प्रिय पाठकों,
रीजनिंग बुद्धि और विवेक का खेल है! हां, यह सच है और यह अंग्रेजी भाग के बाद सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन फिर भी इसे आसानी से हल किया जा सकता है. आप को बस सही अभ्यास की आवश्यकता है और अपने मस्तिष्क को क्या प्रयोग करना है और क्या छोड़ना है इसका निर्णय लेने का प्रयास करना है. Reasoning Question for IBPS PO and Clerk Exam 2017. के लिए नए प्रारूप की रीजनिंग के प्रश्नों का अभ्यास करें.
Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन सावधानीपूर्वक कीजिये और प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
आठ वैज्ञानिक A, B, C, D, E, F, G और H एक सेमीनार में मार्च, जून, अगस्त और सितंबर के महीने में हिस्सा लेंगे. प्रत्येक महीने में, सेमिनार का आयोजन या तो 18 या 23 तारीख को किया जायेगा. दो से अधिक व्यक्ति समान महीने में सेमिनार में हिस्सा नहीं लेंगे.
H, 18 तारीख को सेमिनार में उस महीने में हिस्सा लेगा जिसमे 31 दिन हो. केवल एक वैज्ञानिक, F के बाद सेमिनार में हिस्सा लेगा. दो वैज्ञानिक सेमिनार में F और B के मध्य हिस्सा लेंगे. केवल एक वैज्ञानिक सेमिनार में B और C के मध्य हिस्सा लेगा. A, G के ठीक बाद सेमिनार में हिस्सा लेगा. कोई भी सेमिनार में D से पहले हिस्सा नहीं लेगा.
Q1. कितने वैज्ञानिक C के बाद सेमिनार में हिस्सा लेंगे?
(a) एक
(b) तीन
(c) पांच
(d) कोई नहीं.
(e) दो
Q2. निम्नलिखित में से कौन 18 जून को सेमिनार में हिस्सा लेगा?
(a) A
(b) C
(c) G
(d)H
(e) B
Q3. H निम्न में से किस तारीख और महीने में सेमिनार में हिस्सा लेगा?
(a) 23 मार्च
(b) 18 मार्च
(c) 18 जून
(d) 18 अगस्त
(e) इनमे से कोई नहीं
Q4. निम्नलिखित में से कौन अगस्त के महीने में सेमिनार में हिस्सा लेगा?
(a) A, C
(b) C, B
(c) G, H
(d) H, C
(e) B, H
Q5. कितने वैज्ञानिक H और C के मध्य सेमिनार में हिस्सा लेंगे?
(a) एक
(b) कोई नहीं.
(c) पांच
(d) दो
(e) चार
Direction (6-10): निम्नलिखित जानकारी का सावधानीपूर्वक अध्ययन कीजिये और प्रश्नों के उत्तर दीजिये.
S, T, U, V, W, X, Y और Z एक सीधी रेखा में बैठे है परन्तु आवश्यक नहीं इसी क्रम में बैठे हो. इनमें से कुछ का मुख दक्षिण की ओर है जबकि कुछ का मुख उत्तर की ओर है. S, X के बायें से चौथे स्थान पर बैठा है. X, रेखा के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है. S के दोनों निकटतम पड़ोसियों का मुख उत्तर की ओर है. T, Z के बायें से दुसरे स्थान पर बैठा है. Z, S का निकटतम पडोसी नहीं है. न तो Z न ही U रेखा के अंतिम छोर पर नहीं बैठे है. U के दोनों निकटतम पड़ोसियों का मुख उत्तर की ओर है. W, Y के ठीक बायें बैठा है. V के निकटतम पड़ोसियों का मुख विपरीत दिशा में है (अर्थात यदि V के एक पडोसी का मुख उत्तर की ओर है तो दुसरे पडोसी का मुख दक्षिण की ओर होगा और इसी प्रकार विपरीत). T के निकटतम पड़ोसियों का मुख विपरीत दिशा में है (अर्थात यदि T के एक पडोसी का मुख उत्तर की ओर है तो दुसरे पडोसी का मुख दक्षिण की ओर होगा और इसी प्रकार विपरीत). S का मुख दक्षिण की ओर है. वह व्यक्ति जो रेखा के अंतिम छोर पर बैठे है उनका मुख विपरीत दिशा में है (अर्थात यदि एक व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा में है तो दुसरे व्यक्ति का मुख दक्षिण दिशा में है और इसी प्रकार विपरीत). Y, रेखा के किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है.
6. कितने व्यक्ति U और S के मध्य बैठे है?
(a)तीन
(b) चार
(c) छ:
(d) पांच
(e) एक
7. निम्न में से कौन V के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है?
(a) X
(b) Y
(c) Z
(d) W
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
8. कितने व्यक्ति Y और Z के मध्य बैठे है?
(a) दो
(b) दोनों (c) और (e)
(c) पांच
(d) एक
(e) चार
9. दिए गए पांच विकल्पों में से चार एक निश्चित आधार पर एक समूह का निर्माण करते है. इनमे से कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?
(a) U
(b) Z
(c) S
(d) T
(e) V
10. निम्नलिखित में से Z के ठीक बायें बैठा है?
(a)X `
(b) V
(c) S
(d) Y
(e) U
Directions (11-15): दिए गए प्रश्नों में चार कथन दिए गए है जिनका अनुसरण तीन निष्कर्षो I, II और III द्वारा किया जाता है. ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होने पर भी आपको कथन को सत्य मानना है. सभी निष्कर्षो का अध्ययन कीजिये और निर्धारित कीजिये कि कौन सा निष्कर्ष तर्कपूर्ण रूप से कथन का अनुसरण करता है.
Q11. कथन: कुछ पेन स्टिक है. कुछ स्टिक कैन है. सभी कैन स्केल है. कोई स्केल वेट नहीं है.
निष्कर्ष:
I. कुछ स्टिक निश्चित रूप से स्केल है.
II. कोई स्टिक स्केल नहीं है.
III. कोई कैन वेट नहीं है.
(a) या तो I या II अनुसरण करता है
(b) I और III अनुसरण करता है
(c) या तो I या II और III अनुसरण करता है
(d) उपरोक्त सभी
(e) इनमे से कोई नहीं
Q12. कथन: कुछ फोल्डर बॉक्स है. कुछ बॉक्स बैग है. सभी बैग कंटेनर है. कुछ बैग सैक है.
निष्कर्ष:
I. कोई फोल्डर बैग नहीं है.
II. कम से कम कुछ बॉक्स कंटेनर है.
III. कुछ सैक निश्चित रूप से कंटेनर है.
(a) I और II अनुसरण करता है
(b) II और III अनुसरण करता है
(c) I और III अनुसरण करता है
(d) सभी अनुसरण करता है
(e) कोई भी अनुसरण नहीं करता
Q13. कथन: कुछ इन्सेक्ट पेस्ट है. सभी पेस्ट बर्ड है. कोई बर्ड अम्फिबियन नहीं है. सभी अम्फिबियन एनिमल है.
निष्कर्ष:
I. कोई एनिमल बर्ड नहीं है.
II. कम से कम कुछ इन्सेक्ट बर्ड है.
III. कोई पेस्ट अम्फिबियन नहीं है.
(a) केवल I अनुसरण करता है
(b) केवल II अनुसरण करता है
(c) केवल III अनुसरण करता है
(d) II और III अनुसरण करता है
(e) इनमे से कोई नहीं
Q14. कथन: कुछ पेंट्स कलर है. सभी कलर सलूशन है. कुछ सलूशन लिक्विड है. सभी लिक्विड सॉलिड है.
निष्कर्ष:
I. कुछ पेंट सलूशन है.
II. कुछ कलर निश्चित रूप से लिक्विड नहीं है.
III. कम से कम कुछ सलूशन सोलिड्स है.
(a) I और II अनुसरण करता है
(b) II और III अनुसरण करता है
(c) I और III अनुसरण करता है
(d) सभी अनुसरण करता है
(e) इनमे से कोई नहीं
Q15. कथन: सभी लॉक कीय है. सभी कीय डोर है. कुछ डोर विंडो है. कुछ विंडो फ्लोर है.
निष्कर्ष:
I. कुछ किय निश्चित रूप से विंडो है.
II. कोई फ्लोर डोर नहीं है.
III. कोई लॉक विंडो नहीं है.
(a) कोई अनुसरण नहीं करता
(b) केवल I अनुसरण करता है
(c) I और II अनुसरण करता है
(d) केवल III अनुसरण करता है
(e) इनमे से कोई नहीं
You May also like to Read:




Reasoning Questions Based on Direction a...



