Latest Hindi Banking jobs   »   List of Important Days in June...

List of Important Days in June 2021: जून 2021 में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिनों की सूची

List of Important Days in June 2021: जून 2021 में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिनों की सूची | Latest Hindi Banking jobs_2.1
List of Important Days in June 2021: National And International Important Dates in June | जून 2021  महत्वपूर्ण दिनों की List  – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस

Important Days in June 2021:  किसी भी परीक्षा की तैयारी करते समय हर उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण दिनों के बारे में पता होना जरूरी होता है, क्योंकि हर तरह की परीक्षाओं में इस तरह के प्रश्न देखे जाते हैं। सामान्यतः परीक्षाओं में 2-3 प्रश्न महत्वपूर्ण दिनों के बारे में पूछे जाते हैं। अगर एक उम्मीदवार को ये दिन याद होते हैं तो वो आसानी से 2-3 मार्क्स बाकी उम्मीदवारों से आगे हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको जून महीने के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में बताएँगे।


साल के हर महीने में ऐसे कुछ दिन होते हैं, जिन्हें किसी विशेष घटना को चिह्नित करने या स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। क्या आप जून के महीने में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिनों की सूची देख रहे हैं? हम आपको मई में महत्वपूर्ण दिनों की पूरी सूची प्रदान कर रहे हैं और प्रत्येक दिन के महत्व के साथ इसे बेहतर तरीके से समझने में आपकी सहायता कर रहे हैं।


List of Important Days In June | Important Days of June 

जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर्स में साल का छठा महीना है। आइए, जून के महीने में मनाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण दिनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 जनरल नॉलेज सेक्शन लगभग सभी competitive exam का महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं. जनरल नॉलेज के static GK के अंतर्गत महत्वपूर्ण दिवस जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाते हैं पूछे जाते हैं. यदि आप बैंक परीक्षा, सिविल सरकारी सेवा,  RBI, SSC या अन्य परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं या कर रहे हैं. तो ये दिवस आपकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. हम इस लेख के माध्यम से मई के महत्वपूर्ण दिनों की चर्चा करेंगे. आपको इन दिवस के माध्यम से अपनी तैयारी जरुर करनी चाहिए. क्योंकि प्रत्येक परीक्षा में कम से कम 2-3 प्रश्न महत्वपूर्ण तिथियों से पूछे जाते हैं.

प्रतियोगी परीक्षा में विशेष रूप से बैंकिंग क्षेत्र की परीक्षा में, आपके ज्ञान और सुव्यवस्थित कौशल की जाँच के लिए महत्वपूर्ण दिन(important day) पूछे जाते हैं हमने आपको पहले भी वर्ष के जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीनों के महत्वपूर्ण दिन प्रदान किये हैं.  यहां, हम आपको जून 2021 महीने के महत्वपूर्ण दिन प्रदान कर रहे हैं.  

Adda247 आपको हमेशा परीक्षा से पहले आपके करेंट अफेयर को मजबूत करने के लिए GA पावर कैप्सूल प्रदान करता है.  यहां, हम आपको जून 2021  महीने के महत्वपूर्ण दिन प्रदान कर रहे हैं.   


जून 2021 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची

जून के महत्वपूर्ण दिन | 

List of Important Days in June 2021 National and International days in Hindi 

  

                            महत्वपूर्ण दिनों की सूची (जून)
4 जून इंटरनेशनल डे ऑफ़ इनोसेंट चिल्ड्रेन विक्टिम ऑफ़ अग्रेशन
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस
7 जून अतंर्राष्‍ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे
8 जून विश्व महासागर दिवस
12 जून बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस
जून (दूसरा रविवार) पितृ दिवस
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस
17 जून विश्व डेजर्ट टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन और सूखा
20 जून विश्व शरणार्थी दिवस
21 जून विश्व संगीत दिवस
23 जून संयुक्त राष्ट्र सार्वजनिक सेवा दिवस
23 जून अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस
26 जून मादक पदार्थों के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
27 जून विश्व मधुमेह दिवस

प्रत्येक दिन का महत्व


4 जून: आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

International Day of Innocent Children Victims of Aggression ...

प्रत्येक वर्ष 4 जून को आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का, संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में बच्चों को होने वाली पीड़ा को स्वीकार करना है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण का शिकार हैं। बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। अगर उन्हें कम उम्र में हिंसा का सामना करना पड़ेगा तो यह उनके पूरे जीवन को प्रभावित करेगा। यह दिन बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।


5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस

World Environment Day - Green Earth Appeal

विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। यह उन प्रमुख साधनों में से एक है जिसके माध्यम से संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पर्यावरण के बारे में विश्व भर में जागरूकता को बढ़ाता है और राजनीतिक ध्यान आकर्षित करता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2020 के लिए थीम है, ‘टाइम फॉर नेचर’, साथ ही पृथ्वी पर जीवन और मानव विकास का समर्थन करने वाले आवश्यक बुनियादी ढांचे को प्रदान करने में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

 


8 जून : विश्व महासागर दिवस

World Ocean Day - Geographical Magazine

विश्व महासागर दिवस प्रत्येक वर्ष 8 जून को मनाया जाता है। यह न केवल हमारे महासागरों को सम्मान देने का, बल्कि उनके संरक्षण और बचाव का भी अनूठा अवसर प्रदान करता है। इसको मनाने का उद्देश्य हमारे जीवन में महासागर के महत्व और उन तरीकों की वैश्विक जागरूकता को बढ़ाना है, जिनके माध्यम से हम इसकी रक्षा कर सकते हैं। यह सुंदरता, सम्पदा और प्रतिज्ञा को एक साथ मनाने का दिन है।


12 जून: विश्व बाल श्रम विरोध दिवस

World Day Against Child Labour: 12 June

बाल श्रम विरोध दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जून को, बाल श्रम के वैश्विक मुद्दे और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई एवं प्रयास करने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने 2002 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस का शुभारंभ किया। यह दिवस बाल श्रमिकों की दुर्दशा को उजागर करने और उसमें सुधार करने के लिए सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिक संगठनों, नागरिक समाज के साथ-साथ दुनिया भर के लाखों लोगों को एक साथ लाता है।


जून (तीसरा रविवार): फादर्स डे

Father's Day 2017 Celebration : How to make it special for your Dad ?

अपने बच्चों और समाज के जीवन में पिता के योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाता है। फादर्स डे पितृत्व और पुरुष पालन-पोषण को महत्त्व देता है। हालाँकि यह दुनिया भर में अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है, लेकिन कई देश जून में तीसरे रविवार को यह दिवस मनाते हैं।


14 जून : विश्व रक्तदाता दिवस

The Importance of World Blood Donor Day - Paycare

दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रक्त दाताओं के योगदान को पहचानने के लिए मनाया जाता है। प्लाज्मा उपचारों से लेकर अनुसंधान और आपातकालीन उपयोगों तक, रक्तदान एक महत्वपूर्ण आधार रहा है, जिसने कई मौकों पर दुनिया को लाभ पहुंचाया है।


17 जून: मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने के लिए विश्व दिवस 

IWMI interviewed on World Day to Combat Desertification by SBS ...

प्रत्येक वर्ष 17 जून को मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने के लिए मनाया गया विश्व दिवस विश्व में लोगों को यह याद दिलाता है कि जब सभी स्तरों पर सहयोग होगा, समुदाय की मजबूत भागीदारी और समस्या-समाधान होगा, तब भूमि क्षरण उदासीनता हासिल की जा सकती है। यह दिन लोगों को स्थायी भूमि प्रबंधन पर देशों द्वारा की गई प्रगति याद दिलाता है और दुनिया में ऐसा क्या किया जाना चाहिए जिससे भूमि क्षरण उदासीनता गरीबी में कमी के लिए एक ठोस आधार प्रदान करे, इसके लिए भी मनाया जाता है।


20 जून: विश्व शरणार्थी दिवस

यह दिवस उन महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का सम्मान करता है, जो उत्पीड़न, संघर्ष और हिंसा के खतरे के तहत अपने देश को छोड़ने के लिए मजबूर होते हैं। यह शरणार्थियों के योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र और 100 से अधिक देशों में प्रतिवर्ष विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है।


21 जून: विश्व संगीत दिवस

History and Celebration of World Music Day | The Fête de la Musique

विश्व संगीत दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को 120 से अधिक देशों में मनाया जाता है, जिसमें इसका मूल देश फ्रांस भी शामिल है, जहां इसे शौकिया और पेशेवर संगीतकारों दोनों को सम्मानित करने के लिए ‘Fête de la Musique’ अर्थात्:- “संगीत का त्योहार” के रूप में जाना जाता है। पहला ‘Fête de la Musique’, पेरिस की सड़कों पर आयोजित किया गया था और कुछ वर्षों में वह बहुत सफल हुआ।


23 जून: संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

editor, Author at ItAllCounts - - Page 5 of 1425 June

20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित करके संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 23 जून को नामित किया है। लोक सेवकों द्वारा किए गए योगदान को उजागर करने के लिए कई आयोजन किए जाते हैं। इस दिन को दुनिया भर के विभिन्न सार्वजनिक सेवा संगठनों और विभागों द्वारा समुदाय में विकास और सुधार करने में लोक सेवकों की भूमिका को पहचानने के लिए कई आयोजन किए जाते हैं।


23 जून: अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस

International Widow's Day: 23 June

सभी आयु, क्षेत्रों और संस्कृतियों की विधवाओं की स्थिति को विशेष रूप से पहचानने के लिए, संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाता है। विधवाओं और उनके बच्चों के विरुद्ध दुर्व्यवहार आज मानव अधिकारों और विकास के लिए बाधाओं का सबसे गंभीर उल्लंघन है। दुनिया में लाखों विधवाएँ अत्यधिक गरीबी, अस्थिरता, हिंसा, बेघरता, बीमार स्वास्थ्य और कानून और रिवाज में भेदभाव सहती हैं।


26 जून: नशीली दवा के दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस 

Facts About International Day Against Drug Abuse And Illicit ...

नशीली दवा के दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस 1987 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहली बार मनाया गया था। नशीली दवाओं का सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। एचआईवी (HIV), हेपेटाइटिस और क्षयरोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण होने के अलावा, इसके कई दुष्प्रभाव हैं। इनमें आर्थिक हानि, असामाजिक व्यवहार जैसे चोरी, हिंसा और अपराध, सामाजिक कलंक और समाज का समग्र पतन भी शामिल हैं।



27 जून: विश्व मधुमेह दिवस

27 जून, 1991 को अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहले विश्व मधुमेह दिवस की घोषणा की थी। मधुमेह ने वर्तमान में दुनिया भर में 371 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित किया है और 2030 तक 552 मिलियन से अधिक के प्रभावित होने की उम्मीद है। विश्व मधुमेह दिवस को बीमारी का पता लगाने, लक्षण, जटिलताओं, उपचार और इसके संकल्प के लिए मनाया जाता है।

List of Important Days In May 2021: मई 2021 के महत्वपूर्ण दिनों की लिस्ट -राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस




FAQs:

Q. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

Q. आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस क्यों मनाया जाता है?

Ans. इस दिन को मनाने का मकसद दुनिया भर में उन बच्चों की पीड़ा को स्वीकार करना है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के शिकार हैं।

Q. विश्व बाल श्रम विरोध दिवस क्यों मनाया जाता है?

Ans. बाल श्रम विरोध दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जून को, बाल श्रम के वैश्विक मुद्दे और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई एवं प्रयास करने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए मनाया जाता है।

Q. विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है।

  

               adda247Bank Test Pack Online Test Series (Validity 12 Months)

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *