Latest Hindi Banking jobs   »   23th December Daily Current Affairs 2022:...

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 23 दिसंबर, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Patriot Missile Defence System, Resolution on Myanmar, Assam Grants Industry Status, SC Judge Hemant Gupta आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 18 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 18 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

भारतीय राष्ट्रीय किसान दिवस : 23 दिसंबर

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1

किसान दिवस (Kisan Diwas) या राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers’ Day) 23 दिसंबर को भारत के पांचवें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाया जाता है। उन्होंने किसान हितैषी नीतियां लाईं और किसानों के कल्याण की दिशा में काम किया।

वह भारत के पांचवें प्रधान मंत्री थे और उन्होंने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधान मंत्री के रूप में देश की सेवा की थी। खुद किसान परिवार से होने के कारण वह किसानों की समस्या और स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ होते थे, इसलिए उन्होंने किसानों के लिए कई सुधार कार्य किए थे।

 

खेल

 

मोरक्को अगले साल फुटबॉल क्लब विश्व कप की मेजबानी करेगा: फीफा

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1

फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने 16 दिसंबर 2022 को घोषणा की है कि मोरक्को अगले साल फुटबॉल क्लब विश्व कप की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट 1-11 फरवरी 2023 तक होगा। मोरक्को ने 2013 और 2014 में क्लब विश्व कप की मेजबानी की है।

टूर्नामेंट का सबसे हालिया संस्करण फरवरी 2022 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था जिसे इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी ने जीता था। जियानी इन्फैंटिनो ने यह भी घोषणा की कि 2025 से टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी।

 

पहली बार वर्ल्ड टेबल टेनिस सीरीज की मेजबानी करेगा भारत

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

गोवा की राजधानी,पणजी 27 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक गोवा विश्वविद्यालय परिसर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में भारत के पहले विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) स्टार कंटेंडर श्रृंखला टूर्नामेंट की मेजबानी करेगी।

इस कार्यक्रम की मेजबानी गोवा सरकार औरटेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से स्तूप एनालिटिक्स नामक कंपनी द्वारा की जाएगी।

 

अंतर्राष्ट्रीय

 

UNSC ने म्यांमार पर अब तक का पहला प्रस्ताव अपनाया

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 21 दिसंबर को 74 सालों में म्यांमार पर अपने पहले प्रस्ताव को अपनाया, जिसमें हिंसा को समाप्त करने की मांग की गई और सैन्य शासकों से अपदस्थ नेता आंग सान सू की सहित सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का आग्रह किया गया।

म्यांमार संकट से निपटने के तरीके पर 15 सदस्यीय परिषद लंबे समय से विभाजित है और चीन और रूस कड़ी कार्रवाई के खिलाफ बहस कर रहे हैं। म्यांमार के संबंध में एकमात्र प्रस्ताव 1948 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पारित किया गया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में इसकी सदस्यता को मंजूरी दी गई थी।

 

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिकों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर UNSC के संकल्‍प के पक्ष में वोट दिया

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिकों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्‍प के पक्ष में वोट दिया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा है कि वर्षों से कई देशों में अपना योगदान देने वाली सबसे बड़ी सेना के रूप में, भारत संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और कुशलता को अत्‍यधिक महत्‍व देता है।

रुचिरा कंबोज ने कहा कि मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य, समग्र स्‍वास्‍थ्‍य का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है और भारत उन कठिन और विपरीत परिस्‍थतियों से परिचित है, जिनमें संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक कार्य करते हैं। उन्‍होंने कहा कि इसलिए संयुक्‍त राष्‍ट्र सैनिकों की स्‍वास्‍थ्‍यचर्या और कुशलता के लिए सभी सदस्‍य देशों को एकजुट होकर इस ओर ध्‍यान देना चाहिए।

 

अमेरिका यूक्रेन को अपनी प्रमुख पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली प्रदान करेगा

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 21 दिसंबर को घोषणा की है कि वह यूक्रेन को अपनी प्रमुख पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली प्रदान करेगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि पैट्रियट मिसाइल प्रणाली यूक्रेन को 1.85 अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता का हिस्सा होगी।

पैकेज में सैन्य वाहन, मोर्टार, HIMARS (हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम) के लिए गोला-बारूद और छोटे हथियार भी शामिल हैं। पैट्रियट को दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है।

 

सम्मेलन

 

पीएम मोदी 12 जनवरी 2023 को कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 21 दिसंबर 2022 को घोषणा की है कि 26वां राष्ट्रीय युवा उत्सव 2023 हुबली-धारवाड़ के जुड़वां शहरों में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी 2023 को करेंगे। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों में से एक के सहयोग से किया जाता है।

 

पुरस्कार

 

नगालैंड के युवा को मिला ग्रामीण विकास के प्रयासों के लिए रोहिणी नैय्यर पुरस्कार

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

पूर्वी नगालैंड का एक हिस्सा आदिवासी जीवन के उस पुराने दौर से बाहर निकल चुका है। आज यहां के ग्रामीण फलों के बागों के जरिये जमकर कमाई कर रहे हैं। इसका श्रेय जाता है 40 साल के सेथरिचम संगतम को।

संगतम अमेरिका में अपने ‘करियर’ को छोड़कर गांव लौटे और उन्होंने ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित किया। संगतम को 40 साल से कम आयु के व्यक्ति द्वारा ग्रामीण विकास में योगदान के लिए पहले रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा, जानें हिंदी और अंग्रेजी में किसे मिलेगा यह अवॉर्ड

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

साहित्य अकादमी ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार 11 मार्च 2023 को नई दिल्ली स्थित कमानी सभागार में वितरित किए जाएंगे।

हिंदी के लिए बद्री नारायण को साहित्य अकादमी अवॉर्ड दिया जाएगा। बद्री नारायण हिंदी के एक बहुत प्रसिद्ध कवि हैं। उन्हें हिंदी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के कारण केदार सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

UIDAI मुख्यालय भवन को शीर्ष ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार मिला

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

नई दिल्ली स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) मुख्यालय ने प्रतिष्ठित जीआरआईएचए अनुकरणीय प्रदर्शन पुरस्कार 2022 जीता है। यह राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार है।

जीआरआईएचए (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटिग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट) भारत में ग्रीन बिल्डिंग के लिए राष्ट्रीय रेटिंग प्रणाली है।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण मुख्यालय को वर्तमान उच्चतम रेटेड बिल्डिंग श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है।

 

विविध

 

कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1

पहलगाम समेत कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु के नीचे चले जाने के साथ ही कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर को सबसे भयंकर सर्दी ‘चिल्लई कलां’ का दौर शुरू हो गया। कश्मीर में कई स्थानों पर पिछली रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही तथा यहां डल झील समेत घाटी के जलाशयों तथा यहां तक की नलों का पानी भी जम गया।

श्रीनगर में 21 दिसंबर को मौसम का सबसे कम तापमानदर्ज किया गया, क्योंकि कश्मीर घाटी में स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के रूप में जानी जाने वाली सर्दियों की 40 दिनों की सबसे कठोर अवधि शुरू हुई।

 

नियुक्ति

 

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हेमंत गुप्ता को नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का अध्यक्ष नियुक्त किया

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हेमंत गुप्ता को नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (NDIAC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 19 दिसंबर को जारी अधिसूचना में जस्टिस गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

वह सुप्रीम कोर्ट में चार साल के कार्यकाल के बाद 16 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध मामले में फैसले सहित कई अहम फैसले दिए।

 

सुहेल एजाज खान को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1

भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक सुहेल एजाज खान को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। सुहेल एजाज खान 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में लेबनान में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

खान ने सितंबर 2017 और जून 2019 के बीच मिशन के उप प्रमुख के रूप में रियाद में भारतीय दूतावास में काम किया। डॉक्‍टर सुहैल एजाज खान औसाफ सईद का स्‍थान लेंगे, जो भारतीय विदेश सेवा 1989 बैच के अधिकारी हैं। डॉक्‍टर सुहैल एजाज खान बहुत जल्‍द अपना कार्यभार संभालेंगे।

 

आलोक सिंह को Air India के कम लागत वाले एयरलाइन व्यवसाय का प्रमुख नामित किया गया

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1

टाटा समूह ने 1 जनवरी 2023 से आलोक सिंह को अपने कम लागत वाले एयरलाइन व्यवसाय का प्रमुख नियुक्त किया है। कम लागत वाले एयरलाइन व्यवसाय में एयरएशिया इंडिया एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल होंगे।

वर्तमान में टाटा समूह चार एयर लाइन का संचालन करता है। वे एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयरएशिया इंडिया और विस्तारा हैं। विस्तारा सिंगापुर एयरलाइंस के टाटा के एक संयुक्त उद्यम है।

 

साइंस

 

ISRO आगामी चंद्रयान 3 मिशन में अमेरिकी उपकरण ले जाएगा

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का आगामी चंद्रयान 3 मिशन, संयुक्त राज्य अमेरिका के वैज्ञानिक उपकरणों को ले जाएगा। चंद्रयान मिशन 2 में भी अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण थे।

यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ. जितेंद्र सिंह ने 22 दिसंबर 2022 को राज्यसभा में दी थी। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले पांच वर्षों में विशेष रूप से अंतरिक्ष अन्वेषण में सहयोग के लिए 4 सहकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

रैंक-रिपोर्ट

 

दुनिया के 50 महान एक्टर की लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1

ब्रिटेन की एक प्रतिष्ठित पत्रिका की ओर से तैयार की गई सदाबहार महान 50 अभिनेता व अभिनेत्रियों की सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान इकलौते भारतीय हैं। ‘एम्पाइअर’ पत्रिका ने 57 वर्षीय शाहरूख खान को अपनी सूची में शामिल किया है।

इस सूची में हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार डेंज़ल वॉशिंगटन, टॉम हैंक्स, एंथोनी मार्लन ब्रैंडो, मेरिल स्ट्रीप और जैक निकोल्सन समेत अन्य शामिल हैं। मैग्जीन ने शाहरुख की कई फिल्मों का भी जिक्र किया है। जिनमें देवदास, माई नेम इज खान कुछ कुछ होता है और स्वदेस में किंग खान के कैरेक्टर को हाईलाइट किया गया है।

 

YouTube ने भारत की GDP में दिया ₹10000 करोड़ का योगदान

 

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

ऑनलाइन वीडियो मंच यूट्यूब से जुड़े पारिस्थितिकी तंत्र ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10,000 करोड़ रुपये का योगदान देने के साथ लगभग 7.5 लाख पूर्णकालिक-समकक्ष रोजगार को भी समर्थन दिया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

‘ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स’ के विश्लेषण पर आधारित ‘यूट्यूब प्रभाव’ रिपोर्ट में कहा गया है, भारत में 4,500 से अधिक यूट्यूब चैनलों के 10 लाख से अधिक ग्राहक थे और भारत में एक लाख रुपये से अधिक का सालाना राजस्व कमा रहे चैनलों की संख्या सालाना आधार पर वर्ष 2021 में 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई।

Check More GK Updates Here

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_20.1

23th December | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 

Click Here to Register for Bank Exams 2022 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for the Bank exam!

23th December Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_21.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *