Latest Hindi Banking jobs   »   SBI अप्रेंटिस परीक्षा तिथि 2026

SBI अप्रेंटिस परीक्षा तिथि 2026 OUT – 7150 Vacancy के लिए इस दिन होगा Exam

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 7150 अप्रेंटिस पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से उम्मीदवारों को SBI अप्रेंटिस परीक्षा तिथि 2026 जारी होने का इंतजार था। इसके साथ ही बैंक ने SBI Apprentice Admit Card 2026 भी जारी कर दिए हैं, जिनमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अगर आपने SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया है, तो अब तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

इस आर्टिकल में आपको SBI Apprentice Exam Date 2026, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड डिटेल्स और अन्य सभी जरूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।

SBI अप्रेंटिस परीक्षा तिथि 2026 OUT

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 11 जुलाई 2026 में आयोजित करेगा। नीचे दी टेबल में आप SBI अप्रेंटिस परीक्षा तिथि 2026 से जुड़ी जानकारी देख सकते है-

Event Date
अधिसूचना 19 मई 2026
आवेदन प्रक्रिया 19 मई-15 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी  30 जून 2026
परीक्षा तिथि 11 जुलाई 2026

SBI Apprentice Exam Shift Timing 2026

SBI अपरेंटिस परीक्षा शिफ्ट टाइमिंग 2026 एडमिट कार्ड के साथ जारी कर दी गई है, जो ऑनलाइन मोड में 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को दो शिफ्टों में आयोजित होगी।

शिफ्ट परीक्षा तिथि रिपोर्टिंग समय परीक्षा शुरू होने का समय परीक्षा समाप्त होने का समय
शिफ्ट 1 11 जुलाई 2026 (शनिवार) सुबह 8:00 बजे सुबह 9:00 बजे सुबह 10:00 बजे
शिफ्ट 2 11 जुलाई 2026 (शनिवार) दोपहर 1:30 बजे दोपहर 2:30 बजे दोपहर 3:30 बजे

Note: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

SBI Apprentice 2026 – चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

SBI भर्ती में चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे
  • प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी
  • अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई दंड नहीं होगा
  • परीक्षा को 4 सेक्शन में विभाजित किया गया है
  • प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा
  • कुल परीक्षा अवधि: 1 घंटा
विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय
रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड 25 25 15 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 25 25 15 मिनट
सामान्य अंग्रेजी 25 25 15 मिनट
सामान्य / वित्तीय जागरूकता 25 25 15 मिनट
कुल 100 100 1 घंटा

महत्वपूर्ण नोट: जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा पास करेंगे, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test) में शामिल होना होगा। हालांकि, यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है, तो उन्हें इस परीक्षा से छूट दी जा सकती है।

FAQs

SBI Apprentice Exam Date 2026 कब होगी?

SBI Apprentice परीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी

SBI Apprentice 2026 में कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती अभियान में कुल 7150 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे।

SBI Apprentice चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

SBI Apprentice Exam Pattern 2026 क्या है?

परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट दिए जाएंगे और कुल परीक्षा अवधि 1 घंटा होगी।

क्या SBI Apprentice परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: