UP Home Guard Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती के लिए 25, 26 & 27 अप्रैल 2026 को UP Home Guard 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी, ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि परीक्षा में किन टॉपिक्स से सवाल पूछे जाते हैं और पेपर का लेवल कैसा रहता है। नए सिलेबस के अनुसार सही रणनीति बनाकर उम्मीदवार अपनी तैयारी को स्मार्ट तरीके से प्लान कर सकते हैं और कम समय में बेहतर रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।
यहां उम्मीदवार UP Home Guard 2026 का लेटेस्ट सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पूरी जानकारी प्राप्त कर स्मार्ट और फोकस्ड तैयारी कर सकते हैं, जिससे चयन की संभावना और बढ़ जाती है।
UP Home Guard Admit Card 2026 Date OUT: डाउनलोड लिंक
यूपी होम गार्ड सिलेबस और एग्ज़ाम पैटर्न 2026 – Highlights
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग |
| पोस्ट | होम गार्ड |
| कुल पद | 41,424 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| अवधि | 120 मिनट |
| पासिंग मार्क्स | 25% |
| आधिकारिक साइट | www.homeguard.up.gov.in |
यूपी होम गार्ड चयन प्रक्रिया 2026
चयन के तीन चरण होंगे:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) + दस्तावेज़ सत्यापन
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
यूपी होम गार्ड परीक्षा पैटर्न 2025
| विषय | प्रश्न | अंक | अवधि |
|---|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | 100 | 100 | 120 मिनट |
- प्रत्येक सही उत्तर: +1 अंक
- कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
- 25% से कम अंक पर उम्मीदवार अयोग्य
इसके अलावा, यूपी होम गार्ड सिलेबस में फिजिकल टेस्ट (PET/PST) भी चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद जैसी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करना होता है, जो उनकी शारीरिक क्षमता और फिटनेस लेवल को दर्शाता है।
इसलिए, लिखित परीक्षा के साथ-साथ अभ्यर्थियों को नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास भी जारी रखना चाहिए ताकि वे परीक्षा के दोनों चरणों में सफल हो सकें।
यूपी होम गार्ड सिलेबस 2026 (विषयवार)
यूपी होम गार्ड सिलेबस 2026 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह उम्मीदवार की बेसिक नॉलेज, लॉजिकल थिंकिंग, और ग्राउंड-लेवल स्किल्स का मूल्यांकन कर सके।
इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर 10th या 12th मानक के आसपास होता है, जिससे हर अभ्यर्थी बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अच्छी तैयारी कर सकता है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान का बड़ा महत्व है, इसलिए अभ्यर्थियों को इन विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- भारतीय इतिहास
- भारतीय संविधान
- भारतीय अर्थव्यवस्था एवं कृषि
- कला एवं संस्कृति
- भारत और पड़ोसी देश
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- पुरस्कार एवं सम्मान
- पुस्तकें एवं लेखक
- मानवाधिकार
- साइबर क्राइम
- प्राकृतिक संसाधन
- पर्यावरण एवं शहरीकरण
- यूपी से जुड़े विशेष तथ्य
- राजस्व एवं पुलिस प्रशासन
- शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाएँ
UP Home Guard Exam Date 2025-26 नोटिस : चेक करें कम्प्लीट डिटेल



SSC Selection Post Syllabus 2026: Phase ...
RBI Grade B सिलेबस 2026, देखें आरबीआई ग्...
LIC HFL जूनियर असिस्टेंट सिलेबस और परीक...


