Latest Hindi Banking jobs   »   World Environment Day 2021- विश्व पर्यावरण...

World Environment Day 2021- विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2021 : थीम, इतिहास और वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाने की जरूरत

World Environment Day 2021- विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2021 : थीम, इतिहास और वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाने की जरूरत | Latest Hindi Banking jobs_2.1
World Environment Day 2021: History, theme, significance and quotes | 
World environment day theme, इस बार क्‍या है विश्‍व पर्यावरण दिवस की थीम?

World Environment Day:  विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य लोगों के मध्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस वर्ष की थीम है- Ecosystem Restoration. इस बार का वैश्विक मेजबान देश पाकिस्तान है। ये पूरे विश्व में मनाया जाता है तथा लोगों को यह बताया जाता है कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने चाहिए तथा ऐसे काम नहीं करने चाहिए, जिनसे पर्यावरण को कोई भी नुकसान पहुँचे। आज इस आर्टिकल में हम आपको  विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम क्या होगी? प्रथम पर्यावरण दिवस कब मनाया गया? पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है उसको मनाने के उद्देश्य क्या है? जिसे सभी सवालों के जवाब से रहे हैं, तो चलिए जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के बारे में : 

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2021), इतिहास, थीम, महत्त्व और वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता 


History of World Environment Day-

5 जून, 1972 को संयुक्त राष्ट्र सभा ने विश्व पर्यावरण की स्थापना की थी। यह दिन मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन का पहला दिन था। 1974 में विश्व पर्यावरण दिवस को ‘Only One Earth’ की थीम के साथ मनाया गया था और तभी से हर वर्ष इस दिन को सभी देशों में मनाया जाता है। इस दिवस को सबसे पहले अमेरिका में मनाया गया था।

The theme of World Environment Day 2021 and 2020-

इस वर्ष 2021 की थीम है- Ecosystem Restoration जबकि, वर्ष 2020 की थीम थी- Celebrate Biodiversity.

 

Some Meaningful Quotes on Environment-

 

  • मैं ईश्वर को प्रकृति, जानवरों, पक्षियों तथा पर्यावरण में पा सकता हूँ.- पैट बकले
  • पक्षी पर्यावरण के संकेतक हैं, अगर वे खतरे में हैं तो हमें पता होना चाहिए कि हम भी जल्द ही खतरे में होंगे।- रोज़र टोरी पीटरसन
  • पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं।- महात्मा गाँधी
  • जो देश अपनी मिट्टी को नष्ट कर लेता है, वह खुद को नष्ट कर लेता है।- फ्रैंकलिन डी रूज़वेल्ट

Impact of our deeds on Environment in last few years-

World Environment Day 2021- विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2021 : थीम, इतिहास और वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाने की जरूरत | Latest Hindi Banking jobs_3.1

पर्यावरण के बदलने का सबसे बुरा प्रभाव विभिन्न प्रजातियों पर पड़ा है।  पिछले कुछ वर्षों की अगर रिपोर्ट देखें तो हमें पता चलता है कि लगभग 60000 प्रजातियां खतरें में हैं जिनमें जानवर, पक्षी तथा वनस्पतियाँ आदि शामिल हैं, जिसकी प्रमुख वजहों में हम मनुष्य भी शामिल हैं। 

 

2019 में आई कोविड-19 की महामारी में जहाँ आज सभी लोगों को अपने घरों में रहना पड़ रहा है वहीं इसका पर्यावरण पर सकारात्मक के साथ ही नकारात्मक प्रभाव भी पड़ रहा है। सकारात्मक ये कि घर से बाहर न जा पाने पर पर्यावरण को वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण आदि से बचने में लाभ हो रहा है जबकि नकारात्मक प्रभाव में वे कारण हैं जो हममें में अधिकतर लोग नहीं देख पा रहे। 

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति मास्क, ग्लव्स आदि जैसी चिकित्सीय वस्तुओं का प्रयोग कर रहा है लेकिन इनके निवारण का उचित प्रबंधन नहीं है जिस वजह से ये वातावरण को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। हम घरों में रहकर खुद को तो बचा लेंगे लेकिन जब तक हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली अपनी आदतों में बदलाव नहीं करते, पर्यावरण को नहीं बचाया जा सकता। 

आज एक ऐसा वक्त है जब हमें अपने कार्यों की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी और खुद की लालसाओं को त्यागकर पर्यावरण के दोहन से बचना चाहिए क्योंकि अगर ये पर्यावरण नहीं रहेगा तो हम भी जीवित नहीं रहेंगे। 

संयुक्त राष्ट्र के बारे में-

 

स्थापना- 24 अक्टूबर, 1945 (50 देशों के हस्ताक्षर के बाद)

मुख्यालय- मैनहैटन टापू, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

अध्यक्ष- ऐन्टोनियो गुटेरस (पुर्तगाल के, 1 जनवरी 2017 से)

सदस्य देश- 193

स्थाई सदस्य- चीन, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका

सबसे नया सदस्य देश- दक्षिणी सूडान (14 जुलाई, 2011 से) 

संयुक्त राष्ट्र में भारत शामिल हुआ- 24 अक्टूबर, 1945

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि- टी एस तिरुमूर्ती

इन्हें भी देखें-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *