Latest Hindi Banking jobs   »   World Nature Conservation Day 2022, Theme,...

World Nature Conservation Day 2022, Theme, History & Importance in Hindi: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022, जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Nature Conservation Day 2022, Theme, History & Importance in Hindi: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022, जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम | Latest Hindi Banking jobs_3.1

World Nature Conservation Day 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य वनस्पतियों और जीवों जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। पृथ्वी की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हमें इसके संसाधनों का ख्याल रखना होगा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का प्राथमिक लक्ष्य उन वनस्पतियों और जीवों को बचाना है जिन पर विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022 का इतिहास, महत्व और थीम जानने के लिए पूरे लेख को पढ़ें।

पृथ्वी ने हमें पानी, हवा, मिट्टी, खनिज, पेड़, जानवर, भोजन आदि जैसी जीने के लिए बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान की हैं। इसलिए हमें प्रकृति को स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहिए। प्रकृति का संरक्षण अत्यन महत्वपूर्ण है, इसकी बिगड़ती स्थिति के लिए औद्योगिक विकास सहित कई अन्य कारक जिम्मेदार हैं। हम जो कुछ भी करते हैं, वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति को प्रभावित करता है। इसीलिए हमें किसी प्रकार का क़दम उठाने से पहले सोचना चाहिए कि इससे प्रकृति पर कोई नकारात्मक प्रभाव तो नहीं पड़ेगा, इत्यादि।

Important Days in July 2022

World Nature Conservation Day 2022: इतिहास (History)

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का इतिहास और उत्पत्ति की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है यह पूरी तरह से अज्ञात है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई को इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य एक साथ आना और प्रकृति का समर्थन करना है, साथ ही साथ इसके दोहन से बचना है। प्रकृति का संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का विवेक पूर्वक प्रबंधन और उपयोग है। 
  • हम जानते हैं कि प्राकृतिक असंतुलन के कारण हम ग्लोबल वार्मिंग, विभिन्न बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं, तापमान में वृद्धि आदि जैसी विभिन्ईन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अतः अगली पीढ़ी के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। इसलिए, संसाधनों को बचाने के महत्व को समझने, इसे रीसायकल करने, इसे संरक्षित करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के कारण होने वाले दुष्परिणामों को समझने के लिए दुनिया भर के लोगों में जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

World Nature Conservation Day 2022: महत्त्व (Significance)

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एक स्थायी ग्रह (Sustainable Planet) के लिए मनाया जाता है। स्वस्थ और स्थिर वातावरण में जीवित रहने के लिए हमें अपने पर्यावरण और इसके संसाधनों की रक्षा करने की आवश्यकता है। लोगों का मानना ​​है कि उनके लिए उपलब्ध संसाधन असीमित हैं लेकिन यह सच नहीं है, संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं लेकिन असीमित नहीं हैं। हमें यह याद रखना चाहिए कि हम यहां थोड़े समय के लिए हैं और आने वाली पीढ़ियां आने वाली हैं। हमें उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करना चाहिए और इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी भी हमारी पृथ्वी की सुंदरता का आनंद उठा सके और स्वस्थ वातावरण में जीवित रह सके। 
  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर लोगों और समुदाय को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाते हैं क्योंकि प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान आवश्यक है।

  • दुखद बात यह है कि दुनिया भर में प्रकृति संरक्षण के लिए इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर जैसे संगठन महत्वपूर्ण हैं लेकिन उसके बावजूद भी हम प्रकृति को संरक्षित करने में सफल नहीं हो पाए हैं।
  • सन 1992 में ब्राजील में विश्व के 174 देशों का ‘पृथ्वी सम्मेलन’ आयोजित किया गया था। इसके पश्चात् सन 2002 में जोहान्सबर्ग में पृथ्वी सम्मेलन आयोजित कर विश्व के सभी देशों को पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए अनेक उपाय सुझाए गये। वस्तुतः प्रकृति के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है, अन्यथा मंगल ग्रह आदि ग्रहों की तरह धरती का जीवन-चक्र भी एक दिन समाप्त हो जायेगा।

World Nature Conservation Day 2022: थीम/विषय (Theme)

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022 का थीम/विषय “प्लास्टिक के उपयोग में कटौती (कट डाउन ऑन प्लास्टिक यूज – Cut Down on Plastic Use)” है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का विषय मुख्य रूप से इस बात पर प्रकाश डालता है कि प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक के उत्पादन में उच्च मात्रा में ऊर्जा और संसाधनों का उपयोग किया जाता है जो अंततः कार्बन उत्सर्जन और ग्लोबल वार्मिंग के लिए ज़िम्मेदार है। प्लास्टिक के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया (Process of Recycling)  बहुत अप्रभावी है और उत्पादन के बाद से केवल 9% प्लास्टिक का ही पुनर्चक्रण किया जाता है।
  • हालांकि, भारत में केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से ‘एकल उपयोग वाले प्लास्टिक’ के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पिछले साल एक गजट अधिसूचना जारी कर प्रतिबंध की घोषणा की थी, और अब उन वस्तुओं की एक सूची को परिभाषित किया है जिन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

प्रकृति संरक्षण क्या है (What is Nature Conservation)?

  • प्रकृति का संरक्षण का अर्थ प्राकृतिक संसाधनों का विवेक पूर्वक प्रबंधन और उपयोग है। 
  • पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों में हवा, खनिज, पौधे, मिट्टी, पानी और वन्यजीव शामिल हैं। 
  • प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल और सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है ताकि इन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए इन्हें संरक्षित किया जा सके। 

adda247

FAQs: World Nature Conservation Day 2022

Q.1 When is World Nature Conservation Day 2022 celebrated?

Ans. World Nature Conservation Day 2022 is celebrated on 28th July 2022.

Q.2 What is the theme of World Nature Conservation Day 2022?

Ans. The theme of World Nature Conservation Day 2022 is “Cut Down on Plastic Use”.



Recent Posts:

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

CAIIB Full Form: Know All About CAIIB Exam_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *