Latest Hindi Banking jobs   »   क्या फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स कर...

SBI PO 2026: क्या फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन? जानिए पूरी Eligibility और जरूरी शर्तें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI PO 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया 18 जून से 08 जुलाई 2026 तक चल रही है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में PO के रूप में काम करने का बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल जो लाखों छात्रों के मन में बार-बार आता है –

क्या फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स कर सकते हैं SBI PO 2026 के लिए आवेदन?

SBI PO 2026 के लिए फाइनल ईयर स्टूडेंट्स Eligible हैं?

Graduation पूरी नहीं हुई? फिर भी SBI PO 2026 के लिए कर सकते हैं आवेदन

इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके इन सभी डाउट पर चर्चा करेंगे.

SBI PO Notification 2026 – Check Detail

Graduation पूरी नहीं हुई? फिर भी SBI PO 2026 के लिए कर सकते हैं आवेदन

SBI PO को लेकर कुछ छात्रों के मन में अभी भी ये सवाल होगा कि क्या वे फाइनल ईयर में भी SBI PO 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं? तो इसका जवाब है-

हां, फाइनल ईयर स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं – लेकिन एक शर्त के साथ

SBI PO 2026: फाइनल ईयर के छात्र भी भर सकते हैं फॉर्म, लेकिन पूरी करनी होगी यह शर्त,

SBI PO 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यह आवेदन प्रोविजनल (अस्थायी) होगा।

शर्त यह है कि उम्मीदवार ने 30 सितंबर 2026 तक स्नातक (Graduation) पूरा कर लिया हो।

अगर आपकी यूनिवर्सिटी द्वारा परिणाम 30 सितंबर से पहले घोषित हो जाता है, और आपके पास उस समय तक मार्कशीट, डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट होता है, तो आप योग्य माने जाएंगे।

SBI PO Notification 2026 में इस बार क्या है नया? – जानें पूरी डिटेल्स

यह नियम IDD और CA उम्मीदवारों पर भी होगा लागू

जो उम्मीदवार Integrated Dual Degree (IDD) कर रहे हैं या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं, वे भी उसी नियम के तहत पात्र माने जाएंगे यदि उनकी डिग्री 30 सितंबर 2026 तक पूरी हो जाती है।

SBI PO 2026: आयु सीमा और श्रेणीवार छूट

श्रेणी न्यूनतम आयु अधिकतम आयु आयु में छूट
सामान्य (UR/EWS) 21 वर्ष 30 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer) 21 वर्ष 33 वर्ष 3 वर्ष
SC/ST 21 वर्ष 35 वर्ष 5 वर्ष
PwBD (UR/EWS) 21 वर्ष 40 वर्ष 10 वर्ष
PwBD (OBC) 21 वर्ष 43 वर्ष 13 वर्ष
PwBD (SC/ST) 21 वर्ष 45 वर्ष 15 वर्ष
Ex-Servicemen 21 वर्ष 35 वर्ष 5 वर्ष

ध्यान दें: आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

क्या SBI PO के लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम प्रतिशत जरूरी है?

नहीं! SBI ने अपने नोटिफिकेशन में किसी भी न्यूनतम अंकों (Percentage) की अनिवार्यता नहीं रखी है।

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए!

SBI PO 2026 के लिए यदि आप फाइनल ईयर में हैं और आपको भरोसा है कि आपका रिजल्ट 30 सितंबर 2026 से पहले आ जाएगा, तो आप पूरी तरह पात्र हैं।

आपको चाहिए कि आप सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें ताकि आगे की प्रक्रिया में कोई अड़चन न आए। यह मौका न छोड़ें और समय रहते आवेदन कर दें।

SBI PO vs IBPS PO vs RRB PO: कौन है सबसे बेहतर बैंकिंग नौकरी? जानिए पूरी तुलना

SBI PO सैलरी पहुंची ₹21 लाख के पार, जानें पूरी सैलरी स्ट्रक्चर और फायदे

SBI PO Related Post
SBI PO Syllabus 2026 SBI PO Cut Off 2026
SBI PO Previous Year Paper Hindi SBI PO Exam Date 2026

FAQs

क्या फाइनल ईयर छात्र SBI PO 2026 में आवेदन कर सकते हैं?

हां, लेकिन उन्हें 30 सितंबर 2026 तक ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण देना होगा।

क्या मार्कशीट नहीं मिलने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है?

हां, यदि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय वैध प्रमाण नहीं होता है, तो आवेदन रद्द किया जा सकता है।

क्या ग्रेजुएशन में न्यूनतम मार्क्स का कोई नियम है?

नहीं, SBI PO में प्रतिशत की कोई बाध्यता नहीं है।

क्या उम्र सीमा में छूट सभी के लिए लागू होती है?

नहीं, केवल आरक्षित श्रेणियों के लिए निर्धारित सीमा तक ही छूट दी जाती है।

क्या IDD (Integrated Dual Degree) वाले भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, यदि उनका कोर्स 30 सितंबर 2026 तक पूरा हो रहा हो।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: