LIC असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न 2019
| Sr. No. | Subjects | No of Question | Maximum Marks | Duration |
| 1. | Quantitative Aptitude | 35 | 35 | 20 minutes |
| 2. | Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 minutes |
| 3. | English/Hindi Language | 30 | 30 | 20 minutes |
| Total | 100 | 100 | 60 minutes |
क्यों संख्यात्मक अभियोग्यता और तार्किक क्षमता महत्वपूर्ण हैं?
100 अंको के कुल प्रश्नों में से 70 अंकों के क्वांट और रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक अनुभाग के लिए अपना अनुभागीय समय सामान है। उम्मीदवारों को अपनी एक्यूरेसी और स्पीड पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वह इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
संख्यात्मक अभियोग्यता और तार्किक क्षमता के लिए टिप्स
तार्किक क्षमता : इस खंड में कुल 35 अंकों के 35 प्रश्न होते हैं। आम तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न थोड़ा जटिल होते हैं जिसे पैटर्न और सिलेबस के माध्यम से समझा जा सकता हैं। यहाँ कुछ टिप्स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं:
- पुस्तकों, वीडियो कोर्स, लाइव कोर्स आदि के माध्यम से आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं और शोर्ट ट्रिक सीख सकते हैं।
- कैलकुलेशन के लिए शोर्ट ट्रिक्स की तलाश करें और अधिक से अधिक उनका अभ्यास करें।
- न्यूनतम समय सीमा के साथ प्रश्नों का अभ्यास करें क्योंकि 35 प्रश्न आपको 20 मिनट में हल करने हैं।
- परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार का अंदाजा लगाने के लिए पिछले वर्ष के पेपर देखें।
- प्रश्नों को हल करने के लिए शॉर्टकट ट्रिक्स का प्रयोग करें।
- शॉर्टकट ट्रिक्स आपको समय बचाने और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे।
- स्कोरिंग क्षेत्रों के बारे में जानने के लिए पिछले वर्ष के पेपर देखें।
- कमजोर बिंदुओं पर ध्यान दें और उनकी तैयारी के लिए अधिक समय दें, अगर यह स्कोरिंग है।
- बेहतर प्रदर्शन के लिए बुक्स और वीडियो लेक्चर की मदद लें।
समय प्रबंधन(टाइम मैनेजमेंट) : यह बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आप इसके बिना परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते, तर्क और सांख्यकी दोनों में आपको 20 मिनट में 35 प्रश्न हल करने हैं, बिना टाइम मैनेजमेंट के यह संभव नहीं हैं ।
मॉक और स्पीड टेस्ट: स्पीड और मॉक टेस्ट आपकी गति और सटीकता को बेहतर करने में मदद करता है। इसलिए जितना हो सके उतना अभ्यास करते रहें।




RBI Office Attendant Previous Year Paper...
RBI Office Attendant Exam Date 2026 Out:...
RBI Office Kaaryaalay Parichaarak 2026 O...



