फेडरल बैंक ने हाल ही में फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत Associate Officer (Sales) पदों पर भर्ती के लिए नोटफकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि यह मौका फ्रेश ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार एंट्री-लेवल बैंकिंग करियर का दरवाजा खोल रहा है।
फेडरल बैंक भर्ती 2026, आकर्षक सैलरी, परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव और तेजी से प्रमोशन के अवसरों के कारण यह भर्ती फिलहाल युवाओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।
क्यों खास है फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती 2026?
- प्राइवेट बैंक में शानदार एंट्री लेवल अवसर
- आकर्षक वेतन और इंसेंटिव
- बैंकिंग + सेल्स प्रोफाइल में अनुभव
- करियर ग्रोथ की बेहतर संभावनाएँ
Federal Bank भर्ती 2026 – नोटिफिकेशन PDF & Apply Online Link
Federal Bank ने वर्ष 2026 के लिए Associate Officer (Sales) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को बिना समय गवाएं जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए, अंतिम तिथि 04 मार्च 2026 से पहले Apply Online लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं-
Federal Bank Associate Officer Recruitment 2026 – Download PDF
Federal Bank Associate Officer Recruitment 2026 – Apply Online Link
Federal Bank वैकेंसी 2026 – कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- Federal Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Careers सेक्शन खोलें
- फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
- सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित रखें।
Federal Bank भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास:
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूर्ण होना चाहिए
- अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं (यदि परिणाम निर्धारित समय में उपलब्ध हो)
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग: अधिकतम 27 वर्ष
- SC/ST उम्मीदवारों को आयु में छूट (अधिकतम 32 वर्ष तक)
आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS: ₹750
- SC / ST / PwBD: कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
Federal Bank भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया
फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती 2026 में चयन तीन चरणों में होगा:
1. Virtual Group Discussion
2. Aptitude Test
3. Personal Interview
इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
Federal Bank में इतनी मिलेगी सैलरी
- पद: Associate Officer (Sales)
- वार्षिक CTC: ₹4.64 लाख से ₹6.70 लाख तक
यह पैकेज फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए काफी आकर्षक माना जा रहा है और प्रदर्शन के आधार पर ग्रोथ के अच्छे अवसर भी उपलब्ध हैं।


IDBI बैंक में 1300 पदों पर निकली बड़ी भर्...
RBI Recruitment 2026: रिज़र्व बैंक का ग्र...
IBPS SO 2026: यहाँ जानें पात्रता, परीक्ष...



