Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS Clerk CRP CSA-XIV Final Update...

IBPS Clerk CRP CSA-XIV Final Update: अब नहीं आएगी कोई नई रिजर्व लिस्ट, IBPS ने किया आधिकारिक ऐलान

IBPS Clerk CRP CSA-XIV Final Notice 2026: अब नहीं जारी होगी कोई अतिरिक्त रिजर्व लिस्ट 

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने IBPS Clerk भर्ती प्रक्रिया (CRP CSA-XIV) को लेकर एक महत्वपूर्ण आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है।

IBPS Clerk CRP CSA-XIV Final Notice 2026 नोटिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को जारी की गई रिजर्व लिस्ट ही अंतिम थी और इसके बाद कोई अतिरिक्त या फाइनल रिजर्व लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

जो उम्मीदवार CRP-CSA-XIV के तहत एक और अलॉटमेंट या वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह अपडेट बेहद अहम है।

 

Check Now,

IBPS Clerk Result 2026 OUT: Mains Exam का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें कब शुरू होगी बैंक जॉइनिंग प्रक्रिया?

IBPS Clerk फाइनल Cut Off 2026- जानिए इस बार कितने नंबर हुआ उम्मीदवारों का चयन

 

IBPS Clerk CRP CSA-XIV: नहीं आएगी कोई नई Final Reserve List

IBPS Clerk CRP CSA-XIV Final Update: अब नहीं आएगी कोई नई रिजर्व लिस्ट, IBPS ने किया आधिकारिक ऐलान | Latest Hindi Banking jobs_4.1

IBPS द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि:

  • 31.12.2025 को जारी रिजर्व लिस्ट अंतिम थी।
  • 2025–26 तक की सभी वैकेंसी के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
  • CRP-CSA-XIV के तहत अब कोई अतिरिक्त रिजर्व लिस्ट या सप्लीमेंट्री अलॉटमेंट जारी नहीं होगा।

इसका मतलब है कि इस भर्ती चक्र की पूरी चयन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से समाप्त कर दी गई है।

 

IBPS ने क्या स्पष्ट किया?

IBPS ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि उम्मीदवारों के बीच चल रही भ्रम की स्थिति खत्म की जा सके। कई अभ्यर्थी यह उम्मीद कर रहे थे कि एक और रिजर्व लिस्ट जारी हो सकती है, लेकिन अब साफ कर दिया गया है कि:

  • भर्ती चक्र 2024–25 (CRP-CSA-XIV) पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
  • अब कोई वेटिंग लिस्ट मूवमेंट नहीं होगा।
  • भविष्य की भर्ती नई अधिसूचना के तहत होगी।

 

उम्मीदवारों के लिए इसका क्या मतलब है?

जिन उम्मीदवारों का प्रोविजनल अलॉटमेंट हो चुका है:-

  • वे अपने संबंधित बैंक द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी करें।
  • समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी करना आवश्यक है।

 

महत्वपूर्ण बिंदु एक नजर में

  • रिजर्व लिस्ट दिनांक: 31 दिसंबर 2025
  • भर्ती चक्र: CRP-CSA-XIV
  • वैकेंसी कवर: 2025–26 तक
  • अतिरिक्त रिजर्व लिस्ट: नहीं आएगी
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट: प्रक्रिया पूर्ण

 

जिनका अलॉटमेंट नहीं हुआ:

  • अब CRP-CSA-XIV के तहत कोई और मौका नहीं मिलेगा।
  • उन्हें अगले IBPS Clerk भर्ती चक्र में दोबारा आवेदन करना होगा।

 

क्या अब IBPS Clerk की नई भर्ती आएगी?

हाँ, IBPS हर साल नया भर्ती चक्र जारी करता है। इसलिए जो उम्मीदवार इस बार चयनित नहीं हो पाए, वे आगामी IBPS Clerk Notification 2026 का इंतजार कर सकते हैं। नई भर्ती पूरी तरह अलग प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें:-

बेसिक्स से बनी बड़ी जीत: IBPS Clerk में चयनित हुए चंदन, Zero to Hero से बदली किस्मत

 

31 दिसंबर 2025 की रिजर्व लिस्ट ही अंतिम थी और अब किसी भी प्रकार की अतिरिक्त अलॉटमेंट सूची जारी नहीं की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का चयन हो चुका है, वे जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी करें, जबकि अन्य उम्मीदवार आगामी भर्ती चक्र की तैयारी शुरू कर दें।

Related Posts
IBPS Clerk Syllabus IBPS Clerk Salary
IBPS Clerk Selection Process IBPS Clerk Cut Off
IBPS Clerk Eligibility Criteria Can 12th Pass Apply For Bank Clerk?
Is There Any Percentage Criteria For IBPS Clerk IBPS Clerk Previous Year Question Papers in Hindi
prime_image

FAQs

क्या IBPS Clerk CRP-CSA-XIV के तहत कोई और रिजर्व लिस्ट आएगी?

नहीं, IBPS ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई अतिरिक्त रिजर्व लिस्ट जारी नहीं होगी।

31 दिसंबर 2025 की रिजर्व लिस्ट क्या अंतिम थी?

हाँ, वही अंतिम और फाइनल रिजर्व लिस्ट थी।

जिनका अलॉटमेंट नहीं हुआ, वे क्या करें?

उन्हें अगले IBPS Clerk भर्ती चक्र में आवेदन करना होगा।

क्या वेटिंग लिस्ट मूवमेंट की कोई संभावना है?

नहीं, CRP-CSA-XIV के तहत अब कोई वेटिंग लिस्ट मूवमेंट नहीं होगा।

क्या भविष्य में IBPS Clerk की नई भर्ती आएगी?

हाँ, IBPS हर साल नई भर्ती अधिसूचना जारी करता है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me