Latest Hindi Banking jobs   »   06th August Daily Current Affairs 2022:...

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1


यहाँ पर 06 अगस्त, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Commonwealth Games 2022, IDF World Dairy Summit 2022, Yudh Abhyas, Amazon India, 4th RBI Monetary Policy, BharatPe आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं



जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है


Top 15 Daily GK Updates: National & International News 

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 15 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।


खेल

Commonwealth Games 2022: बजरंग पूनिया ने कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1


  • 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने कनाडा के पहलवान लाचलन मैक्नेल को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
  • पुरुषों के 65 किग्रा भारवर्ग में बजरंग ने कनाडा के पहलवान को 7-2 के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। बजरंग ने साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वो अपना खिताब बचाने में सफल हुए हैं।

Commonwealth Games 2022: साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती में जीता स्वर्ण

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

  • स्टार भारतीय पहलवान, साक्षी मलिक ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती फ्रीस्टाइल 62 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को हराया। 
  • मलिक ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कैमरून के एटेन नोगोले को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। साक्षी मलिक ने महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की केल्सी बार्न्स को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Commonwealth Games 2022: भारत के दीपक पुनिया ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

  • दीपक पूनिया ने भारत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का सबसे यादगार स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हरा दिया। इनाम के खिलाफ पूनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
  • उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को एक भी मौका नहीं दिया। दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक पूनिया का पहला पदक है। भारत को कुश्ती में तीसरा स्वर्ण मिला है।

Commonwealth Games 2022: अंशु मलिक ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल में रजत जीता

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

  • भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। 
  • उन्हें स्वर्ण पदक मैच में नाइजीरिया की अदेकुओरोए के खिलाफ 3-7 से हार का सामना करना पड़ा। मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कुश्ती में भारत के लिए पहला पदक जीता।

Commonwealth Games 2022: भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने जीता कांस्य पदक

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

  • भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के 68 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। 
  • कांस्य पदक मैच में काकरान ने टोंगा की टाइगर लिली कॉकर लेमाली को 26 सेकंड में विक्ट्री बाय फॉल के माध्यम से हराया। काकरान ने केवल 26 सेकेंड में विक्ट्री बाय फॉल के जरिए पदक हासिल किया।

Commonwealth Games 2022: पुरुष फ्रीस्टाइल में पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य पदक

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1


  • भारतीय पहलवान, मोहित ग्रेवाल ने जमैका के आरोन जॉनसन को हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा में कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेवाल ने जॉनसन को 5-0 से हराया। 
  • उन्होंने महज तीन मिनट 30 सेकेंड में यह पदक हासिल किया। मोहित ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइप्रस के एलेक्सियोस कौसलीडिस के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन सेमीफाइनल में कनाडा के चैंपियन अमरवीर ढेसी से हार गए।



महत्वपूर्ण दिवस


Hiroshima Day 2022: हिरोशिमा दिवस 6 अगस्त को विश्व स्तर पर मनाया गया

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • हिरोशिमा दिवस हर साल 6 अगस्त को शांति की राजनीति को बढ़ावा देने और हिरोशिमा पर बम हमले के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 
  • हिरोशिमा शहर पर एक परमाणु हथियार से हमला किया गया था, जिसने 6 अगस्त, 1945 को तुरंत हजारों लोगों की जान ले ली थी। आज जापानी शहर पर परमाणु बमबारी की 77वीं वर्षगांठ है। यह परमाणु बम से हमला करने वाला पहला शहर था।

अंतर्राष्ट्रीय

ताइवान पर अमेरिका-चीन में संघर्ष: जानें विस्तार से

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

  • चीन और अमेरिका के बीच अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर तनाव पैदा हो गया है।  
  • इसने दो शक्तिशाली देशों- चीन और अमेरिका के बीच तीव्र तनाव पैदा कर दिया है क्योंकि चीन ताइवान को अपने एक पृथकतावादी प्रांत के रूप में देखता है। पिछले 25 सालों में ये अमेरिका के किसी उच्चस्तरीय राजनेता की ये पहली ताइवान यात्रा है। 

स्वीडन और फिनलैंड को अमेरिकी सीनेट ने नाटो में शामिल होने की मंजूरी दी

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

  • अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल करने को मंजूरी दे दी। प्रस्ताव के पक्ष में जोरदार उत्साह दिखाते हुए डेमोक्रेट व रिपब्लिकन दोनों के 95 सदस्यों ने वोट किया, विपक्ष में मात्र एक रिपब्लिकन सांसद ने वोट डाला। 
  • विरोध में वोट करने वाले रिपब्लिकन जोश हाउले ने तर्क दिया कि हमें यूरोप की सुरक्षा पर फोकस कम करने की जरूरत है, जबकि चीन के खतरे पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

चीन ने ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया शुरू

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1


  • चीन ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। 
  • पेलोसी की यात्रा के बाद अहम माने जाने वाले इंटरनेशनल शिपिंग लेन पर फोर्स ने अपना सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। चीनी सेना सात अगस्त तक छह अलग-अलग क्षेत्रों में भी सैन्य अभ्यास शुरू कर रही है।

राज्य

उत्तराखंड सरकार ने प्रत्येक जिले में एक संस्कृत भाषी गांव विकसित करने का निर्णय लिया

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

  • उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में एक-एक ‘संस्कृत- ग्राम’ विकसित करने का निर्णय लिया है। यानी हर जिले में एक ऐसा गांव होगा जहां के लोग संस्कृत भाषा में ही बातचीत किया करेंगे। 
  • उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि इन गांवों के निवासियों को प्राचीन भारतीय भाषा को दैनिक बोलचाल में इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा । संस्कृत प्रदेश की दूसरी आधिकारिक भाषा है।
हरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए चिराग योजना शुरू की

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1

  • हरियाणा में सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों को ‘बजट’ प्राइवेट स्कूलों में ‘मुफ्त शिक्षा’ देने के लिए चिराग योजना शुरू की गई है। 
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान (चिराग)’ योजना शुरू की है। इसे 2007 में हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम, 2003 के नियम 134ए के तहत शुरू किया गया था।

रक्षा-सुरक्षा

भारतीय नौसेना की महिला पायलट्स ने पूरा किया अरब सागर पर Surveillance मिशन

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1

  • भारतीय नौसेना (Indian Navy) की महिला पायलट्स ने इतिहास रच दिया। भारतीय नौसेना की ऑल विमने क्रू सदस्यों (All Women Crew Members) ने Donear 228 विमान के ज़रिए उत्तरी अरब सागर का निगरानी मिशन (Surveillance Mission) पूरा किया। 
  • भारतीय नौसेना ने ये जानकारी दी. पोरबंदर, गुजरात स्थित आईएनएस 314 नेवल स्क्वाड्रन की पांच महिलाओं ने नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए उत्तरी अरब सागर में मेरीटाइम रुकॉनोसेंस ऐंड सर्वेलेंस मिशन पूरा किया।




Check More GK Updates Here

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1

20th July | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

06th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1



Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *