जैसे -जैसे साल 2025 आगे बढ़ रहा है, त्योहारों के आगमन की सुगबुगाहट के साथ कई छुट्टियां आने की ख़ुशी भी साफ झलकती दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर बैंक ग्राहकों को कई छुट्टियों का सामना करना पड़ेगा। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और राज्य सरकारों द्वारा घोषित अवकाशों के तहत राष्ट्रीय त्यौहार, धार्मिक पर्व और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
भारत में अलग-अलग तरह के बैंक हैं – सेंट्रल बैंक (RBI), कॉमर्शियल बैंक, कोऑपरेटिव बैंक, रीजनल रूरल बैंक (RRB), स्मॉल फाइनेंस बैंक (SMB), लोकल एरिया बैंक (LAB) आदि। ये सभी बैंक राष्ट्रीय अवकाशों के साथ-साथ राज्य-वार क्षेत्रीय अवकाश भी मानते हैं।
ऐसे में ग्राहकों को नकदी निकालने, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट या पासबुक अपडेट जैसे कार्य समय पर निपटाने की सलाह दी जाती है।
यहाँ हमने अगस्त से दिसंबर 2025 में आने वाले बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट दी है, जिसमें दूसरे-चौथे शनिवार, गांधी जयंती, दीपावली और क्रिसमस जैसे अवकाश शामिल हैं। यदि आपको इन दिनों में कोई भी बैंकिंग कार्य करना है तो अभी से समय का निर्धारण कर लें, नही तो आखिरी समय पर आपको परेशानी हो सकती है.
Bank Holiday List 2025 – Check Month-Wise Holiday List
Bank Holiday List 2025: अगस्त से दिसंबर 2025 तक की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इन महीनों में दूसरी और चौथी शनिवार की छुट्टियों के साथ-साथ गांधी जयंती, दीपावली और क्रिसमस जैसे राष्ट्रीय अवकाश भी शामिल हैं। सभी बैंक शाखाएँ इन तिथियों पर बंद रहेंगी, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय कार्य जैसे नकद निकासी, चेक क्लियरेंस या अन्य जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले ही निपटा लें
आपकी सुविधा के लिए हमने यहाँ अगस्त से दिसंबर 2025 तक की बैंक छुट्टियों की लिस्ट टेबल फॉर्मेट में दी गई है:-
Bank Holiday List 2025 | ||
---|---|---|
तिथि | दिन | अवसर/कारण |
23 अगस्त 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार |
13 सितम्बर 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
27 सितम्बर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार |
2 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | गांधी जयंती |
11 अक्टूबर 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
20 अक्टूबर 2025 | सोमवार | दीपावली |
25 अक्टूबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार |
8 नवम्बर 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
22 नवम्बर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार |
13 दिसम्बर 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
25 दिसम्बर 2025 | गुरुवार | क्रिसमस डे |
27 दिसम्बर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार |
ग्राहकों के लिए ज़रूरी अलर्ट
-
छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
-
ATM, UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम कैश आउट होने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए पहले से योजना बना लें।
डिजिटल बैंकिंग का विकल्प
अगर आपको छुट्टियों के बीच ट्रांजैक्शन करना है, तो UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप का उपयोग करें। यह सेवाएं 24×7 उपलब्ध हैं और शाखाओं के बंद होने का असर इन पर नहीं पड़ता।
इसे भी पढ़ें:-
- Hindu Review July 2025: हिंदू रिव्यू जुलाई 2025, डाउनलोड करें हिंदू मंथली करेंट अफेयर्स PDF
- July 2025 Most Important Current Affairs One Liners PDF in Hindi
You may also like to read: