Latest Hindi Banking jobs   »   इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती...

Allahabad High Court RO ARO Recruitment 2026: 543 पदों पर बंपर भर्ती, यहाँ करें Apply

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Allahabad High Court RO ARO भर्ती में सबसे अधिक पद असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के लिए निकाले गए हैं। स्नातक (Graduation) कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है। हाई कोर्ट में नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।

क्यों खास है इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती?

  • कुल 543 पदों पर भर्ती
  • हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का अवसर
  • स्नातक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका
  • कंप्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को लाभ
  • आकर्षक वेतन और सरकारी सुविधाएं

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO नोटिफिकेशन 2026 जारी

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आधिकारिक तौर पर रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती विस्तृत नोटिफिकेशन में परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, आरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है-

Click to Download – Allahabad High Court RO ARO Notification 2026 PDF

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था इलाहाबाद हाई कोर्ट
पद का नाम रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, कंप्यूटर असिस्टेंट
कुल पद 543
आवेदन शुरू 1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026 – वेकैंसी डिटेल

इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जारी रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है—

पद का नाम रिक्तियां
रिव्यू ऑफिसर (RO) 138
असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) 380
कंप्यूटर असिस्टेंट 25
कुल 543

शैक्षणिक योग्यता

रिव्यू ऑफिसर (RO)

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

इसके साथ निम्न में से कोई एक योग्यता आवश्यक है—

  • कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या डिग्री
  • NIELIT/DOEACC का O Level प्रमाणपत्र
  • CCC प्रमाणपत्र

असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
  • कंप्यूटर का ज्ञान
  • CCC/O Level या समकक्ष योग्यता
  • कंप्यूटर असिस्टेंट
  • स्नातक डिग्री
  • कंप्यूटर संचालन एवं वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान
  • डेटा एंट्री का ज्ञान
  • अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट

आयु सीमा

1 जुलाई 2026 को आधार मानकर आयु की गणना की जाएगी।

पद आयु सीमा
रिव्यू ऑफिसर (RO) 21 से 35 वर्ष
असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) 21 से 35 वर्ष
कंप्यूटर असिस्टेंट 18 से 35 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. कौशल परीक्षा (स्किल टेस्ट)
  3. दस्तावेज सत्यापन

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO ऑनलाइन फॉर्म 2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 जून 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से Review Officer (RO), Assistant Review Officer (ARO) और Computer Assistant पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं—

चरण 1

  • इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2

  • होमपेज पर उपलब्ध “Recruitment” सेक्शन में जाएं।

चरण 3

  • RO ARO भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4

  • नया पंजीकरण (Registration) करें।

चरण 5

  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।

चरण 6

  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 7

  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।

चरण 8

  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

FAQs

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026 के तहत कुल 543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया कब शुरू हुई है?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ARO पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री और कंप्यूटर संबंधी योग्यता (CCC/O Level आदि) होनी चाहिए।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: