IBPS RRB Clerk Reserve List 2023 Out, Check Provisional Allotment
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2023 (IBPS RRB Clerk Reserve List 2023) आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in/ पर जारी कर दी गई है. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क के लिए अंतिम परिणाम 1 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। आरक्षित सूची में उन उम्मीदवारों के नाम हैं जिन्हें पद के लिए अनंतिम रूप से चुना जाएगा क्योंकि अंतिम परिणाम के बाद भी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में रिक्तियां बाकी हैं. उम्मीदवार जो आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और कट-ऑफ के करीब स्कोर किया था, अब आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2023 की जांच कर सकते हैं. यहां इस आर्टिकल में रिजर्व लिस्ट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक के साथ आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2022-23 की पूरी जानकारी दी गई है-
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट (IBPS RRB Clerk Reserve List)
संगठन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अंतिम परिणाम में चयनित उम्मीदवारों पर विचार कर आईबीपीएस द्वारा, आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2023 (IBPS RRB Clerk Reserve List 2023) घोषित की जाती है. हर साल अच्छी संख्या में रिक्तियां अधूरी रह जाती हैं क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को अक्सर अन्य परीक्षाओं जैसे आईबीपीएस क्लर्क, एसबीआई क्लर्क, या पीओ में भी चुना जाता है. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2022-23 28 अप्रैल 2023 जारी कर दी गई है. यहां नीचे दिए गए स्थान में, हमने आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2022-23 से संबंधित सभी जानकारी को कवर किया है-
IBPS RRB Clerk Reserve List 2023: Overview
यहां आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2023 का संक्षिप्त विवरण दिया गया है-
IBPS RRB Clerk Reserve List 2023: Overview | |
Organization | Regional Rural Banks |
Exam Name | IBPS RRB Clerk Exam 2023 |
Post | Office Assistant (Clerk) |
Vacancy | 4567 |
Category | Bank Job |
Job Location | State Wise |
Application Mode | Online |
Official Website | @ibps.in |
IBPS RRB Clerk Reserve List 2022-23 | Check this Post in Hindi |
IBPS RRB Clerk Reserve List 2023: Important Dates
आरक्षित सूची अब 28 अप्रैल 2023 को जारी की गई है. उम्मीदवार यहां आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व सूची से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं-
IBPS RRB Clerk Final Result 2022: Important Dates | |
Events | Dates |
IBPS RRB Clerk Mains Exam 2022 | 24 September 2022 |
IBPS RRB Clerk Mains Result 2022 | 01 January 2023 |
IBPS RRB Clerk Mains Scorecard 2022 | 01 January 2023 |
IBPS RRB Clerk Mains Cut-Off 2022 | 01 January 2023 |
IBPS RRB Clerk Reserve List 2023 | 28 April 2023 |
IBPS RRB Clerk Reserve List 2023: Link
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2023 को यहां दिए गए लिंक से access किया जा सकता है. आईबीपीएस द्वारा आधिकारिक आरक्षित सूची जारी की जाती है, इसीलिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है. उम्मीदवार अब नीचे दिए गए लिंक से सीधे आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व लिस्ट 2022-23 तक पहुंच सकते हैं,
IBPS RRB Clerk Reserve List 2023 ( Direct Link)
Steps To Check IBPS RRB Clerk Reserve List 2022-23
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट यानी @ibps.co.in पर जाएं,
- नोटिफिकेशन सेक्शन में CRP RRB XI- ऑफिसर स्केल I और CRP RRB XI- ऑफिस असिस्टेंट प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट’ (CRP RRB XI- Officer Scale I and CRP RRB XI- Office Assistant Provisional Allotment list) पर क्लिक करें,
- अब ‘CRP RRB XI- Office Assistant Provisional Allotment list’ लिंक पर क्लिक करें और नया पेज दिखाई देगा,
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजर्व सूची 2021-22 की जांच के लिए अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें,
- डाउनलोड करें और अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें.