Latest Hindi Banking jobs   »   Important Days In July 2022 National...

Important Days In July 2022 National & International Days & Dates in Hindi: देखें जुलाई 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची

Important Days In July 2022 National & International Days & Dates in Hindi: देखें जुलाई 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची | Latest Hindi Banking jobs_3.1


Important Days In July 2022 in Hindi: जुलाई साल का 7वां महीना है. महत्वपूर्ण दिनों की सूची आपके सामान्य ज्ञान को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकती है। यहां हम आपको जुलाई 2022 में महत्वपूर्ण दिनों की पूरी सूची प्रदान कर रहे हैं। यह देखा गया है कि बैंक परीक्षाओं, एसएससी, रेलवे और अन्य राज्य परीक्षाओं की जे परीक्षा के सामान्य जागरूकता सेक्शन में महत्वपूर्ण दिनों के प्रश्न पूछे गए हैं। हम न सिर्फ़ जुलाई 2022 में महत्वपूर्ण दिनों को बल्कि उनके मनाये जाने का कारण भी बताने जा रहे हैं, इसलिए इस लेख को पढ़ते रहें।

जुलाई 2022 के महत्वपूर्ण दिन (Important Days In July 2022)

जुलाई सातवां महीना है और साल का के बीच का महीना है। हम जुलाई 2022 के दौरान मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय दिनों की एक सूची प्रदान कर रहे हैं। इन महत्वपूर्ण दिनों और घटनाओं का सम्मान करने और विभिन्न दिनों और बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

List of Important Days in
July 2022

Date

Days

1 जुलाई

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस, चार्टर्ड
एकाउंटेंट्स दिवस

2 जुलाई

विश्व यूएफओ दिवस, विश्व खेल पत्रकार दिवस

4 जुलाई

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस

6 जुलाई

विश्व ज़ूनोज दिवस

11 जुलाई

विश्व जनसंख्या दिवस

12 जुलाई

मलाला दिवस

17 जुलाई

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस

18 जुलाई

अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस

28 जुलाई

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, विश्व
हेपेटाइटिस दिवस

29 जुलाई

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस

30 जुलाई

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस

जुलाई 2022 में महत्वपूर्ण दिनों के बारे में विवरण (Details About Important Days In July 2022)

1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s day)

  • प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को देश भर में ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के रूप में मनाया जता है। 
  • यह दिन प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। 
  • उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनकी मृत्यु भी इसी तारीख को हुई थी।

1 जुलाई: राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस (National Postal Worker Day)

  • प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस’ मनाया जाता है। 
  • आज के दिन डाक कर्मचारियों की कड़ी मेहनत जश्न मनाया जाता है और उनके द्वारा किये गये कार्यों को महत्त्व दिया जाता है, जिसमें यह सुनिश्चित करना कि आपका मेल और डिलीवरी आपको सुचारू रूप से और समय पर मिले, शामिल है।

2 जुलाई- विश्व खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalist Day)

  • खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है, यह व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करता है। हम सभी को बचपन में कुछ न कुछ खेल खेलने में बहुत मज़ा आता था। 
  • इसलिए, हर साल 2 जुलाई को दुनिया भर के सभी ‘खेल पत्रकारों (Sports Journalists)’ को समर्पित किया गया है। 
  • खेल पत्रकार वे होते हैं जो खेल और आयोजनों से संबंधित समाचारों को कवर करने और लिखते हैं।

6 जुलाई- विश्व जूनोज दिवस (World Zoonoses Day)

  • एवियन इन्फ्लूएंजा, इबोला और वेस्ट नाइल वायरस जैसी जूनोटिक बीमारी (zoonotic disease) के ख़िलाफ़ पहले टीकाकरण के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 6 जुलाई को ‘विश्व ज़ूनोज़ दिवस’ मनाया जाता है। 
  • ज़ूनोसिस एक संक्रामक रोग है जो ग़ैर-मानव जानवरों (Non-human animals) से मनुष्यों में फैलता है।

11 जुलाई- विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day)

  • प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाया जाता है। 
  • इस दिन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाले मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

12 जुलाई- विश्व मलाला दिवस (World Malala Day)

  • संयुक्त राष्ट्र ने युवा शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई के सम्मान में 12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस के रूप में घोषित किया। 
  • यह दिन वैश्विक नेताओं से अपील करने के लिए मनाया जाता है कि वे अपने देश में हर बच्चे के लिए अनिवार्य और मुफ़्त शिक्षा मुहैया कराएं।

17 जुलाई- विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice)

  • हर साल 17 जुलाई को दुनिया भर में विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है क्योंकि यह दिन सन् 1998 में रोम संविधि (The Rome Statute) को अपनाने की वर्षगांठ है।

18 जुलाई- नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Nelson Mandela International Day)

  • प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को हम ‘नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाते हैं ताकि एक ऐसे व्यक्ति की विरासत पर प्रकाश डाला जा सके जिसने 20वीं सदी को बदल दिया और 21वीं सदी को आकार देने में मदद की। 
  • यह सभी के लिए नेल्सन मंडेला को प्रेरित करने वाले मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का क्षण है।

28 जुलाई- विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day)

  • प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को दुनिया भर में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ मनाया जाता है। 
  • यह नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग का जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, क्योंकि इन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज़ की और वायरस के लिए एक नैदानिक ​​परीक्षण और टीका विकसित किया।

29 जुलाई- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day)

  • हर साल 29 जुलाई को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस’ मनाया जाता है। 
  • इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इससे दुनिया भर के लोग बाघ संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ा सकते हैं और एक विश्वव्यापी व्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं जिससे हम बाघों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए समर्पित हैं।

30 जुलाई- अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस ( International Friendship Day)

  • हर साल 30 जुलाई को ‘अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस’ मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर आज के दिन को साल 2011 में घोषित किया था। 
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य शांति प्रयासों को प्रेरित करने और समुदायों के बीच पुल बनाने के लिए देशों, लोगों और व्यक्तियों के बीच दोस्ती को बढ़ावा देना है।

Important Days 2022: माह-वार (Month Wise)

  • उम्मीदवार दी गई तालिका में महीने-वार सभी महत्वपूर्ण दिनों को देख सकते हैं।

Month

Link

January

Important Days in January 2022

February

Important Days in February 2022

March

Important Days in March 2022

April

Important Days in April 2022

May

Important Days in May 2022

June

Important Days In June 2022

 

IDBI SO Recruitment 2022 Apply Online For 226 Group B, C & D Posts_70.1


FAQs: Important Days In July 2022

Q1. जुलाई 2022 में कौन से महत्वपूर्ण दिन हैं?

उत्तर: उम्मीदवार ऊपर दिए गए लेख में जुलाई 2022 के सभी महत्वपूर्ण दिनों की सूची को देख सकते हैं।


Q2. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *