Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB MAINS 2020 HINDI SECTION...

IBPS RRB MAINS 2020 HINDI SECTION : सामान्य हिन्दी के प्रश्न (General Hindi Language) quiz | वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति और वाक्य में त्रुटी से संबंधित प्रश्न

IBPS RRB MAINS 2020 HINDI SECTION : सामान्य हिन्दी के प्रश्न (General Hindi Language) quiz | वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति और वाक्य में त्रुटी से संबंधित प्रश्न | Latest Hindi Banking jobs_2.1

हिन्दी भाषा (HINDI LANGUAGE) Quiz 2020 | Question and Answers

हम सभी जानते हैं कि स्टूडेंट्स की पहली पसंद सरकारी नौकरी पाना यानी गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब करना है. यह सेक्टर उम्मीदवारों को अच्छा पे स्केल देता  है साथ ही जॉब सिक्योरिटी भी देता हैं. इस समय सबसे अधिक जॉब वकेंसी भी बैंकिंग सेक्टर सरकारी और प्राइवेट में निकलती है. ऐसे में हिंदी मीडियम या हिंदी भाषी क्षेत्र  के स्टूडेंट्स  (उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेशको भी सरकारी नौकरियों में ढेरों अवसर मिलते हैं. वे मंत्रालयों, संस्थानों या बैंकिंग और बीमा सेक्टर में जॉब कर सकते हैं.   

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि IBPS ने  IBPS RRB prelims 2020 का आयोजन सफलता पूर्वक कर लिया है. अब IBPS RRB Assistant Mains 2020 मेंस परीक्षा के प्रिपरेशन का समय है, आप IBPS RRB prelims cut off 2020 या IBPS RRB prelims result 2020 का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं. क्योंकि, परीक्षा की तारीख कभी भी आ सकती है. इसलिए, आपको हिंदी सेक्शन तैयारी भी उसी तरह करनी है जैसे आप अंग्रेजी सेक्शन की करते हैं। आज हम आपको सामान्य हिंदी के वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति और वाक्य में त्रुटी से संबंधित प्रश्न दे रहे हैं : 


निर्देश (1-5) : नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए पांच विकल्प दिए गए हैं. उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिये.


Q1. आप पधारिए और ………… ग्रहण कीजिए। 

(a) आसन्न

(b) व्यसन

(c) असन

(d) आसन

(e) इनमें से कोई नहीं


Q2. सभी भारतीय भगवद्गीता के ………… से परिचित हैं। 

(a) गुणगान

(b) माहात्म्य

(c) नैरात्म्य

(d) अभिज्ञान

(e) इनमें से कोई नहीं


Q3. …………. का नाम जीवन है और स्थिरता का मृत्यु। 

(a) स्थिति

(b) गति

(c) नियति

(d) सुमति

(e) इनमें से कोई नहीं


Q4. शिव का तांडव भी उतना ही मनोहारी है जितना कि …………. 

(a) रास

(b) महारास

(c) लास्य

(d) उल्लास

(e) इनमें से कोई नहीं


Q5. वृद्धा ने बौद्ध भिक्षु को …………. दी। 

(a) दीक्षा

(b) परीक्षा

(c) भिक्षा

(d) बुभुक्षा

(e) इनमें से कोई नहीं



Directions (6-10) नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिन्हें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। त्रुटी अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटी  रहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटीरहित’ दीजिए।                        

Q6. अगर अनुराधा को (A)/ मुझसे बात नहीं करना था (B)/ तो वह मेरे यहाँ (C)/ आई ही क्यों?(D)/ त्रुटीरहित (E)        

(a) A

(b) B              

(c) C

(d) D

(e) E 

 


Q7. उस सड़क पर (A)/ दो-दो मील पर (B)/ एक-एक पत्थर (C)/ लगा हुआ था। (D)/ त्रुटीरहित (E) 

(a) A

(b) B

(c) C

(d) D

(e) E

 


Q8. यह बात (A)/ एक उदाहरण से (B)/ अच्छी तरह (C) समझाया जा सकता है।(D)/  त्रुटीरहित (E)

(a) A

(b) B

(c) C

(d) D    

(e) E

 


Q9. अपनी माँ के (A)/ डाँटने पर भी (B)/ वह इतनी रोती है (C) कि हम सब तंग हो जाते हैं।(D)/ त्रुटीरहित (E)

(a) A

(b) B

(c) C

(d) D

(e) E      

 

Q10. मेरे मन ने (A)/ ऐसी दुर्घटना (B)/ घट जाने की (C)/ कल्पना भी न की थी। (D)/ त्रुटीरहित (E) 

(a) A        

(b) B

(c) C

(d) D

(e) E


Q11. पेरिस समझौते को (A)/ विश्व बिरादरी का एक (B)/  ऐतिहासिक पहल के तौर पर(C)/  प्रचारित किया गया था। (D)/ त्रुटिरहित (E)        

(a) A

(b) B    

(c) C

(d) D

(e) E 

 

Q12. स्कूलों में संसाधनों की कमी, शिक्षा (A)/ के प्रति माता-पिता ने उदासीनता (B)/  पाठ्यक्रम के स्तर आदि के बारे में (C)/ सोच-सोच कर बड़ी निराशा होती है। (D) त्रुटीरहित (E)   

(a) A

(b) B    

(c) C

(d) D

(e) E 

 


Q13. भूकंप के जबदरस्त झटके(A)/  लगने से जान-माल का नुकसान (B)/ तो हुआ ही, बच्चों के मन से  (C)/ हमेशा के लिए डर बैठ गया। (D) त्रुटीरहित (E)

(a) A

(b) B    

(c) C  

(d) D

(e) E 

 


Q14.  हमारे समाज से भ्रष्टाचार का सफाया (A)/ तभी हो सकता है जब प्रत्येक (B)/ यह ठान ले कि किसी भी  व्यक्ति को (C)/ न घुस ही देनी है न तो लेनी है। (D) त्रुटीरहित (E)

(a) A

(b) B    

(c) C

(d) D

(e) E 

 


Q15.  यह तय है कि साधारणतम नागरिक (A)/ अपने अधिकारों और कर्तव्यों के (B)/ प्रति जितना जागरूक होगा, समाज (C)/  में परिवर्तन उतनी ही तेजी से आएगा। (D) त्रुटीरहित (E)        

(a) A        

(b) B    

(c) C

(d) D

(e) E 




उत्तर  


S1. Ans. (d) आसन; आसन का अर्थ है, बैठना।  

S2. Ans. (b) माहात्म्य;  भगवद्गीता के माहात्म्य यानी गौरव से हम सभी परिचित है।  

S3. Ans. (b) गति; गति का नाम जीवन है और स्थिरता का मृत्यु।

S4. Ans. (c) लास्य;  लास्य वह नृत्य कहलाता है, जिसमें कोमल अंग-भंगियों के द्वारा मधुर भावों का प्रदर्शन होता है।


S5. Ans. (c) भिक्षा; साधु और सन्यासियों द्वारा भिक्षा माँग कर खाना योग परम्परा का एक हिस्सा है।

S6. Ans. (b):

Sol. यहाँ ‘मुझसे बात नहीं करना था’ के स्थान पर ‘मुझसे बात नहीं करनी थी’ का प्रयोग उचित है।                                      

S7. Ans. (e) : 

Sol. यह वाक्य त्रुटिरहित है।  

S8. Ans. (d) : 

Sol. यहाँ ‘समझाया जा सकता है’ के स्थान पर ‘समझाई जा सकती है’ का प्रयोग उचित है। 

S9. Ans. (c):     

Sol. यहाँ ‘वह इतनी रोती है’ के स्थान पर ‘वह इतना रोती है’ का प्रयोग उचित है।     

S10. Ans. (c):    

Sol. यहाँ ‘घट जाने की’ के स्थान पर ‘घटित होने की’ का प्रयोग उचित है।       

S11. Ans. (b):

Sol. यहाँ ‘विश्व बिरादरी का एक’ के स्थान पर ‘विश्व बिरादरी की एक’ का प्रयोग उचित है।                                  

S12. Ans. (b): 

Sol. यहाँ ‘के प्रति माता-पिता ने उदासीनता’ के स्थान पर ‘के प्रति माता-पिता की उदासीनता’ का प्रयोग उचित है। 

S13. Ans. (c):

Sol. यहाँ ‘तो हुआ ही, बच्चों के मन से’ के स्थान पर ‘तो हुआ ही, बच्चों के मन में’ का प्रयोग उचित है।      

S14. Ans. (d):     

Sol. यहाँ ‘न घुस ही देनी है न तो लेनी है’ के स्थान पर ‘न घूस देनी है न लेनी है’ का प्रयोग उचित है। 

S15. Ans. (a):                       

Sol. यहाँ ‘यह तय है कि साधारणतम नागरिक’ के स्थान पर ‘यह तय है कि साधारण नागरिक’ का प्रयोग उचित है।      

इन्हें भी देखें –


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *