद कर सकता है।


RBI ग्रेड B परीक्षा के लिए केवल कुछ दिन शेष हैं , इसलिए उम्मीदवारों को अपनी कमर कस लेनी चाहिए।
RBI ग्रेड B परीक्षा अन्य बैंकिंग परीक्षा के पैटर्न को फॉलो नहीं करती है। सामान्य जागरूकता (जीए) अन्य बैंकिंग परीक्षा के विपरीत प्रीलिम्स परीक्षा में अधिक वेटेज देता है, जिसमें प्रमुख क्षेत्रों के रूप में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग है। सभी जिज्ञासु उम्मीदवारों को ग्रेड बी परीक्षा केो हल करने के तरीके को समझने के लिए दिए गए RBI परीक्षा के लास्ट मिनट टिप्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए।




RBI ग्रेड B परीक्षा ने अनुभागीय समय(sectional timing) की शुरुआत की है। तो, यहाँ नया RBI ग्रेड B परीक्षा पैटर्न दिया गया है:

Sr. No Objective Type Test No of Questions Marks Time
1. General Awareness 80 80 25 minutes
2. Reasoning 60 60 45 minutes
3. English Language 30 30 25 minutes
4. Quantitative Aptitude 30 30 25 minutes
200 200 120 minutes

RBI ग्रेड B परीक्षा 2019: लास्ट मिनट टिप्स

हर परीक्षा एक उचित रणनीति और लगातार प्रयास चाहती है। हालाँकि, RBI ग्रेड B का नेचर भिन्न होने के कारण इसकी स्ट्रेटेजी बहुत कठिन  होनी जरुरी होती है। RBI ग्रेड B में 4 खंड होते हैं: सामान्य जागरूकता, तार्किक क्षमता, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी। प्रीलिम्स परीक्षा को दिए गए कुल  200 अंक के साथ सेक्शनल ब्रेक भी हैं। इस वर्ष RBI ने सभी अनुभागों के लिए अनुभागीय समय शुरू किया है।

सामान्य जागरूकता: यह खंड RBI ग्रेड B परीक्षा में सबसे अधिक वेटेज देता है। आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न करेंट और बैंकिंग जागरूकता से होते हैं। RBI द्वारा शुरू किये गये सभी बदलावों को धान से पढ़ें, तथा
 पिछले छह महीनों तक के सभीकरेंट अफेयर्स को पढ़कर उनका रिवीजन भी करें। मौद्रिक नीति, RBI, SEBI, व्यापारिक खबरें, बेसल नॉर्म्स, NBFC, आदि इस परीक्षा का हिस्सा है। वर्तमान खबरों पर ध्यान देने के साथ, स्टेटिक भाग को भी समझें।

रीजनिंग: पिछले साल के पेपर में क्या पूछा गया है,यह भी ज़रूर देखें। जितना हो सके मॉक सॉल्व करें। इस खंड में  60 अंकों के 60 प्रश्न  है,जो आपके समग्र प्रदर्शन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

अंग्रेजी और मात्रात्मक अभियोग्यता : आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा में अंग्रेजी और क्वांट की वेटेज समान है। जितना हो सके उतना अभ्यास करें। इन दोनों विषयों में गहन अध्ययन की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन एक बुनियादी समझ आपको परीक्षा में इन खंडों में सफल होने के लिए मदद कर सकती है।


कुछ अन्य बिंदु , जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं: 

  • महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दें और उन्हें अच्छी तरह से संशोधित करें।
  • अब कुछ भी नया न सीखें क्योंकि केवल कुछ दिन बचे हैं। जो आपने पहले से सीखा है उसी का अभ्यास करें।
  • परीक्षा की तैयारी के लिए स्पीड टेस्ट दें। यह सबसे महत्वपूर्ण टिप है जिसे एक आकांक्षी को अनदेखा नहीं करना चाहिए।
  • अपने समय प्रबंधन पर काम करें और वास्तविक परीक्षा के लिए खुद को तैयार करें।
  • समय प्रबंधन के साथ, अपने अभ्यास सेट में एक्यूरेसी बनाए रखें।
  • लास्ट मिनट मॉक को हल करें और पिछले साल के पेपर को एक बार फिर से देखें।
  • टेंशन और तनाव से दूर रहें। अपने दिमाग को आराम दें और परीक्षा पर ध्यान केन्द्रित रखें।
  • खुद को सतर्क रखें।
  • अच्छा खाएं और अच्छी नींद लें।
  • परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड में बताए गए विवरण और जानकारी की जांच करें ताकि आप परीक्षा के लिए कुछ भी महत्वपूर्ण न छोड़ें।

You may also like to read:

Click here to get Free Study Material for RBI Grade B 2019 Exam

RBI ग्रेड B परीक्षा 2019: लास्ट मिनट टिप्स | Latest Hindi Banking jobs_4.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *