अगर आप बैंकिंग जॉब की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (पूर्व में क्लर्क) पदों पर रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस बार उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात जैसे राज्यों में बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली गई है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका बना है। इस आर्टिकल में आपको स्टेट वाइज वैकेंसी, बैंक वाइज वैकेंसी, कैटेगरी वाइज सीटें, वैकेंसी ट्रेंड, एक्सपर्ट टिप्स और महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।
IBPS क्लर्क 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन एप्लाई प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। वहीं, प्रीलिम्स एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर 2026 तथा मेन्स एग्जाम 27 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
| इवेंट | डेट |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | जारी |
| ऑनलाइन एप्लाई शुरू | 1 अगस्त 2026 |
| अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2026 |
| प्रीलिम्स एग्जाम | 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 |
| मेन्स एग्जाम | 27 दिसंबर 2026 |
IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026 -Detail
IBPS ने इस वर्ष 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर रिक्रूटमेंट की घोषणा की है। यह भर्ती कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP CSA-XVI) के माध्यम से देश के विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों में की जाएगी।
इस बार कई बड़े राज्यों में अच्छी संख्या में वैकेंसी जारी हुई हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपनी स्टेट प्रेफरेंस के अनुसार बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
स्टेट वाइज IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026
| स्टेट/यूटी | वैकेंसी |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 1,731 |
| कर्नाटक | 1,414 |
| महाराष्ट्र | 1,051 |
| पश्चिम बंगाल | 946 |
| गुजरात | 698 |
| तमिलनाडु | 675 |
| मध्य प्रदेश | 570 |
| बिहार | 491 |
| पंजाब | 481 |
| दिल्ली | 415 |
| राजस्थान | 392 |
| असम | 349 |
| ओडिशा | 337 |
| छत्तीसगढ़ | 265 |
| हरियाणा | 196 |
| तेलंगाना | 191 |
| आंध्र प्रदेश | 186 |
| झारखंड | 182 |
| उत्तराखंड | 145 |
| केरल | 108 |
| हिमाचल प्रदेश | 97 |
| जम्मू-कश्मीर | 67 |
| त्रिपुरा | 64 |
| गोवा | 61 |
| अरुणाचल प्रदेश | 45 |
| मणिपुर | 42 |
| नागालैंड | 31 |
| सिक्किम | 28 |
| पुडुचेरी | 26 |
| मेघालय | 22 |
| चंडीगढ़ | 20 |
| अंडमान एवं निकोबार | 18 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 18 |
| मिजोरम | 17 |
| लक्षद्वीप | 11 |
| दमन एवं दीव | 7 |
| लद्दाख | 6 |
| कुल | 11,403 |
बैंक वाइज IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026
| बैंक | वैकेंसी |
|---|---|
| केनरा बैंक | 2,500 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 2,016 |
| इंडियन बैंक | 1,700 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 1,419 |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 1,200 |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 780 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 500 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 500 |
| यूको बैंक | 412 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 376 |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | NR |
| कुल | 11,403 |
कैटेगरी वाइज IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026
| कैटेगरी | वैकेंसी |
|---|---|
| UR | 4,740 |
| OBC | 2,815 |
| SC | 1,910 |
| EWS | 996 |
| ST | 942 |
| कुल | 11,403 |
IBPS क्लर्क वैकेंसी 2026: प्रमुख हाइलाइट्स
- 11,403 पदों पर रिक्रूटमेंट
- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1,731 वैकेंसी
- कर्नाटक दूसरे स्थान पर 1,414 पद
- केनरा बैंक ने सबसे अधिक 2,500 पद जारी किए
- पंजाब नेशनल बैंक में 2,016 पद
- इंडियन बैंक में 1,700 पद
- लद्दाख (6) और दमन एवं दीव (7) में सबसे कम वैकेंसी
- अब क्लर्क पद का आधिकारिक नाम कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) है।
IBPS क्लर्क वैकेंसी ट्रेंड (2021–2026)
| वर्ष | वैकेंसी |
|---|---|
| 2021 | 7,855 |
| 2022 | 6,035 |
| 2023 | 4,545 |
| 2024 | 11,826 |
| 2025 | 15,701 |
| 2026 | 11,403 |
किन राज्यों में बेहतर अपॉर्च्युनिटी दिख रही है?
अगर केवल वैकेंसी के आधार पर देखें, तो उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात में सबसे अधिक अवसर उपलब्ध हैं। हालांकि अंतिम कॉम्पिटिशन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या और कटऑफ पर भी निर्भर करेगा।
क्या आपको IBPS क्लर्क 2026 के लिए एप्लाई करना चाहिए?
यदि आपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण रिक्रूटमेंट में से एक है। अच्छी वैकेंसी, देशभर में पोस्टिंग और नियमित प्रमोशन के अवसर इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।









IBPS RRB Vacancy 2026: 13,706 पदो...
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Revise...
IBPS Clerk Vacancy 2025 की संख...


