UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने सहायक प्रोफेसर चयन परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त सहशिक्षा एवं महिला डिग्री कॉलेजों में कुल 1,936 सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जाएगी। UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के चयनित उम्मीदवारों को ₹57,700 से ₹1,82,400 का वेतन मिलेगा।
यहाँ देखें, UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 पात्रता, फीस, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियां देखें। देखें पात्रता, फीस, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: जरुरी विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती आयोग | UPESSC, प्रयागराज |
| विज्ञापन संख्या | 04/2026 |
| पद | सहायक प्रोफेसर |
| कुल पद | 1,936 |
| विषयों की संख्या | 42 |
| आवेदन शुरू | 8 सितंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + साक्षात्कार |
| कुल अंक | 400 |
| वेतन स्तर | लेवल-10 |
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्ति 2026
आयोग द्वारा कुल 1,936 रिक्तियां घोषित की गई हैं। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 में 1,564 पद सहशिक्षा कॉलेजों और 372 पद महिला कॉलेजों के लिए हैं। भर्ती 42 अलग-अलग विषयों में होगी।
- हिंदी – 197 पद
- रसायन विज्ञान – 179 पद
- अंग्रेजी – 111 पद
- अर्थशास्त्र – 104 पद
- वनस्पति विज्ञान – 104 पद
- वाणिज्य – 102 पद
- संस्कृत – 102 पद
- भूगोल – 95 पद
- राजनीति विज्ञान – 95 पद
- भौतिक विज्ञान – 96 पद
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता 2026
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास संबंधित या संबद्ध विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित नियमों के अनुसार NET/CSIR NET/SLET/SET या मान्य पीएचडी आधारित छूट की पात्रता आवश्यक है।
आयु सीमा
01 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
यूपी सहायक प्रोफेसर आवेदन पत्र 2026
आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के लिए OTR पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद OTR आधारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन जमा किया जा सकेगा।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/OBC/EWS एवं अन्य – ₹2,000
- SC/ST – ₹1,500
- दिव्यांग उम्मीदवार – ₹1,000
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा पैटर्न 2026
लिखित परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 360 अंकों की होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। गलत या एक से अधिक विकल्प चुनने पर 1 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था है।
| भाग | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | 30 | 90 |
| संबंधित विषय | 90 | 270 |
| कुल | 120 | 360 |
लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया में 40 अंकों का साक्षात्कार शामिल होगा।
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर वेतन 2026
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के तहत ₹57,700 से ₹1,82,400 का निर्धारित वेतनमान मिलेगा। सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित है।








CG Vyapam Lecturer Recruitment 2026: छ...
IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: ह...
MP पुलिस SI भर्ती 20...


