Latest Hindi Banking jobs   »   Nobel Prize in Peace 2020: वर्ल्ड...

Nobel Prize in Peace 2020: वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को मिला 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Prize in Peace 2020: वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को मिला 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार | Latest Hindi Banking jobs_3.1

 Nobel Prize in Peace 2020: नॉर्वे नोबेल समिति ने वर्ष 2020 का शांति नोबेल पुरस्कार दुनिया भर में भूखे लोगों की मदद करने वाले विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme) को देने की घोषणा की है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो भूख लोगों को भोजन उपलब्ध कराता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP  ने वर्ष 2019 में 88 देशों में करीब 100 मिलियन लोगों को सहायता मुहैया कराई, जो अत्यधिक खाद्य असुरक्षा और भूख के शिकार हुए थे।

IMPORTANT LINKS : 

The Nobel Prize in Literature 2020 : अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

  1. Nobel Prize 2020 : मेडिसिन और फिजिक्स के क्षेत्र में किसे और क्यों मिला यह पुरस्‍कार
  2. Nobel Prize for Chemistry 2020 : Emmanuelle Charpentier और Jennifer A. Doudna को मिला पुरस्कार

 


World Food Programme क्या है | वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के बारे में:

  • देखा जाए, तो विश्व खाद्य कार्यक्रम मानव जाति की भलाई के लिए शुरू किया गया एक प्रयास है ताकि दुनिया के सभी राष्ट्र समर्थन और सहायता करने में सक्षम हों।आसान शब्दों में कहें तो विश्‍व खाद्य कार्यक्रम भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर केन्द्रित संयुक्‍त राष्‍ट्र एजेंसी है
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) भूख से निपटने के लिए संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों में शांति के लिए बेहतर स्थिति में योगदान देने और युद्ध और संघर्ष के हथियार के रूप में भूख के इस्तेमाल को रोकने के प्रयासों में एक ड्राइविंग फोर्स के रूप में कार्य करने के लिए एक प्रयास है।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2015 में भूख की समस्या को खत्म करने इसे सतत विकास लक्ष्यों में शामिल किया गया था। डब्ल्यूएफपी इस लक्ष्य को साकार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख हथियार है। हाल के वर्षों में, स्थिति ने नकारात्मक मोड़ ले लिया है।
 


आपको बता दें कि इससे पहले, मेडिसिन, रसायन विज्ञान और भौतिकी सहित साहित्य के क्षेत्र में साल 2020 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है. 

  • हेपटाइट‍िस C वायरस की खोज करने वाले वैज्ञानिकों हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 
  • रसायन विज्ञान के क्षेत्र में ‘जीनोम एडिटिंग’ की पद्धति का विकास करने के लिए इमैनुएल चारपेंटियर और जेनीफर डॉडना को नोबेल पुरस्कार दिया गया.  
  • अमेरिकी कवियत्री लुई ग्लक को साहित्य के क्षेत्र में उनकी बेमिसाल काव्य आवाज़ के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 
  • वहीं, भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में रोजर पेनरोस को ब्लैक होल की खोज के लिए जबकि रिनहार्ड गेनजेल ओर एंड्रेया गेज को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया.

    नोबेल पुरस्कार की राशि 

    नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (भारतीय मुद्रा 8.27 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है. स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है.

    You may also like to read:

     जनवरी  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची     

     फरवरी  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

     मार्च  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

     अप्रैल 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची    

     मई  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

     जून 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

     जुलाई 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची  

     अगस्त  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

    सितम्बर 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची


    Important national and international Days in October 2020 : महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *