NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट मेन्स परीक्षा 2026 का 12 अप्रैल 2026 को किया गया है, जिसके बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा GA सेक्शन को लेकर हो रही है। कैंडिडेट्स के फीडबैक के अनुसार, इस बार जनरल अवेयरनेस सेक्शन न सिर्फ स्कोरिंग रहा बल्कि इसमें हाल के करेंट अफेयर्स, बैंकिंग और ग्रामीण विकास से जुड़े सवालों ने अहम भूमिका निभाई। अगर आपने रेगुलर तैयारी और रिवीजन किया था, तो यह सेक्शन आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता था।
GA Questions Asked In NABARD Development Assistant Mains Exam 2026
NABARD DA Mains 2026 के GA सेक्शन का स्तर Moderate (मध्यम) रहा। पेपर में पिछले कुछ महीनों के करेंट अफेयर्स पर ज्यादा फोकस देखने को मिला, जिससे यह सेक्शन काफी स्कोरिंग बन गया।
कैंडिडेट्स के अनुसार, इस सेक्शन ने उनकी awareness + concept clarity दोनों को टेस्ट किया, खासकर बैंकिंग और ग्रामीण विकास से जुड़े टॉपिक्स में।
NABARD DA Mains 2026: GA सेक्शन का पैटर्न
- कुल प्रश्न: लगभग 50
- फोकस एरिया:
- करेंट अफेयर्स (राष्ट्रीय + अंतरराष्ट्रीय)
- बैंकिंग अवेयरनेस
- सरकारी योजनाएं
- कृषि और ग्रामीण विकास
- समय: कम समय में ज्यादा प्रश्न attempt करने का मौका
क्यों अहम है GA सेक्शन?
- यह सबसे कम समय में ज्यादा स्कोर देने वाला सेक्शन है
- इसमें calculation या reasoning की जरूरत नहीं होती
- सही तैयारी के साथ 40+ स्कोर करना संभव
- फाइनल मेरिट में बड़ा फर्क डाल सकता है
अगर आपकी GA मजबूत है, तो overall selection के chances काफी बढ़ जाते हैं।
NABARD DA Mains 2026 में पूछे गए GA के प्रश्न
कैंडिडेट्स द्वारा शेयर किए गए memory-based सवाल:
- 2026 का ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कौन है?
- प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से संबंधित सही कथन कौन सा है?
- दिन और तारीख से जुड़े 3 प्रश्न पूछे गए
- सरकारी योजनाओं के abbreviation पर fill in the blank
- NITI Aayog की मुख्य भूमिका क्या है?
- Asia Cup 2027 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
- अगला ICC T20 World Cup किस देश में होगा?
- Strait of Hormuz किन दो देशों के बीच स्थित है?
- The Monk Who Sold His Ferrari पुस्तक के लेखक कौन हैं?
- भारत में सबसे ज्यादा सेब उत्पादन किस राज्य में होता है?
- Ornamental flowers को सामान्यतः क्या कहा जाता है?
- RBI का मुख्य कार्य क्या है?
- NABARD की प्राथमिक भूमिका क्या है?
GA सेक्शन से क्या सीखें? (Preparation Strategy)
- रोजाना Current Affairs Revision करें (कम से कम 3–4 महीने का)
- Banking + Agriculture बेसिक्स मजबूत रखें
- Government Schemes और abbreviations पर फोकस करें
- Static GK को ignore न करें (books, geography, awards)
- Weekly और monthly revision बेहद जरूरी


RBI Assistant 2026 शिफ्ट 3: क्या पेपर कठ...
RBI Assistant शिफ्ट 2 परीक्षा विश्लेषण 2...
RBI Assistant प्रीलिम्स परीक्षा विश्लेषण...


