Latest Hindi Banking jobs   »   07th January Daily Current Affairs 2023:...

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 07 जनवरी, 2023 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: North East Krishi Kumbha-2023, Purple Fest, World’s first Palm-leaf Manuscript Museum, Equitas Small Finance Bank, Axis Bank आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 17 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 17 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

खेल

 

हैदराबाद पहली बार फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस की मेजबानी करेगा

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_50.1

फॉर्मूला ई रेस का आयोजन अगले साल 11 फरवरी को पहली बार भारत में होगा जब हैदराबाद रेस की मेजबानी करेगा। आयोजकों ने इसकी पुष्टि की। बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अक्तूबर 2013 में फॉर्मूला वन इंडियन ग्रां प्री के आयोजन के बाद देश में यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय रेस होगी जो हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।

भारत के अलावा ब्राजील भी 25 मार्च को पहली बार फॉर्मूला ई रेस की मेजबानी करेगा। फॉर्मूला ई और मोटरस्पोर्ट्स की संचालन संस्था फिया ने आगामी नौवें सत्र (2022-23) का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया। चैंपियनशिप का चौथा दौर भारत के हैदराबाद में 11 फरवरी को होगा जबकि ब्राजील के प्रशंसक 25 मार्च को सातवें दौर में साओ पाउलो ई-प्री देख पाएंगे।

 

राष्ट्रीय

 

भारत विश्व स्तर पर बन गया है तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_60.1

भारत में तेजी से बढ़ते ऑटो सेक्टर (Auto Sector) की चमक अब विश्व स्तर पर दिखने लगी है। निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पिछले साल गाड़ियों की बिक्री में जापान को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर चीन है, जबकि दूसरे स्थान पर अमेरिका है।

निक्केई एशिया के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियां चीन में बिकी हैं। चीन में कुल 26.27 मिलियन वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं, दूसरे नंबर पर आने वाला अमेरिका 15.4 मिलियन वाहनों की बिक्री के साथ है।

 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ‘पूर्वोत्तर कृषि कुंभ-2023’ का उद्घाटन किया

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_70.1

मेघालय में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तीन दिन तक चलने वाले पूर्वोत्तर कृषि कुंभ-2023 का उद्घाटन किया। तोमर पूर्वोत्‍त्‍र पहाड़ी क्षेत्र, उमियम के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के अनुसंधान परिसर के 49वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।

कृषि मंत्री ने री भोई जिले के किरदेमकुलई में कृषि महाविद्यालय के प्रशासनिक सह शैक्षणिक खंड कार्यालय और बालिका छात्रावास का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर हमारे देश का स्वर्ग है और मेघालय का भौगोलिक परिदृश्य ऐसा है कि सभी प्रयास करने पर इसे विकसित किया जा सकता हैं।

 

पुस्तक-लेखक

 

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर संजीव सान्याल की नई पुस्तक ‘क्रांतिकारी’

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_80.1

इतिहास पर कई दृष्टिकोण हैं, और उनमें से बहुत से लेखक और उसके वैचारिक लक्ष्यों से प्रभावित हैं। इतिहास के स्वीकृत संस्करण के रूप में एक परिप्रेक्ष्य जितना अधिक विकृत होता है, उतना ही अधिक समय तक इसका प्रभाव रहता है।

200 से अधिक वर्षों तक ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अधीन रहने वाले और 11वीं शताब्दी से लगातार बाहरी आक्रमण के अधीन रहने वाले भारतीयों पर जो इतिहास थोपा गया है, वह भी उनका अपना नहीं है।

 

रैंक-रिपोर्ट

 

महिलाओं को रोजगार देने के मामले में दक्षिण भारत के शहर आगे, शीर्ष पर चेन्नई

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_90.1

रोजगार के लिहाज से दक्षिण भारत के शहर महिलाओं के लिए बेहतर हैं। इस मामले में चेन्नई नंबर 1 पर है। इसके बाद पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई लिस्ट में है। ये आंकड़ा अवतार (Avatar) की एक रिपोर्ट में सामने आया है। अवतार, वर्कप्लेस को लेकर गणना करती है।

इस रिपोर्ट में भारत के 111 शहरों की लिस्ट दी गई है, जो महिलाओं के रोजगार के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के मापदंडों पर खरे उतरते हैं। दस लाख से अधिक आबादी वाले टॉप 10 शहरों की लिस्ट में अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, कोलकाता, कोयंबटूर और मदुरै शामिल हैं।

 

विविध

 

पुरुषोत्तम रूपाला ने 29 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों और कॉल सेंटरों का उद्घाटन किया

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_100.1

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 05 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में 29 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (एमवीयू) और केंद्रीकृत कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। इन एमवीयू को यूनिफार्म हेल्पलाइन नंबर 1962 के साथ एक केंद्रीकृत कॉल सेंटर द्वारा संचालित किया जाएगा।

इनमें पशुपालक/पशुधन मालिकों से कॉल प्राप्त किए जाएंगे और पशु चिकित्सक आपातकालीन स्थिति के आधार पर मामलों की प्राथमिकता तय करेंगे और उन्हें किसान के घर तक पहुंचने के लिए निकटतम एमवीयू में भेजेंगे।

 

भारत के लिए 1901 के बाद 2022 पांचवां सबसे गर्म साल: IMD

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_110.1

देश में 1901 के बाद से साल 2022 को पांचवा सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1901 से ही मौसम संबंधी रिकॉर्ड रखना शुरू किया था।

मौसम विभाग कार्यालय ने 2022 के दौरान भारत की जलवायु पर दिए एक बयान में कहा कि जमीन की सतह का वार्षिक औसत तापमान लंबी अवधि के औसत से 0.51 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जो कि 1981-2010 की अवधि का औसत तापमान है।

 

संस्कृति मंत्रालय ने 50 एएसआई-संरक्षित स्मारकों के लापता होने की रिपोर्ट दी

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_120.1

देश में केंद्र सरकार की ओर से संरक्षित 50 स्मारक गायब हो गए हैं। केंद्र सरकार ने इस संबंध में संसद में जानकारी दी है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि देश के 3,693 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों (Centrally Protected Monuments) में से 50 स्मारक लापता हैं।

केंद्र सरकार ने कहा है कि स्मारकों का गायब होना गंभीर चिंता की बात है। लापता स्मारकों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 11 स्मारक शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा में दो-दो स्मारक गायब बताए गए हैं। इस लिस्ट में असम, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों के स्मारक भी शामिल हैं।

 

पुरस्कार

 

जालना और नागपुर पुलिस ने जीता ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का खिताब

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_130.1

महाराष्ट्र में जालना जिला पुलिस और नागपुर शहर की पुलिस ने 2021 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का पुरस्कार जीता है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने, आधुनिक तकनीक का उपयोग करने, सामुदायिक पुलिसिंग और प्रशासन विकसित करने के विभिन्न वर्गों के तहत राज्य पुलिस को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) कुलवंत सारंगल द्वारा 3 जनवरी को विजेताओं ने नाम की घोषणा की गई।

 

नियुक्ति

 

डॉ विनय प्रकाश सिंह ने एशियाई प्रशांत डाक संघ के महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_140.1

डॉ विनय प्रकाश सिंह ने 1 जनवरी 2023 को एशियन पैसिफिक पोस्टल यूनियन (एपीपीयू) के महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह पहली बार है कि कोई भारतीय ,डाक क्षेत्र में किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन का नेतृत्व कर रहा है।

डॉ सिंह 4 साल तक पद पर बने रहेंगे। पूर्व सदस्य (कार्मिक), डाक सेवा बोर्ड, डाक विभाग, डॉ. विनय प्रकाश सिंह को अगस्त-सितंबर 2022 के दौरान बैंकॉक में आयोजित 13वीं एपीपीयू कांग्रेस के दौरान महासचिव के रूप में चुना गया था।

 

राज्य

 

गोवा में 6 से 8 जनवरी तक होगा देश के पहले पर्पल फेस्ट का आयोजन

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_150.1

देश के पहले पर्पल फेस्ट का आयोजन गोवा में 6 से 8 जनवरी तक होगा। इस आयोजन का मकसद भारत में दिव्यांगता के प्रति भेदभाव, कलंक और रूढ़िवादिता जैसी बाधाओं को दूर करना है। पर्पल फेस्ट के आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

गोवा में होने जा रहे इस फेस्ट के आयोजकों के मुताबिक, ‘हमारे देश में खेल का बड़ा महत्व है और एक बड़ी दिव्यांग आबादी होने की वजह से इस बड़े समुदाय के लिए भी खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है।’

 

बैंकिंग

 

एसबीआई एमएफ को इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 10% हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_160.1

भारतीय रिजर्व बैंक ने एसबीआई म्यूचुअल फंड की योजनाओं के माध्यम से इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड को अपनी मंजूरी दे दी। फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड और डीएसपी म्यूचुअल फंड को भी बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में खरीदारी गतिविधि में वृद्धि देखी गई, अन्यथा कमजोर व्यापक बाजार में शेयर की कीमत 7% तक बढ़ गई और एक नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई।

 

एक्सिस बैंक ने व्यवसायों के लिए पूर्णत: डिजिटल चालू खाता लॉन्च करने हेतु ओपन के साथ किया सहयोग

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_170.1

भारत निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, एक्सिस बैंक ने एसएमई, फ्रीलांसरों, होमप्रेन्योर सहित अपने ग्राहकों के लिए पूर्णत: नेटिव डिजिटल करंट अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान करने हेतु दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल बैंकिंग उद्यम, ओपन के साथ साझेदारी की है।

यह साझेदारी भुगतान, लेखा, पेरोल, अनुपालन, व्यय प्रबंधन और कई अन्य सेवाओं सहित व्यापार प्रबंधन के लिए ओपन के समग्र वित्तीय स्वचालन उपकरणों के साथ-साथ एक्सिस बैंक का संपूर्ण बैंकिंग अनुभव विशाल व्यावसायिक समुदाय को उपलब्ध कराती है।

 

सरकार ने लद्दाख की संस्कृति, भाषा और रोजगार की रक्षा के लिए समिति गठित की

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_180.1

केंद्र सरकार ने लद्दाख की विशिष्ट संस्कृति, भाषा और रोजगार के संरक्षण के लिए एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया है। इस समिति में 17 सदस्‍य होंगे, जिसकी अध्‍यक्षता गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे।

उच्चाधिकार समिति में लद्दाख के उप-राज्यपाल आर.के. माथुर, सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, लेह और करगिल पर्वतीय परिषदों के अध्यक्ष, लेह-करगिल शीर्ष निकाय के प्रतिनिधि, करगिल डेमोक्रेटिक एलायंस और गृह मंत्रालय के मनोनीत अधिकारी शामिल हैं।

 

सम्मेलन

 

अनुराग ठाकुर ने किया Y20 समिट के थीम-लोगो और वेबसाइट को लांच

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_190.1

भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत ने बाली में वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रभावशाली समूह जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। ये अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास है। G20 के अंतर्गत कुल 11 एंगेजमेंट ग्रुप है।

इस महीने से G20 के एंगेजमेंट ग्रुप की बैठकें भी शुरू होंगी। इससे पहले छह जनवरी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजधानी दिल्ली में Y20 समिट इंडिया के कर्टेन रेजर इवेंट में Y20 समिट की थीम, लोगो और वेबसाइट लॉन्च की।

 

निधन

 

इटली के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी जियानलुका वियाली का निधन

 

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_200.1

इटली के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जियानलुका वियाली का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। जियानलुका वियाली को साल 2017 में कैंसर का पता चला था। कैंसर के कारण ही उनकी निधन हुई है। अपने फुटबॉल करियर में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के बाद अब जियानलुका वियाली ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। इटली के फुटबॉल महासंघ ने जियानलुका वियाली के निधन की खबर दी। जियानलुका वियाली की निधन की खबर मिलने के बाद से ही फुटबॉल फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। जियानलुका वियाली ने अपने करियर में इटली की नेशनल टीम के लिए कुल 59 मैच खेला था।

 

07 जनवरी 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

 

Current Affairs प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। Adda247 headlines के साथ सभी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था, नवीनतम योजनाओं और नियुक्तियों के करेंट अफेयर्स अपडेट प्राप्त करें। Adda247 headlines of the day आपके लिए दैनिक अपडेट का सबसे अच्छा संग्रह लाता है। हमारे साथ जुड़े रहें!

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_210.1

 

Check More GK Updates Here

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_220.1

07th January | Current Affairs 2023 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_230.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

07th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_240.1

FAQs

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

श्रीकृष्ण सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *