Latest Hindi Banking jobs   »   RBI असिस्टेंट मेन्स एग्जाम एनालिसिस 2026

RBI असिस्टेंट मेन्स एग्जाम एनालिसिस 2026: जानिए कैसी रही 7 जून की परीक्षा, देखें किन टॉपिक से पूछे गए सवाल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर RBI Assistant Mains Exam 2026 का आयोजन किया है। RBI असिस्टेंट मेन्स में शामिल होने वाले हजारों उम्मीदवार अब यह जानना चाहते हैं कि पेपर का स्तर कैसा था, किस सेक्शन में ज्यादा सवाल पूछे गए और कितने प्रयास (Good Attempts) सुरक्षित माने जा सकते हैं।

उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक और विशेषज्ञों द्वारा किए गए विस्तृत विश्लेषण के अनुसार, इस बार RBI Assistant Mains Exam का Overall Difficulty Level Easy to Moderate रहा। हालांकि Numerical Ability और Reasoning Ability सेक्शन में समय प्रबंधन उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुआ। यदि आपने भी परीक्षा दी है तो यह विश्लेषण आपको संभावित कटऑफ और अपने प्रदर्शन का अनुमान लगाने में मदद करेगा।

RBI असिस्टेंट मेन्स – Difficulty Level

उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार प्रत्येक सेक्शन का कठिनाई स्तर निम्न रहा:

सेक्शन कठिनाई स्तर
रीजनिंग एबिलिटी आसान से मध्यम
इंग्लिश लैंग्वेज आसान
न्यूमेरिकल एबिलिटी मध्यम
जनरल अवेयरनेस आसान
कंप्यूटर नॉलेज आसान
ओवरऑल आसान से मध्यम

RBI असिस्टेंट मेन्स – Good Attempts

विशेषज्ञों के अनुसार अच्छे Accuracy Level के साथ निम्न प्रयास सुरक्षित माने जा सकते हैं:

सेक्शन गुड अटेम्प्ट्स
रीजनिंग एबिलिटी 28–30
इंग्लिश लैंग्वेज 35–40
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 25–28
जनरल अवेयरनेस 30–35
कंप्यूटर नॉलेज 35–40
कुल 152–172

RBI Assistant Mains Reasoning Ability Analysis 2026

रीजनिंग सेक्शन में कुल 40 प्रश्न पूछे गए। अधिकांश प्रश्न Puzzle और Seating Arrangement आधारित थे।

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
सर्कुलर अरेंजमेंट (Circular Arrangement) 5
नॉर्थ फेसिंग अरेंजमेंट (North Facing Arrangement) 5
पदनाम आधारित पज़ल (Designation Based Puzzle) 5
बॉक्स आधारित पज़ल (Box Based Puzzle) 5
असमानता (Inequality) 3
रक्त संबंध (Blood Relation) 3
दिशा ज्ञान (Direction Sense) 3
मशीन इनपुट-आउटपुट (Machine Input-Output) 5
डेटा सफिशिएंसी (Data Sufficiency) 4
शब्द निर्माण (Word Formation) 1
विविध (Miscellaneous) 1
कुल 40

RBI Assistant Mains Quantitative Aptitude Analysis 2026

क्वांट सेक्शन को Moderate माना गया। Data Interpretation और Arithmetic ने सबसे अधिक समय लिया।

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
टेबल डेटा इंटरप्रिटेशन (Table DI) 5
डबल पाई चार्ट डेटा इंटरप्रिटेशन (Double Pie Chart DI) 5-6
केसलेट डेटा इंटरप्रिटेशन (Caselet DI) 5-6
अंकगणित (Arithmetic) 9
संख्या श्रेणी (Number Series) 6
मात्रा तुलना (Quantity Comparison) 4
सरलीकरण/सन्निकटन (Simplification/Approximation) 6
कुल 40-42

RBI Assistant Mains English Language Analysis 2026

अंग्रेजी सेक्शन उम्मीदवारों के लिए सबसे आसान रहा।

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
Reading Comprehension (Japan Companies) 10
RC (AI Chat Bot) 5
Error Detection 3–4
Phrase Replacement 2
Para Jumble 5
Column Based Questions 4–5
Word Usage 4
Connectors 3–4
Single Paragraph 1–2

RBI Assistant Mains General Awareness Analysis 2026

GA सेक्शन में Current Affairs और Static GK से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रमुख प्रश्न निम्न विषयों पर आधारित रहे:

  1. ओलंपिक
  2. नेपाल के प्रधानमंत्री
  3. अवनि लेखरा
  4. गुजरात टाइटंस के कप्तान
  5. पीएलआई योजना
  6. यूनेस्को विश्व पुस्तक राजधानी
  7. 21वीं सदी में बने नए राज्य
  8. एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
  9. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
  10. सेबी के अध्यक्ष
  11. गिफ्ट सिटी
  12. रोहतांग दर्रा
  13. पीपीएफ की अवधि
  14. पोक्कली चावल
  15. पन्ना बायोस्फीयर रिजर्व
  16. राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस
  17. महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर
  18. भारत का ब्रास सिटी
  19. राष्ट्रीय प्राणी उद्यान

Computer Knowledge Section Analysis 2026

कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन को अधिकांश उम्मीदवारों ने आसान बताया। प्रश्न मुख्य रूप से निम्न विषयों से पूछे गए:

  1. कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी
  2. हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर
  3. इंटरनेट और नेटवर्किंग
  4. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
  5. साइबर सुरक्षा
  6. इनपुट एवं आउटपुट उपकरण

चूंकि परीक्षा का Overall Level Easy to Moderate रहा है और General Awareness व Computer Knowledge सेक्शन काफी आसान रहे, इसलिए इस वर्ष कटऑफ पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा अधिक जा सकती है। जिन उम्मीदवारों ने 150+ प्रश्न अच्छे Accuracy के साथ किए हैं, उनके चयन की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

FAQs

RBI Assistant Mains Exam 2026 का Difficulty Level कैसा रहा?

RBI Assistant Mains Exam 2026 का Overall Difficulty Level Easy to Moderate रहा। Quantitative Aptitude और Reasoning सेक्शन अपेक्षाकृत अधिक समय लेने वाले थे।

RBI Assistant Mains 2026 में Good Attempts कितने रहे?

विशेषज्ञों के अनुसार 152-172 प्रयास (Good Attempts) सुरक्षित माने जा रहे हैं।

RBI Assistant Mains 2026 में सबसे कठिन सेक्शन कौन सा था?

Numerical Ability और Reasoning Ability सेक्शन उम्मीदवारों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रहे।

RBI Assistant Mains General Awareness में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए?

GA सेक्शन में Current Affairs, Banking Awareness और Static GK आधारित प्रश्न पूछे गए।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.