Latest Hindi Banking jobs   »   Nobel Prize 2020 : मेडिसिन और...

Nobel Prize 2020 : मेडिसिन और फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा, जानें किसे और क्यों मिला यह पुरस्‍कार

  Nobel Prize 2020 : मेडिसिन और फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा, जानें किसे और क्यों मिला यह पुरस्‍कार | Latest Hindi Banking jobs_3.1
साल 2020 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो चुकी हैं. अब तक दो क्षेत्रों के यानी फिजियोलॉजी या मेडिसिन और फिज़िक्स में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई है. आइए, जानते हैं किन वैज्ञानिकों को इन दोनों क्षेत्रों में क्यों और किसलिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है:  


फिजिक्स नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Physics 2020)  

Nobel Prize 2020 : मेडिसिन और फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा, जानें किसे और क्यों मिला यह पुरस्‍कार | Latest Hindi Banking jobs_4.1


  • फिजिक्स (भौतिकी) का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Physics 2020) Roger Penrose को Reinhard Genzel और Andrea Ghez के साथ संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गयी है। 
  • वर्ष 2020 के फिजिक्स नोबेल पुरस्कार को दो भागो में विभाजित किया गया है, इसमें से आधा पुरस्कार रोजर पेनरोज़ (Roger Penrose) को उनकी black hole formation is a robust prediction of the general theory of relativity यानि ब्लैक होल की उत्पत्ति सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान खोज के लिए दिया गया है. 
  • दूसरा आधा भाग 
  • दूसरा आधा भाग हमारी गैलेक्सी के केंद्र में सुपरमैसिव कॉम्पेक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए रेइनहार्ड गेनजल (Reinhard Genzel) औरएंड्रिया घेज़ (Andrea Ghez) को संयुक्त रूप से दिया गया है।



कौन हैं ये वैज्ञानिक , जानते हैं इनके बारे में ?

रोजर पेनरोज (Roger Penrose) के बारे में 

  • रोजर पेनरोज़ का जन्म 1931 में ब्रिटेन के कोलचेस्टर में हुआ था.
  • कैम्ब्रिज, ब्रिटेन से 1957 में पीएचडी
  • ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर

    रेइनहार्ड गेनजल (Reinhard Genzel) के बारे में

    • रेइनहार्ड गेनजल का जन्म, 1952 में जर्मनी के बैड होम्बर्ग वोर डेर होहे में हुआ था.
    • 1978 में बॉन विश्वविद्यालय, जर्मनी से पीएचडी.
    • मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल फिजिक्स गार्चिंग, जर्मनी के निदेशक और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, यूएसए में प्रोफेसर.

    एंड्रिया घेज़ (Andrea Ghez) के बारे में

    • एंड्रिया घेज़ का जन्म 1965 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था.
    • 1992 में कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान, पसादेना, संयुक्त राज्य अमेरिका से पीएचडी.
    • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स, अमेरिका में प्रोफेसर.

    फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 नोबेल पुरस्कार (Physiology or Medicine nobel prize 2020)

    Nobel Prize 2020 : मेडिसिन और फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा, जानें किसे और क्यों मिला यह पुरस्‍कार | Latest Hindi Banking jobs_5.1


    • मेडिस‍िन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार हेपटाइट‍िस C वायरस की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार द‍िया गया है।
    • फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 में नोबेल पुरस्कार – हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। 
    • नोबेल समिति के प्रमुख, थॉमस पेरल्मन ने स्टॉकहोम में विजेताओं की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार उन तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है जिन्होंने रक्त-जनित हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक योगदान दिया है, जो एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है, जो दुनिया भर के लोगों में सिरोसिस और यकृत कैंसर का कारण बनती है।

    दरअसल, हार्वे जे. ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम. राइस ने सेमिनल डिस्कवरी की हैं, जिसके कारण एक नावेल  वायरस, हेपेटाइटिस C वायरस की पहचान हुई। उनकी इस खोज से पहले, हेपेटाइटिस A और B वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन रक्त-जनित हेपेटाइटिस के अधिकांश मामले कभी स्पष्ट नही हो सके थे। हेपेटाइटिस C वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और रक्त परीक्षण और नई दवाओं को संभव बनाया जिसने लाखों लोगों की जान बचाई है।

    You may also like to read:

     जनवरी  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची     

     फरवरी  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

     मार्च  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

     अप्रैल 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची    

     मई  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

     जून 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

     जुलाई 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची  

     अगस्त  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

    सितम्बर 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची


    Important national and international Days in October 2020 : महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *