Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Clerk Prelims Exam Analysis 2026

SBI Clerk 26 सितंबर शिफ्ट 3 का पेपर कैसा रहा? देखें Difficulty Level और Good Attempts

SBI Clerk Prelims Exam Analysis 2026, 26 सितंबर शिफ्ट 3 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पेपर का विस्तृत विश्लेषण यहां दिया गया है। परीक्षा में Reasoning Ability, Numerical Ability और English Language तीन सेक्शन शामिल रहे। उम्मीदवारों के फीडबैक के आधार पर 26 सितंबर की तीसरी शिफ्ट का ओवरऑल पेपर Easy to Moderate स्तर का रहा।

इस विश्लेषण में सेक्शन-वाइज Difficulty Level, Good Attempts और पूछे गए महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी दी गई है। इससे अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का आकलन करने के साथ-साथ आगामी शिफ्ट के पेपर के स्तर को भी समझ सकते हैं।

SBI Clerk Prelims 26 सितंबर शिफ्ट 3: Difficulty Level और Good Attempts

26 सितंबर 2026 की तीसरी शिफ्ट में तीनों सेक्शन का स्तर Easy to Moderate के आसपास रहा। उम्मीदवारों के फीडबैक के आधार पर अपेक्षित गुड अटेम्प्ट नीचे दिए गए हैं।

सेक्शन कठिनाई स्तर गुड अटेम्प्ट
English Language Easy to Moderate 22–26
Numerical Ability Easy to Moderate 26–30
Reasoning Ability Easy to Moderate 29–33
Overall Easy to Moderate 78–86

नोट: गुड अटेम्प्ट उम्मीदवारों के प्रयास, प्रश्नों की शुद्धता और पेपर के स्तर को ध्यान में रखते हुए एक अनुमानित रेंज है। यह कटऑफ नहीं है।

SBI Clerk Reasoning Ability Analysis 2026, 26 सितंबर शिफ्ट 3

Reasoning Ability सेक्शन का स्तर Easy to Moderate रहा। इस सेक्शन में पजल और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े प्रश्नों के साथ-साथ Syllogism, Inequality, Blood Relation और Series जैसे टॉपिक्स शामिल रहे। कुल 35 प्रश्न पूछे गए।

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
निश्चित संख्या (उत्तर दिशा की ओर मुख करके) 3
बॉक्स आधारित पहेली 5
माह एवं तिथि आधारित पहेली (सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर) 5
बॉक्स आधारित पहेली 5
दिशा ज्ञान 3
सिलॉजिज्म 3
असमानता 3
शब्द श्रृंखला 5
संख्या आधारित प्रश्न 1
पेयर फॉर्मेशन 1
अलग समूह चुनें 1
कुल 35

SBI Clerk Numerical Ability Analysis 2026

Numerical Ability का स्तर भी Easy to Moderate रहा। इस सेक्शन में Simplification, Data Interpretation, Caselet DI और Arithmetic से प्रश्न पूछे गए। उम्मीदवारों के अनुसार प्रश्नों को हल करने के लिए Calculation Speed महत्वपूर्ण रही।

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
सरलीकरण 8
मिसिंग नंबर सीरीज 3
लाइन ग्राफ डीआई 5
टेबल डीआई 5
केसलेट डीआई 5
अंकगणित 9
कुल 35

SBI Clerk English Language Analysis 2026

English Language सेक्शन का स्तर Easy से Easy to Moderate के बीच रहा। Reading Comprehension के अलावा Error Detection, Fillers, Vocabulary और Sentence-based प्रश्नों पर फोकस देखने को मिला। कुल 30 प्रश्न पूछे गए।

Topics Number of Questions
Reading Comprehension (Festival) 8
Cloze Test (Usage of Mobile Phone) 6
Column Based 3
Missplet 5
Sentence Rearrangement 3
Sentence Based Error 5
Total 30

 

FAQs

SBI Clerk 26 सितंबर शिफ्ट 3 का पेपर कैसा था?

26 सितंबर 2026 की तीसरी शिफ्ट का SBI Clerk Prelims पेपर ओवरऑल Easy to Moderate स्तर का रहा।

SBI Clerk 26 सितंबर शिफ्ट 3 में कितने Good Attempts माने जा रहे हैं?

उम्मीदवारों के फीडबैक के आधार पर Overall 78–86 प्रयास Good Attempts की अनुमानित रेंज माने जा रहे हैं।

SBI Clerk Prelims में कौन-कौन से सेक्शन थे?

SBI Clerk Prelims परीक्षा में English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability तीन सेक्शन होते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.