Latest Hindi Banking jobs   »   RBI ग्रेड B परीक्षा क्रैक करने...

RBI ग्रेड B परीक्षा क्रैक करने की स्ट्रेटेजी

RBI ग्रेड B परीक्षा क्रैक करने की स्ट्रेटेजी | Latest Hindi Banking jobs_2.1
RBI ग्रेड B परीक्षा 2019 का आयोजन हर साल RBI द्वारा किया जाता है। RBI ग्रेड B अधिकारी परीक्षा का पैटर्न अलग होता है और इसे अन्य बैंकिंग परीक्षा की तुलना में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा माना जाता है।  RBI ने RBI ग्रेड B 2019 की आधिकारिक अधिसूचना सितंबर के महीने में जारी की थी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, RBI ग्रेड B 2019 की प्रिलिम्स परीक्षा 9 नवंबर 2019 को आयोजित की जानी है और मेंस परीक्षा 1-2 दिसम्बर 2019 को आयोजित की जानी है। RBI ग्रेड B परीक्षा काफी नजदीक हैं। आरबीआई के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी सफलता के लिए, एक स्ट्रेटेजी बना लेनी चाहिए।

किसी भी सरकारी परीक्षा को क्रैक करने के लिए, सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक उम्मीदवार परीक्षा को अच्छे से समझे, इसलिए आपको आरबीआई ग्रेड बी के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, परीक्षा की पूरी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बिना आप परीक्षा की उत्तीर्ण नहीं कर सकते हैं।

RBI ग्रेड B, 2019 परीक्षा पैटर्न 

RBI ग्रेड B परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है। RBI ग्रेड B परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती  है: प्रीलिम्स; मेन्स और इंटरव्यू। आरबीआई ग्रेड B प्रीलिम्स व मेंस परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी, मेंस परीक्षा में पद के अनुसार वर्णनात्मक प्रश्न भी पूछे जायेंगे। हम यहाँ दोनों चरणों के पैटर्न के साथ आए हैं।

RBI ग्रेड B 2019 प्रीलिम्स पैटर्न 
अन्य बैंकिंग परीक्षा से आलग RBI ग्रेड B परीक्षा में सामान्य / वित्तीय जागरूकता अनुभाग से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां RBI ग्रेड B 2019 की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एक पूरा पैटर्न दिया गया है:

विषय  प्रश्नों की संख्या  अंक 
General Awareness 80 80
Maths 30 30
English 30 30
Reasoning 60 60
Total 200 200

RBI ग्रेड B 2019 मेंस पैटर्न 


प्रीलिम्स परीक्षा RBI जनरल, DEPR, DSIM के लिए एक समान है। हालाँकि, RBI ग्रेड B की मेंस परीक्षा तीनों पदों के लिए अलग-अलग है। RBI ग्रेड B परीक्षा में तीन पेपर होते हैं : पेपर I, II और III,  RBI ग्रेड B जनरल  के लिए तीनों पेपर अनिवार्य है। RBI DEPR और RBI DSIM को सिर्फ पेपर II और III देना है। यहाँ RBI ग्रेड B 2019 मेन्स परीक्षा के लिए पैटर्न दिया गया है:

Name of the Paper Type of the Paper Time (Mins) Marks
Paper I (Economic & Social Issues) Objective Type 90 100
Paper II (English- Writing Skills) Descriptive (to be typed with the help of keyboard) 90 100
Paper III (Finance & Management) Objective Type 90 100
साक्षात्कार (50 अंक): चरण- II (पेपर- I + पेपर- II + पेपर- III) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। उम्मीदवारों को हिंदी या अंग्रेजी में साक्षात्कार देने का विकल्प चुनने का अधिकार दिया गया है। फ़ाइनल चयन, मेरिट लिस्ट के के माध्यम से किया जाता है, जो कि चरण- II परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाती है।

दोनों लिखित परीक्षाओं में नेगटिव मार्किंग हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आपके प्राप्त अंको से चौथाई अंक अर्थात .25 अंक  घटा दिए जायेंगे। जिन प्रश्नों का आप उत्तर नहीं देते हैं उन पर कोई अंक नहीं काटे जाते हैं।

RBI ग्रेड B की तैयारी कैसे करें?

RBI ग्रेड B परीक्षा, सभी बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छा अवसर है और बैंकर्सअड्डा पर हम आपको आरबीआई ग्रेड B तैयारी टिप्स प्रदान कर रहे हैं ताकि आप अपनी तैयारी शुरू कर सकें और परीक्षा को क्रैक कर सकें। उचित समय प्रबंधन(टाइम मैनेजमेंट) और एक समर्पित रणनीति के साथ आप इस परीक्षा को क्रैक कर सकते हैं। आरबीआई ग्रेड B तैयारी की विस्तृत  रणनीति जानने के लिए, हमारे साथ बने रहें।

RBI ग्रेड B परीक्षा 2019 रणनीति 

RBI ग्रेड B परीक्षा की गिनती बैंकिंग परीक्षा के सबसे कठिन परीक्षा में की जाती है। जिसे उत्तीर्ण करने के लिए मेहनत के  साथ स्मार्ट दृष्टिकोण भी बहुत आवश्यक है। चूंकि RBI ग्रेड B अन्य बैंकिंग परीक्षाओं की तुलना में अधिक प्रतिष्ठा है, इसलिए प्रश्न पत्र का स्तर भी बढ़ जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है: चरण I (प्रीलिम्स) और चरण II (मेंस), हमने उन दोनों के लिए एक व्यापक गाइड दिया है।
आप इंटरनेट का उपयोग सही दिशा में बड़े पैमाने पर कर सकते हैं जो इस परीक्षा को आसानी से क्रैक करने में आपकी मदद कर सकता है।
हम आरबीआई ग्रेड B की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए आए हैं।

RBI ग्रेड B चरण I 2019 तैयारी 
पेपर में 4 सेक्शन और कुल 200 अंको का है। सामान्य जागरूकता और रीजनिंग, अंग्रेजी और मात्रात्मक योग्यता की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हैं। RBI ग्रेड B की तैयारी के लिए रणनीति, अपने कमजोर और मजबूत क्षेत्रों के अनुसार बनायें। हम यहाँ प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए, बैंकर्सअड्डा द्वारा उपलब्ध कराये गए विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं:

विषय  तैयारी के लिए विकल्प 
General Awareness The Hindu, GA CapsulesBusiness Standard
Reasoning Video Lectures & Mock test
English Basic rules of grammar and practice mock
Quantitative Aptitude Practice set and previous year paper’s
टिप्स : 
  • ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट हल करें।
  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को अच्छी तरह से पढ़ें और उन्हें कई बार हल करें।
  • दर्शाए गए टेबल के अनुसार समाचार पत्र पढ़ें, क्योंकि यह RBI ग्रेड बी परीक्षा के सभी तीन चरणों में मदद करेगा।
  • एक विषय टिकें न रहें और अपने को अपडेट रखें।
  • एक सामान्य / वित्तीय जागरूकता की मासिक पत्रिका( मैगज़ीन) पढ़ें। समय कम होने के कारण आप अपनी परीक्षा से छह महीने पुरानी पत्रिकाएँ खरीद सकते हैं।
RBI ग्रेड B चरण II 2019 तैयारी 
RBI ग्रेड B 2019 मेन्स परीक्षा में तीन पेपर होते हैं: पेपर I, II और III। पेपर I और III वैकल्पिक हैं और पेपर II वर्णनात्मक है। इसलिए आरबीआई ग्रेड B चरण II परीक्षा के लिए, आपको प्रमुख क्षेत्रों पर गहराई से ध्यान देने की आवश्यकता है।

पेपर I (अर्थशास्त्र और सामाजिक मुद्दे) 
इस पेपर में सफल होने के लिए, अर्थशास्त्र के बेस के साथ उसकी विस्तृत जानकारी होनी बहुत आवश्यकता है। यहाँ कुछ टिप्स हैं:

  • आपको स्टैण्डर्ड न्यूज़पेपर के अर्थशास्त्र / व्यवसाय अनुभाग को पढ़ना चाहिए।
  • विषय से संबंधित अपनी अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए बेस पढ़ें।
  • भारत सरकार द्वारा जारी हालिया आर्थिक सर्वेक्षण और बजट पढ़ें।
  • आप पाठ्यक्रम के माध्यम से तैयारी करें, सामाजिक मुद्दों के लिए Google सर्च इंजन का प्रयोग कर सकते होएँ  को खोज सकते हैं और साथ ही इसमें दिए गए तथ्यों के नोट्स भी बना सकता है। उसी के लिए एनसीईआरटी पढ़ें।
पेपर II (English): Descriptive

इस खंड में essay, प्रिसिस राइटिंग और comprehension शामिल हैं।Comprehension एक आसान विषय है जो आसानी से आपको अंक दिला सकता है।  comprehension के कुछ सैंपल पढ़ें और साथ ही साथ अखबार पढ़ते रहें, इससे आपको comprehension स्किल्स को बेहतर बनाने में बहुत मदद मिल सकती है।

अंग्रेजी सेक्शन में गहन ज्ञान की आवश्यकता नहीं है। थोड़ा सा प्रयास करके आप आसानी से इस सेक्शन को क्रैक कर सकते हैं। पिछले वर्षों के essays का अभ्यास करें और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर अपने उत्तरों की तुलना करें। इससे आपको इस परीक्षा के बारे में एक दृष्टिकोण बनाने में मदद मिलेगी।

पेपर II (Finance & Management)

यह हिस्सा उन छात्रों के लिए मुश्किल हो सकता है जिनके पास अर्थशास्त्र की पृष्ठभूमि नहीं है। आप अगर मेहनत करते हैं तो इस अनुभाग में सफलता प्राप्त करना आसान हैं। यहाँ कुछ टिप्स हैं:

  • भारतीय वित्तीय प्रणाली पर आधारितबेसिक बुक्स पढ़ें
  • बैलेंस शीट, और संख्यात्मक वित्त से संबंधित तैयारी करें।
  • इंटरनेट रेट ऑफ रिटर्न, बॉन्ड यील्ड, कूपन रेट आदि ऐसे क्षेत्र हैं जो इंटरनेट के उपयोग की मांग करते हैं।
  • प्रबंधन भाग के लिए, सिलेबस पढ़ें और आरबीआई ग्रेड B परीक्षा द्वारा मांगे गए व्यापक ज्ञान को प्राप्त करने के लिए हैं, उन विषयों को गूगल करें. 
तो, आगामी RBI ग्रेड B परीक्षा 2019 के लिए सभी को शुभकामनाएं। आशा है कि यह लेख आपकी मदद करेगा। अधिक जानकारी के लिए आप बैंकर्सअड्डा के साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें 
RBI Grade B Officer Salary and Career Growth

RBI ग्रेड B परीक्षा क्रैक करने की स्ट्रेटेजी | Latest Hindi Banking jobs_3.1
 

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *