IBPS Clerk 2025 , अब इन डेट्स पर होगी प्रीलिम्स परीक्षा
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने Clerk 2025 भर्ती परीक्षा की संशोधित तिथियाँ (Revised Exam Dates) जारी कर दी हैं। अब उम्मीदवारों के पास अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से प्लान करने का पूरा अवसर है।
नई जानकारी के अनुसार, IBPS Clerk प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर 2025 में आयोजित होगी, जबकि मेन परीक्षा नवंबर 2025 में कराई जाएगी। इस बार उम्मीदवारों को प्रीलिम्स और मेन के बीच पर्याप्त समय मिल रहा है, जिससे वे रणनीतिक रूप से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।
IBPS Clerk Exam Date 2025
IBPS क्लर्क परीक्षा बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. IBPS क्लर्क परीक्षा 2025 के लिए नई तिथियां आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई हैं. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
IBPS Clerk Prelims Exam Date 2025
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 अलग-अलग तिथियों 4, 5, 11 अक्टूबर 2025 पर आयोजित की जाएगी. IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालीफाइंग है और इसके सफल उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए पात्र होंगे. यह परीक्षा बैंकिंग के लिए आवश्यक तर्कशक्ति, गणितीय क्षमता और अंग्रेजी भाषा के कौशल का आकलन करती है.
IBPS Clerk मेंस Exam Date 2025
IBPS क्लर्क परीक्षा 2025 में प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार शामिल होंगे, जो 29 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी. IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा में गहन ज्ञान और समय प्रबंधन कौशल का परीक्षण किया जाता है.
IBPS Clerk 2025 Exam Date | |
IBPS Clerk Notification 2025 | 01 अगस्त 2025 |
IBPS Clerk 2025 Online Registration | 01-21 अगस्त 2025 |
IBPS Clerk Prelims Exam Date 2025 | 4, 5, 11 अक्टूबर 2025 |
IBPS Clerk Mains Exam Date 2025 | 29 नवम्बर 2025 |
IBPS क्लर्क परीक्षा 2025 की तिथियां अब जारी कर दी गई हैं. इसीलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी तैयारी पूरी करें और परीक्षा में सफलता प्राप्त करें. सफलता की ओर पहला कदम आज से उठाएं!
अब है तैयारी का वक्त:
तैयारी शुरू करने का सही समय है! समय का सदुपयोग करें और अपने आप को पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार करें। गणित, रीजनिंग और अंग्रेजी पर विशेष ध्यान दें।
कैसे करें तैयारी:
- सिलेबस को अच्छे से समझें: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को ध्यान से पढ़ें।
- प्रैक्टिस सेट लगाएं: जितना हो सके प्रैक्टिस सेट लगाएं। इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ेगी।
- मॉक टेस्ट दें: मॉक टेस्ट आपको परीक्षा के वातावरण का अनुभव कराएंगे।
- समय प्रबंधन का ध्यान रखें: परीक्षा में समय का सही उपयोग करना बहुत जरूरी है।
IBPS क्लर्क 2025 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न:
- आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में 3 विषय होते हैं जो अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता हैं.
- उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा.
IBPS क्लर्क 2025 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न | ||||
---|---|---|---|---|
क्रम संख्या | परीक्षण का नाम (ऑब्जेक्टिव) | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
1 | अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
2 | मात्रात्मक योग्यता | 35 | 35 | 20 मिनट |
3 | तर्क क्षमता | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
IBPS Clerk 2025 Mains Exam Pattern:
- IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
- आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा में 4 सेक्शन होते हैं, जिनसे कैंडिडेट से 155 प्रश्न पूछे जाएँगे और इन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 120 मिनट का समय होगा.
IBPS Clerk Mains Exam Pattern 2025 | |||||
Sr. No | Name of Tests | No. of Questions | Maximum Marks | Medium of Exam | Time allotted for each test |
1 | General/ Financial Awareness | 40 | 50 | English & Hindi | 20 minutes |
2 | English Language | 40 | 40 | English | 35 minutes |
3 | Reasoning Ability | 40 | 60 | English & Hindi | 35 minutes |
4 | Quantitative Aptitude | 35 | 50 | English & Hindi | 45 minutes |
Total | 155 | 200 | 120 minutes |
Important Note –
- फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए उम्मीदवार के IBPS क्लर्क 2025 मेंस परीक्षा में प्राप्त अंकों को देखा जायेगा.
- दोनों लिखित परीक्षाओं में नेगटिव मार्किंग है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर चौथाई अंक अर्थात .25 अंक आपके प्राप्त अंकों के घटा दिया जायेगा
क्या आप IBPS क्लर्क परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? आपके पास कौन सी स्ट्रेटजी है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।