Latest Hindi Banking jobs   »   International Day of Forests 2023: अंतर्राष्ट्रीय...

International Day of Forests 2023: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023, जानें इसकी थीम, इतिहास और महत्व

International Day of Forests 2023

प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्यावरण में पेड़ों के महत्व और वनों के पारिस्थितिक महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। वन पृथ्वी पर जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं और सबसे आवश्यक ऑक्सीजन के उत्पादन के अलावा, ये कई ऐसी पर्यावरणीय सेवाओं के लिए भी ज़रूरी हैं जिनके कारण पृथ्वी पर जीवन संभाव होता है। यहाँ, इस लेख में, हमाने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023 (International Day of Forests 2023) की थीम, इतिहास और महत्व के बारे में सभी जानकारियाँ दी हैं।

International Day of Forests 2023 History

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (The Internation Day of Forest) पहली बार 1971 में मनाया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी खाद्य और कृषि संगठन की एक पहल थी। यह दिन हमारे जीवन में वनों के प्रति सम्मान और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में मनाया गया था। यह दिन पेड़ों और वनों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने का भी प्रयास करता है।

संयुक्त राष्ट्र ने भी 2011 से 2020 के दशक को वनों का अंतर्राष्ट्रीय दशक घोषित किया है। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण संबंधी लक्ष्यों को बढ़ावा देना था। इसके अलावा, इसका उद्देश्य बिगड़े हुए और नष्ट हो चुके पारिस्थितिक तंत्रों को फिर से सही करने के लिए वैश्विक सहयोग को सुविधाजनक बनाना है। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (The International Day of Forests) को 2012 से नियमित किया गया और एक विशिष्ट दिन पर मनाया गया। यह सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास था।

International Day of Forests 2023 Theme

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) की थीम संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की जाती है। 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) की थीम “वन और स्वास्थ्य” है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अच्छा स्वास्थ्य वनों से जुड़ा हुआ है। वन न केवल हमें स्वच्छ हवा, पानी, भोजन आदि देते हैं, बल्कि वे पारंपरिक ज्ञान-विज्ञान और दवाओं के संसाधन भी हैं।

International Day of Forests 2023  Significance

यहाँ 21 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (Internation Day of Forests) का महत्व बताया गया है।

  1. वनों की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना।
  2. वन प्रबंधन में पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डालना।
  3. वनों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, इस पर प्रकाश डालना।
  4. वनों के वैश्विक प्रबंधन से संबंधित मुद्दों और चिंताओं को उजागर करना।
  5. वन प्रबंधन में अच्छे उदाहरणों और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना।
  6. वन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले कारकों पर चर्चा करना।

Information On Indian Initiatives On International Day Of Forests

यहाँ भारत में वनों के लिए शुरू की गई पहलें दी गई हैं जो परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

  1. National Afforestation Programme (NAP) Scheme
  2. National Mission for a Green India (GIM)
  3. Forest Fire Prevention & Management Scheme (FFPM)
  4. National Forest Policy 1998
Important Days
Important Days In March 2023
World Civil Defence Day
World Wildlife Day 
World Vaccination Day 

adda247

Bank of India Apply Online 2023, Link Active Till 25 February |_70.1

FAQs

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023 कब है?

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023, 21 मार्च 2023 को है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *