Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB MAINS 2020 HINDI SECTION...

IBPS RRB MAINS 2020 HINDI SECTION | सामान्य हिन्दी के प्रश्न (General Hindi Language) quiz : गद्यांश में रिक्त स्थानों की पूर्ति और वाक्य में त्रुटी से संबंधित प्रश्न

हिन्दी भाषा (HINDI LANGUAGE) Quiz 2020 | Question and Answers

हम सभी जानते हैं कि स्टूडेंट्स की पहली पसंद सरकारी नौकरी पाना यानी गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब करना है. यह सेक्टर उम्मीदवारों को अच्छा पे स्केल देता  है साथ ही जॉब सिक्योरिटी भी देता हैं. इस समय सबसे अधिक जॉब वकेंसी भी बैंकिंग सेक्टर सरकारी और प्राइवेट में निकलती है. ऐसे में हिंदी मीडियम या हिंदी भाषी क्षेत्र  के स्टूडेंट्स  (उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेशको भी सरकारी नौकरियों में ढेरों अवसर मिलते हैं. वे मंत्रालयों, संस्थानों या बैंकिंग और बीमा सेक्टर में जॉब कर सकते हैं.   

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि IBPS ने  IBPS RRB prelims 2020 का आयोजन सफलता पूर्वक कर लिया है. अब IBPS RRB Assistant Mains 2020 मेंस परीक्षा के प्रिपरेशन का समय है, आप IBPS RRB prelims cut off 2020 या IBPS RRB prelims result 2020 का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं. क्योंकि, परीक्षा की तारीख कभी भी आ सकती है. इसलिए, आपको हिंदी सेक्शन तैयारी भी उसी तरह करनी है जैसे आप अंग्रेजी सेक्शन की करते हैं। आज हम आपको सामान्य हिंदी के गद्यांश में रिक्त स्थानों की पूर्ति और वाक्य में त्रुटी से संबंधित प्रश्न से सम्बंधित प्रश्न दे रहे हैं : 


निर्देश (1-10): नीचे दिए गए प्रत्येक परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएँ परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पाँचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है।  आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है।                                 

यदि कहा जाए कि भारत आज भी ..(01)..का देश है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी मगर साथ-साथ यह भी सत्य है कि भारतीय समाज धीरे-धीरे ..(02)..की ओर अग्रसर है। प्रति दस वर्षों में होने वाली जनगणना से हमें इसकी ..(03).. मिलती है। दूसरी ओर हमारे गाँवों की संरचना में भी काफी ..(04).. आ गए हैं और अनेक गाँवों में शहरों जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं । इन परिस्थितियों में गाँवों एवं कस्बों के छोटे-छोटे धंधों जिन्हें ..(05).. उद्‌योग कहा जाता है, उनमें भारी बदलाव आते दिखाई पड़ रहे हैं । बहुत से कुटीर उद्‌योग बड़े उद्‌योगों से मुकाबला न कर पाने के कारण संकटग्रस्त स्थिति में हैं अथवा समाप्त हो गए हैं। भारत में कुटीर उद्‌योगों में ..(06)..अंग्रेजी शासनकाल की नीतियों के कारण पहली बार आना आरंभ हुआ था जबकि उस समय भारत में उद्‌योगों के नाम पर केवल कुटीर उद्‌योग ही व्याप्त थे। गाँव-गाँव में हथकरघा, हस्तशिल्प, तेल पेरने का ..(07).. जैसे विभिन्न उद्‌योग निजी स्तर पर स्थापित थे और ग्रामीण रोजगार के प्रमुख साधन थे। इंग्लैंड में औद्‌योगिक क्रांति के फलस्वरूप वहाँ बड़ी-बड़ी मिलों की स्थापना की गयी उसके लिए ..(08)..माल मुख्यतया भारत से सस्ते दामों पर मँगाया जाता था। फिर तैयार माल भारत की मंडियों में ऊँची कीमतों पर बेचा जाता था । इस प्रक्रिया के लंबे समय तक चलते रहने के कारण भारतीय कुटीर उद्‌योग ..(09).. हो गया। बाद में गाँधीजी ने चरखे से घर-घर सूत ..(10)..के लिए लोगों को प्रेरित किया जिससे स्थिति थोड़ी सँभली।     

               

Q1. (a)    सभ्यताओं                     (b)     संस्कृतियों                      (c) गाँवों   

      (d)   नगरों                      (e) इनमें से कोई नहीं

Q2. (a)  नगरीकरण                            (b) नवीकरण                                 (c) आधुनिकता 

        (d) तकनीक                               (e) इनमें से कोई नहीं

Q3. (a)    व्याख्या                      (b)  विवरण                          (c) समाचार 

            (d)    जानकारी              (e) इनमें से कोई नहीं

Q4. (a)  उन्नति            (b) परिवर्तन                               (c) अंतर 

      (d) नियोजन                     (e) इनमें से कोई नहीं

Q5. (a)    कुटीर               (b)  लघु                (c) मझौले 

        (d)        घरेलु                        (e) इनमें से कोई नहीं

Q6. (a)    विकास                     (b)   वृद्धि                       (c) ह्रास

     (d)    झुकाव                     (e) इनमें से कोई नहीं

Q7. (a)    यंत्र                 (b)    मशीन                (c)    उपकरण              

         (d) कोल्हू            (e) इनमें से कोई नहीं

Q8. (a)  आवश्यक                   (b) कच्चा               (c) पर्याप्त 

       (d) उपयोगी                (e) इनमें से कोई नहीं

Q9.    (a)      विकसित                   (b)   आरम्भ                    (c)  नष्टप्राय      

          (d)     स्थापित                     (e) इनमें से कोई नहीं



Q10.   (a)   उपजाने                         (b)   कातने                                (c) बनाने 

             (d)  काटने                        (e) इनमें से कोई नहीं       
                                                   

निर्देश (11-15) नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिन्हें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। त्रुटी अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटी  रहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटीरहित’ दीजिए।     


                                                           

Q11. कुछ पक्षी ऐसे होते(A)/ हैं कि यदि उन्हें परेशान न (B)/ किया जाए तो वे घंटों चुपचाप (C)/ पेड़ में दुबके घिरे रहते हैं।(D)/ त्रुटीरहित (E) 

(a) A

(b) B               

(c) C

(d) D 

(e) E

Q12. एक तरफ देश के भंडारी (A)/ खाद्यान्नों से भरे हुए हैं(B)/ और दूसरी तरफ लोग (C)/ भूख से मर रहे हैं (D)/ त्रुटीरहित (E) 

(a) A

(b) B               

(c) C

(d) D 

(e) E

Q13. हम प्रकृति को जितना समझने (A)/ का कोशिश करते हैं, उसके (B)/  उतने ही गूढ़ रहस्य (C)/ हमारे सामने खुलते जाते हैं। (D)/ त्रुटीरहित (E) 

(a) A

(b) B               

(c) C

(d) D 

(e) E

Q14.  कई समय से मन में था(A)/ कि कोई ऐसी सूरत बने कि (B)/ पुराने सारे दोस्त यार एक (C)/ साथ मिल बैठें और गुजरे वक्त का हिसाब किताब करें।(D)/ त्रुटीरहित ।(E)    

(a) A

(b) B               

(c) C

(d) D 

(e) E

Q15. नेताजी द्वारा (A) लागू की गई इस प्रणाली से (B)/ जनता के अंदर (C)/ असंतोष फ़ैल गया है।(D)/ कोई त्रुटी नहीं (E)                                                          

(a) A

(b) B               

(c) C

(d) D 

(e) E    



           

IBPS RRB 2020 mains 2020 Hindi Language preparation : किस टॉपिक से आते हैं कितने प्रश्न  



Solutions                           

            

S1. Ans. (c): 

Sol. यहाँ ‘गाँवों’ का प्रयोग उचित है। 

S2. Ans. (a): 

Sol.  यहाँ  ‘नगरीकरण’ का प्रयोग उचित है।                                                                                                 

S3. Ans. (d): 

Sol. यहाँ ‘जानकारी’ का प्रयोग उचित है।      

S4. Ans. (b): 

Sol. यहाँ ‘परिवर्तन’ का प्रयोग उचित है। 

S5. Ans. (a):

Sol. यहाँ ‘कुटीर’ का प्रयोग उचित है।    

S6. Ans. (c):

Sol. यहाँ ‘ह्रास’ का प्रयोग उचित है। 

S7. Ans. (d):                

Sol. यहाँ ‘कोल्हू’ का प्रयोग उचित है।   

S8. Ans. (b): 

Sol. यहाँ ‘कच्चा’ का प्रयोग उचित है। 

S9. Ans. (c): 

Sol.  यहाँ  ‘नष्टप्राय’ का प्रयोग उचित है।   

S10. Ans. (b):

Sol. यहाँ ‘कातने’ का प्रयोग उचित है।                    

S11. Ans. (d) : 

Sol. यहाँ ‘पेड़ में दुबके घिरे रहते हैं’ के स्थान पर ‘पेड़ में दुबके बैठे रहते हैं’ का प्रयोग उचित है।  

S12. Ans. (a) : 

Sol. यहाँ ‘एक तरफ देश के भंडारी’ के स्थान पर ‘एक तरफ देश के भंडार’ का प्रयोग उचित है।  

S13. यहाँ Ans. (b) :                                 

Sol. यहाँ ‘का कोशिश करते हैं, उसके’ के स्थान पर ‘की कोशिश करते हैं, उसके’ का प्रयोग उचित है।    

S14. Ans. (a) : 

Sol. यहाँ ‘कई समय से मन में था’ के स्थान पर ‘काफी समय से मन में था’ का प्रयोग उचित है।              

S15. Ans. (c):                                             

Sol. यहाँ ‘जनता के अंदर’ के स्थान पर ‘जनता में’ का प्रयोग उचित है।                                                                  


इन्हें भी पढ़ें : ??




Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *