अगर आपका सिलेक्शन IBPS RRB PO भर्ती में चयन पाने की तैयारी कर रहे है, तो आपके मन में भी एक सवाल बार-बार आता होगा कि आखिर “RRB PO की सैलरी कितनी होती होगी?”
बता दें कि RRB PO (Officer Scale I) को आकर्षक बेसिक पे के साथ DA, HRA, CCA और अन्य भत्ते मिलते हैं, जिससे इन-हैंड सैलरी काफी प्रतिस्पर्धी हो जाती है। इसके अलावा जॉब सिक्योरिटी, प्रमोशन के अवसर और ग्रामीण बैंकिंग सेक्टर में सम्मानजनक पद इस करियर को और भी खास बनाते हैं।
RRB PO की सैलरी सिर्फ एक आंकड़ा नहीं बल्कि इस जॉब की सबसे ज़्यादा आकर्षक खासियतों में से एक है। नए चुने गए Officers Scale-I को शानदार Basic Pay के साथ कई तरह के अलाउंस दिए जाते हैं यही कारण है कि युवाओं के बीच यह नौकरी सिर्फ एक बड़ी सैलरी पैकेज ही नहीं, बल्कि एक स्थिर करियर, तेज़ प्रमोशन, सामाजिक प्रतिष्ठा और पेंशन-इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं की वजह से भी सबसे ज़्यादा डिमांडिंग बन चुकी है।
IBPS RRB PO Salary 2026: सैलरी स्ट्रक्चर
IBPS RRB PO (Probationary Officer) को मिलने वाली सैलरी कई घटकों (Components) पर आधारित होती है। इसमें बेसिक पे, भत्ते और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। आइए जानते हैं IBPS RRB PO Salary Structure 2026 की डिटेल
| BPS RRB PO Salary Structure | |
| Components | Amount |
| Basic Salary | 48,480.00 |
| SPL Allowance | 15,571.00 |
| DA | 10278.00 |
| HRA | 3,838.00 |
| Location Allowance | 1,200.00 |
| Learning Allowance | 1,030.00 |
| Gross Pay | 80437.00 |
| Deductions | 5876.00 |
| Net Pay | 74561.00 |
IBPS RRB PO Salary Slip 2026

IBPS RRB PO Salary 2026: कटौतियाँ (Deductions)
IBPS RRB PO की ग्रॉस सैलरी से हर महीने कुछ ज़रूरी कटौतियाँ की जाती हैं, जिनके बाद इन-हैंड सैलरी तय होती है। मुख्य कटौतियाँ इस प्रकार हैं—
- प्रोविडेंट फंड (PF): लगभग ₹3,000 – ₹3,500
- NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) योगदान: लगभग ₹2,000 – ₹2,500
- प्रोफेशनल टैक्स / इनकम टैक्स: लगभग ₹500 – ₹1,000
- अन्य कटौतियाँ (यदि लागू हो): लगभग ₹500 – ₹800
कुल मिलाकर, कटौतियाँ ₹6,000 – ₹7,500 तक हो सकती हैं, इन कटौतियों के बाद, IBPS RRB PO की इन-हैंड सैलरी लगभग ₹52,000 – ₹55,000 प्रति माह होती है
IBPS RRB PO सैलरी 2026: पर्क्स और भत्ते
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) को मूल वेतन के साथ कई प्रकार के भत्ते (Allowances) और पर्क्स मिलते हैं, जिससे उनकी इन-हैंड सैलरी और भी आकर्षक हो जाती है।
1. महंगाई भत्ता (DA): बेसिक पे का 15.73%
2. किराया भत्ता (HRA):
- ग्रामीण क्षेत्रों के लिए: बेसिक पे का 5%
- अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए: बेसिक पे का 7.5%
- शहरी क्षेत्रों के लिए: बेसिक पे का 10%
3. विशेष भत्ता (Special Allowance): बेसिक पे का 7.75%
इन भत्तों के अलावा RRB PO को मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता (TA), पेंशन योजना, लीव कंसेशन और बीमा जैसी कई अन्य सुविधाएँ भी मिलती हैं।
ऊपर दिए गए भत्तों के अलावा, निम्नलिखित भत्ते भी हैं जो आरआरबी पीओ को दिए जाते हैं-
- नगर प्रतिपूरक भत्ता
- यात्रा भत्ता: बैंक अपने कर्मचारियों को आधिकारिक कार्य के उद्देश्य से यात्रा पर खर्च की गई राशि की पूरी भरपाई करते हैं या वे पेट्रोल/डीजल खर्च की प्रतिपूर्ति करते हैं।
- पट्टे पर आवास: बैंक ज्यादातर अपने कर्मचारियों को रहने के लिए या तो एक बैंक क्वार्टर प्रदान करते हैं या एक घर किराए पर लेने का विकल्प देते हैं जिसका किराया प्रदान करने के लिए बैंक जवाबदेह होता है।
- पूर्वसेवार्थ वृत्ति योजना
- चिकित्सा प्रतिपूर्ति
- समाचार पत्र भत्ता
- ओवरटाइम भत्ता
IBPS RRB PO जॉब प्रोफाइल 2026
आईबीपीएस आरआरबी पीओ (IBPS RRB PO) की नौकरी सिर्फ आकर्षक वेतन (Salary) तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ज़िम्मेदारी और सीखने का अवसर भी शामिल है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 2 साल की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें सामान्य वेतनमान से थोड़ी कम राशि मिलती है, लेकिन यह अवधि अनुभव और सीख का महत्वपूर्ण समय होता है।
IBPS RRB PO की प्रमुख जिम्मेदारियाँ
- बैंकिंग कार्यों का प्रबंधन: रोज़ाना होने वाले सभी बैंकिंग कार्यों को संभालना।
ऋण और क्रेडिट से जुड़े कार्य: लोन वितरण और क्रेडिट पोर्टफोलियो का आकलन करना। - सिंगल विंडो ऑपरेशंस: कैशियर या टेलर संबंधी कामकाज पर निगरानी रखना।
- ग्रामीण योजनाएँ: किसानों और ग्रामीण बाज़ार के लिए बनाई गई कृषि योजनाओं और नीतियों पर फोकस करना।
- ऑडिट और NPA रिकवरी: ऑडिट रिपोर्ट तैयार करना और गैर-निष्पादित संपत्तियों (NPA) की रिकवरी सुनिश्चित करना।
स्टाफ मैनेजमेंट: आंतरिक (House Staff) और लिपिकीय (Clerical Staff) कर्मचारियों का प्रबंधन करना।
कुल मिलाकर, RRB PO बैंक की रीढ़ की तरह होता है, क्योंकि शाखा का संचालन और ग्राहक सेवाओं की गुणवत्ता काफी हद तक उन्हीं पर निर्भर करती है।
IBPS RRB PO करियर ग्रोथ 2026
आईबीपीएस आरआरबी पीओ (IBPS RRB PO) न केवल अच्छा वेतन और भत्ते प्रदान करता है, बल्कि इसमें करियर ग्रोथ और प्रमोशन के शानदार अवसर भी मिलते हैं। जैसे-जैसे अनुभव और परफॉर्मेंस बढ़ता है, उम्मीदवार को ऊँचे पदों पर प्रमोशन मिलता है।
IBPS RRB PO प्रमोशनल पदानुक्रम (Promotion Hierarchy)
- प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer)
- सहायक प्रबंधक (Assistant Manager)
- शाखा प्रबंधक (Branch Manager)
- वरिष्ठ प्रबंधक (Senior Manager)
- मुख्य प्रबंधक (Chief Manager)
- महाप्रबंधक (General Manager)
- क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager)
- उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager)
- महाप्रबंधक (General Manager)
इस प्रकार, IBPS RRB PO की जॉब एक उम्मीदवार को न केवल बैंकिंग सेक्टर में स्थिरता देती है, बल्कि लंबी अवधि में नेतृत्व (Leadership) की भूमिका तक पहुँचने का अवसर भी प्रदान करती है।
| Related Posts to IBPS RRB PO | |
| IBPS RRB PO Syllabus | IBPS RRB PO Cut Off |
| IBPS RRB PO Eligibility | IBPS RRB Previous Year Question Papers |








IBPS Clerk Salary 2026: IBPS क्ल...
IBPS RRB PO सिलेबस और ...
SBI PO Salary Revised: SBI PO का स...


