क्या फाइनल ईयर के छात्र SBI PO 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं? जानिए पूरी सच्चाई
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI PO 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया 14 जून से 14 जुलाई 2025 तक चल रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में PO के रूप में काम करने का बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल जो लाखों छात्रों के मन में बार-बार आता है –
क्या फाइनल ईयर के छात्र SBI PO के लिए आवेदन कर सकते हैं?
इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके इन सभी डाउट पर चर्चा करेंगे.
SBI PO Notification 2025 के लिए यहां क्लिक करें
हां, फाइनल ईयर स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं – लेकिन एक शर्त के साथ
SBI PO को लेकर कुछ छात्रों के मन में अभी भी ये सवाल होगा कि क्या वे फाइनल ईयर में भी SBI PO 2025 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं? तो इसका जवाब है हाँ आप फाइनल ईयर में भी SBI PO 2025 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं पर इसके कुछ शर्ते SBI द्वारा रखी गई है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है-
SBI PO 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार, फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यह आवेदन प्रोविजनल (अस्थायी) होगा।
शर्त यह है कि उम्मीदवार ने 30 सितंबर 2025 तक स्नातक (Graduation) पूरा कर लिया हो।
अगर आपकी यूनिवर्सिटी द्वारा परिणाम 30 सितंबर से पहले घोषित हो जाता है, और आपके पास उस समय तक मार्कशीट, डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट होता है, तो आप योग्य माने जाएंगे।
SBI PO vs IBPS PO vs RRB PO: कौन है सबसे बेहतर बैंकिंग नौकरी? जानिए पूरी तुलना
यह नियम IDD और CA उम्मीदवारों पर भी लागू होता है
जो उम्मीदवार Integrated Dual Degree (IDD) कर रहे हैं या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं, वे भी उसी नियम के तहत पात्र माने जाएंगे यदि उनकी डिग्री 30 सितंबर 2025 तक पूरी हो जाती है।
SBI PO 2025: आयु सीमा और श्रेणीवार छूट
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | आयु में छूट |
---|---|---|---|
सामान्य | 21 वर्ष | 30 वर्ष | — |
OBC (Non-Creamy Layer) | 21 वर्ष | 33 वर्ष | 3 वर्ष |
SC/ST | 21 वर्ष | 35 वर्ष | 5 वर्ष |
PwBD (UR/EWS) | 21 वर्ष | 40 वर्ष | 10 वर्ष |
PwBD (OBC) | 21 वर्ष | 43 वर्ष | 13 वर्ष |
PwBD (SC/ST) | 21 वर्ष | 45 वर्ष | 15 वर्ष |
Ex-Servicemen | 21 वर्ष | 35 वर्ष | 5 वर्ष |
क्या SBI PO के लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम प्रतिशत जरूरी है?
नहीं! SBI ने अपने नोटिफिकेशन में किसी भी न्यूनतम अंकों (Percentage) की अनिवार्यता नहीं रखी है।
बस उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
SBI PO 2025 के लिए यदि आप फाइनल ईयर में हैं और आपको भरोसा है कि आपका रिजल्ट 30 सितंबर 2025 से पहले आ जाएगा, तो आप पूरी तरह पात्र हैं।
आपको चाहिए कि आप सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें ताकि आगे की प्रक्रिया में कोई अड़चन न आए। यह मौका न छोड़ें और समय रहते आवेदन कर दें।
एसबीआई पीओ की सैलरी ₹20.43 लाख तक पहुंची, जानें पूरी सैलरी स्ट्रक्चर और फायदे
SBI PO Exam Date 2025 Out – जानें प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा कब होगी
SBI PO Vacancy 2025 – Related Posts | |
SBI PO Syllabus | SBI PO Previous Year Papers |
SBI PO Salary | SBI PO Cut-Off |